1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: इस खिलाड़ी ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी, अनऔपचारिक मुकाबले की दोनों पारियों में नहीं चला बल्ला

IND vs ENG: इस खिलाड़ी ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी, अनऔपचारिक मुकाबले की दोनों पारियों में नहीं चला बल्ला

IND vs ENG: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर खेलना है। उससे पहले यशस्वी जायसवाल के फॉर्म ने टीम इंडिया की परेशानी को बढ़ा दिया है।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Image Source : GETTY यशस्वी जायसवाल

भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें टीम इंडिया के युवा बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का फॉर्म काफी अहम रहने वाला है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जहां 6 जून को इंग्लैंड पहुंच गई थी तो वहीं यशस्वी जायसवाल पहले ही इंडिया-ए टीम के साथ इंग्लैंड चले गए थे, जिसमें उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 अनऔपचारिक टेस्ट मुकाबले में खेलने का मौका मिला। यशस्वी इन दोनों ही मैचों की कुल चार पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाने में कामयाब हो सके, जिससे टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले उनके फॉर्म को लेकर टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई है।

दूसरे मैच में बनाए कुल 22 रन

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच में नॉर्थेम्प्टन के मैदान पर 6 जून से दूसरा अनऔपचारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय ए टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। यशस्वी जायसवाल को पहली पारी में 17 के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया था, जिसमें वह आउट होने के बाद अंपायर के फैसले पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए भी दिखाई दिए थे। वहीं इसके बाद दूसरी पारी में जायसवाल से सभी को एक अच्छी पारी की उम्मीद थी ताकि वह टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले आत्मविश्वास हासिल कर सके। हालांकि जायसवाल ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके और 12 गेंदों में एक चौका लगाकर 5 के निजी स्कोर पर जॉर्ज हिल का शिकार बने। वहीं पहले मुकाबले में जायसवाल के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने 24 और 64 रनों की पारी खेली थी।

केएल राहुल ने दोनों पारियों में दिखाया कमाल

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनऔपचारिक टेस्ट मैच में केएल राहुल भी खेले जिसमें उन्होंने जरूर अपने फॉर्म से सभी को राहत देने का काम किया। राहुल ने इस मैच की पहली पारी में जहां 116 रनों बनाए थे तो वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 64 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन इनिंग देखने को मिली। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 9 चौके लगाए। ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि केएल राहुल आगामी टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

ये भी पढ़ें

कोहली और रोहित का टेस्ट से रिटायरमेंट लेना शर्म की बात, इंग्लैंड के गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान

तीसरे दिन खलील अहमद की घातक गेंदबाजी, मेजबान इंग्लैंड की हालत खराब

Latest Cricket News