1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IRE vs IND Dream11 Prediction : ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम, किसे बनाएं कप्तान

IRE vs IND Dream11 Prediction : ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम, किसे बनाएं कप्तान

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक केवल तीन ही टी20 मैच खेले गए हैं और तीनों मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। 

Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : PTI Ishan Kishan

IRE vs IND Dream11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Playing XI, Pitch Report & Injury Update for 1st T20I

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड से मुकाबले के लिए तैयार है। भारतीय टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच जीते थे, हालांकि इससे पहले भारतीय टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद दो मैच जीतकर सीरीज बराबर की। सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण बराबरी पर खत्म हो गया था। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस जीत की लय को बरकरार रखा जाए। इस सीरीज के साथ ही हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी का भी डेब्यू करेंगे। इस टीम में कई युवा खिलाड़ी भी हैं और नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं, जो इस सीरीज में अपना डेब्यू करना चाहेंगे। वहीं आयरलैंड की बात करें तो भले इस टीम की बात कम होती हो, लेकिन टीम अच्छा खेल दिखाने के लिए जानी जाती है। 

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक केवल तीन ही टी20 मैच खेले गए हैं और तीनों मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। इसमें से दो मैच तो इसी ड​बलिन के मैदान पर खेले गए हैं, जहां पर इस सीरीज के दोनों मैच होने हैं। वहीं एक मैच नार्टिंघम में खेला गया है, वो भी टीम इंडिया ने ही जीता है। भारत और आयरलैंड के बीच अब तक एक भी मैच भारत में नहीं हुआ है। देखना होगा कि इस सीरीज में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में युवा टीम इंडिया किस तरह का प्रदर्शन करती है।   

 

भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम 
विकेट कीपर : दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज : ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, पॉल स्टार्लिंग, एंडी बलबर्नी
आलराउंडर : हार्दिक पांड्या, क​र्टिंस कैंपर, एंडी मैकब्राइन
गेंदबाज : भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल

भारत बनाम आयरलैंड मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन : 
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन : पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, कर्टिस कैंपर। 

Latest Cricket News