1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : टी20 और वन डे सीरीज के लिए कब होगा Team India का ऐलान, जानिए अपडेट

IND vs ENG : टी20 और वन डे सीरीज के लिए कब होगा Team India का ऐलान, जानिए अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के बाद टी20 सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच सात जुलाई को खेला जाएगा, इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है। 

Indian Cricket team- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@BCCI Indian Cricket team

Highlights

  • एक टेस्ट मैच के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच होगी टी20 व वन डे सीरीज
  • भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैच और तीन वन डे मैचों की सीरीज
  • सात जुलाई से शुरू हो जाएगी सीरीज, जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

IND vs ENG : टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच एक से पांच जुलाई तक टेस्ट मैच होना है। इसके बाद तीन वन डे व तीन टी20 मैच भी खेले जाने हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली एक टीम आयरलैंड के दौरे पर है, जहां भारतीय टीम दो टी20 मैच खेल रही है। सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाना है। पहला मैच भारतीय टीम ने जीतकर सीरीज में बढ़त बना रखी है। टी20 सीरीज सात जुलाई से शुरू हो जाएगी, वहीं वन डे सीरीज 12 जुलाई से खेली जानी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलन कब किया जाएगा, ये अभी साफ नहीं है, लेकिन माना रहा है कि आयरलैंड के खिलाफ आज सीरीज समाप्त होने के बाद बुधवार या फिर गुरुवार तक वन डे और टी20 के लिए टीम का ऐलान हो जाएगा। 

29 या 30 जून को हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 और वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान से पहले सेलेक्टर्स को कई पहलुओं की ओर गौर करना होगा। सबसे बड़ी बात ये है कि रोहित शर्मा को लेकर देखना होगा कि क्या वे इस सीरीज के लिए उप​लब्ध हो पाते हैं या नहीं। रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव हैं और उनका टेस्ट मैच खेलना भी संदिग्ध है। वहीं केएल राहुल की इंजरी का क्या अपडेट है, ये भी देखना होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से होने वाला टेस्ट मैच पांच जुलाई को खत्म होगा। इसके बाद केवल एक ही दिन का गैप है। ऐसे में टेस्ट खेलकर एक ही दिन बाद टी20 खेलने के लिए ​खिलाड़ी कैसे तैयार होंगे। टी20 से लेकर वन डे सीरीज तक पूरा शेड्यूल काफी व्यस्त है। 

Image Source : INDIA TVIND vs ENG Schedule

आयरलैंड सीरीज वाले कई खिलाड़ी इंग्लैंड में भी खेलेंगे मैच
इस बीच माना ये भी जा रहा है कि जो भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आयरलैंड में खेल रही है, करीब करीब वही टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज 28 जून को खत्म हो जाएगी, वहीं इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज सात जुलाई से खेली जाएगी। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास रेस्ट और तैयारी करने के लिए काफी वक्त होगा। वहीं अगर रोहित शर्मा और केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो इस सीरीज में भी टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास ही रह सकती है। आने वाले एक से दो दिन में टीम इंडिया का ऐलान होने की पूरी संभावना है।

Latest Cricket News