1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचने के साथ शुरू की ट्रेनिंग, बॉलर्स ने जमकर बहाया पसीना, देखें VIDEO

IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचने के साथ शुरू की ट्रेनिंग, बॉलर्स ने जमकर बहाया पसीना, देखें VIDEO

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया 6 जून को इंग्लैंड पहुंच गई थी, जिसमें उन्होंने 7 जून से ट्रेनिंग शुरू कर दी।

Shubman Gill And Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : ICC/X शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आगाज इंग्लैंड के दौरे से करेगी जहां पर उसे 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद सभी की नजरें नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर भी हैं कि टीम इंडिया उनके नेतृत्व में किस तरह का प्रदर्शन करती है। टेस्ट स्क्वाड के लिए घोषित की गई भारतीय टीम के कुछ प्लेयर्स जहां पहले ही इंडिया-ए के साथ इंग्लैंड पहुंच गए थे तो वहीं बाकी के प्लेयर्स जिसमें कप्तान गिल भी शामिल थे वह 6 जून को लंदन पहुंचे, जिसके बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स ने 7 जून से टेस्ट सीरीज के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी।

लॉर्ड्स के इंडोर ट्रेनिंग सेंटर में किया टीम इंडिया ने अभ्यास

6 जून को लंदन पहुंचने के बाद भारतीय टीम के प्लेयर्स ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इंडोर ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करने के साथ स्टेडियम के पीछे बने प्रैक्टिस मैदान पर भी जमकर पसीना बहाया। भारतीय प्लेयर्स ने जहां पहले रनिंग की तो वहीं इसके बाद उन्होंने फील्डिंग का अभ्यास किया। इस दौरान टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी देर तक बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। टीम इंडिया के लिए इस दौरे पर बुमराह का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें वह तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। बुमराह के अलावा भारतीय टीम के पास मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के रूप में तेज गेंदबाज इस दौरे पर मौजूद होंगे।

हेडिंग्ले में टीम इंडिया को खेलना है पहला टेस्ट

इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर 20 जून को खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन के मैदान पर खेलना है। तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर 10 जुलाई से खेला जाएगा। वहीं चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा जबकि इस टेस्ट सीरीज अंत लंदन के ओवल मैदान पर खेले जाने वाले 31 जुलाई से आखिरी टेस्ट मैच के साथ होगा।

ये भी पढ़ें

इस बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के, 223.08 के स्ट्राइक रेट से बना डाले रन; लगाई फिफ्टी

बुमराह का कीर्तिमान तोड़ने से 5 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, WTC 2023-25 में इतिहास रचने का सुनहरा मौका

Latest Cricket News