1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs IRE, 1st T20i: हार्दिक की कप्तानी में बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी बाहर, देखें प्लेइंग XI

IND vs IRE, 1st T20i: हार्दिक की कप्तानी में बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी बाहर, देखें प्लेइंग XI

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं।

India vs Ireland, IND vs IRE, Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : BCCI India vs Ireland

Highlights

  • हार्दिक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी में डेब्यू
  • पहले मैच में जीता टॉस
  • उमरान मलिक को दिया डेब्यू का मौका

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन के मलाहिद में खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या ने कप्तान के तौर पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है तो वहीं तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी पदार्पण का मौका मिला है। 

हार्दिक ने अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हार्दिक ने टॉस जीतने के बाद कहा कि मौसम और हालात को देखते हुए हमने गेंदबाजी चुनी है। उन्होंने खुद को खुशकिस्मत बताते हुए कहा कि देश का नेतृत्व करना बेहद खास है। टीम में सभी पेशेवर हैं, इसलिए मेरी भूमिका उन्हें आजादी से खेलने देने की है। 

भारत की तरफ से दिनेश कार्तिक टीम के विकेटकीपर हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान। पिछले मैच की तुलना में भारतीय टीम में कई अहम बदलाव हुए हैं। उमरान को हर्षल पटेल की जगह मौका दिया गया है। जबकि सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा की वापसी हुई है। 

भारतीय प्लेइंग XI:

ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), आवेश खान, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक

Latest Cricket News