1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, मौसम को लेकर भी रहेगी दोनों टीमों की नजरें

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, मौसम को लेकर भी रहेगी दोनों टीमों की नजरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में बीच में 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, जिसकी पिच को लेकर दोनों टीमों की नजरें रहने वाली हैं।

Eden Park, Auckland- India TV Hindi
Image Source : AFP ईडन पार्क, ऑकलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसमें पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैदान पर हाल में ही टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया था, जिसमें सामने की बाउंड्री छोटी होने का फायदा बल्लेबाजों ने जमकर उठाया था। ऐसे में इस मुकाबले की पिच पर भी बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है। वहीं वनडे मैच होने की वजह से गेंदबाजों के लिए पिच से कुछ मदद मिलने की उम्मीद की जा सकती है। दोनों ही टीमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों के साथ इस वनडे सीरीज में खेलने उतर रही हैं, जिसमें भारतीय टीम के दो अहम प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं। ऐसे में ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे में पिच और मौसम का कैसा हाल रहेगा हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

टी20 मुकाबले से थोड़ी अलग हो सकती है पिच

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पहले वनडे मुकाबले की पिच यहां पर खेले गए टी20 मुकाबले से थोड़ी अलग होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच अच्छी जंग देखने को मिल सकती है। तेज गेंदबाजों के लिए पिच पर मौजूद उछाल उनके लिए फायदा पहुंचा सकता है जिसमें नई गेंद के साथ बल्लेबाजों के लिए सामना करना आसान नहीं रहने वाला है। यह मुकाबला वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा तो वहीं भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 7:30 बजे होगी जिसमें टॉस सुबह 7 बजे होगा। ऑकलैंड में अब तक 80 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टारगेट का पीछा करने वाली टीम का पलड़ा भारी थोड़ा भारी दिखा है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 32 मुकाबले अभी तक जीते हैं तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम 43 मैच जीतने में कामयाब रही है।

बारिश की संभावना अधिक नहीं

पहले वनडे मैच के दौरान ऑकलैंड के मौसम को लेकर बात की जाए तो मौसम ज्यादातर साफ रहेगा और खेल में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। दिन ऑकलैंड में बारिश की संभावना है, जिसमें दोपहर 3 बजे तक बारिश की संभावना 20 से 25 प्रतिशत है, तो वहीं रात के 9 बजे बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है, ऐसे में बारिश के चलते अधिक खलल पड़ने की संभावना नहीं है, जिससे मुकाबले के परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।

टीम इंडिया ने यहां पर खेले 11 वनडे मैचों में से जीते सिर्फ

भारतीय टीम ने ऑकलैंड के मैदान पर पहला वनडे साल 1976 के दौरे पर खेला था, जिसके बाद से वह यहां पर अब तक 11 वनडे मैच खेल चुके हैं और उसमें से उनको सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल हो सकी, जबकि 6 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। टीम इंडिया ने यहां पर पिछली बार साल 2015 के दौरे पर वनडे मुकाबला जीता था जबकि उसके बाद से खेले दो वनडे मैचों में उनको यहां पर हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या की मुंबई से होगी छुट्टी? IPL ऑक्शन से पहले MI और PBKS के बीच चल रही बड़ी ट्रेड डील

शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में 105 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

Latest Cricket News