A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NZ 1st ODI: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की पारी

IND vs NZ 1st ODI: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की पारी

IND vs NZ Live Cricket Score: भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को चार विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने दमदार 93 रनों की पारी खेली है।

virat kohli- India TV Hindi Image Source : AP विराट कोहली

India vs New Zealand 1st ODI Live Cricket Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी। कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 300 रन बनाए।

भारतीय टीम की तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 49 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की दमदार पारियों की वजह से ही टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

Latest Cricket News

Live updates : IND vs NZ Live 1st ODI

  • 9:39 PM (IST) Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम ने दर्ज की जीत

    भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली ने दमदार 93 रनों की पारी खेली है और उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

  • 9:24 PM (IST) Posted by Govind Singh

    हर्षित राणा हुए आउट

    हर्षित राणा कीवी बॉलर क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय टीम ने 47 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं।

  • 9:05 PM (IST) Posted by Govind Singh

    44 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    44 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन  बना लिए हैं। क्रीज पर हर्षित राणा 13 रन और केएल राहुल 3 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:53 PM (IST) Posted by Govind Singh

    श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हुए आउट

    श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन काइल जेमीसन की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने मैच में 49 रन बनाए।

  • 8:41 PM (IST) Posted by Govind Singh

    रवींद्र जडेजा हुए आउट

    रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अच्छा नहीं कर पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। वह मैच में सिर्फ चार बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय टीम ने 40 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं।

  • 8:37 PM (IST) Posted by Govind Singh

    विराट कोहली शतक से चूक गए

    विराट कोहली मैच में अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन काइल जेमीसन की गेंद पर माइकल ब्रेसबेल को को कैच दे बैठे। इसी के साथ वह शतक से चूक गए। वह 93 रन बनाकर आउट हुए हैं।

  • 8:36 PM (IST) Posted by Govind Singh

    शतक की तरफ विराट कोहली

    विराट कोहली मैच में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। भारतीय टीम ने अभी तक 39 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 93 रन और श्रेयस अय्यर 47 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:03 PM (IST) Posted by Govind Singh

    32 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    32 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 71 रन और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 7:44 PM (IST) Posted by Govind Singh

    शुभमन गिल हुए आउट

    शुभमन गिल कीवी गेंदबाज आदित्य अशोक की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच देकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने मैच में 71 गेंदों में कुल 56 रन बनाए हैं, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे हैं।

  • 7:37 PM (IST) Posted by Govind Singh

    शुभमन गिल ने भी जड़ा अर्धशतक

    विराट कोहली के बाद मैच में शुभमन गिल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। वह कोहली का अच्छा साथ निभा रहे हैं। भारतीय टीम ने 26 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं।

  • 7:23 PM (IST) Posted by Govind Singh

    विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक

    विराट कोहली ने मैच में दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। उन्होंने शानदार अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है और वह अभी तक 44 गेंदों में 50 रन बना चुके हैं, जिसमें 6 चौके शामिल रहे हैं।

  • 7:09 PM (IST) Posted by Govind Singh

    विराट कोहली और शुभमन गिल की बेहतरीन बैटिंग

    भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। ये दोनों प्लेयर्स बेहतरीन स्ट्रोक लगा रहे हैं और कीवी गेंदबाजों को समझ नहीं रहा है कि उन्हें गेंदबाजी कहां करें। 18 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं।

  • 7:06 PM (IST) Posted by Govind Singh

    15 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    15 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 22 रन और विराट कोहली 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 6:42 PM (IST) Posted by Govind Singh

    10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    10 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 8 रन और शुभमन गिल 11 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 6:32 PM (IST) Posted by Govind Singh

    रोहित शर्मा हुए आउट

    रोहित शर्मा मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह काइल जेमीसन की गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसबेल को कैच दे बैठे। वह मैच में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

  • 6:31 PM (IST) Posted by Govind Singh

    रोहित शर्मा कर रहे विस्फोटक बल्लेबाजी

    रोहित शर्मा मैच में बहुत ही विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक मैच में 26 रन बना लिए हैं। इस दौरान वह तीन चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।

  • 6:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    छक्का!

    छठे ओवर में रोहित शर्मा के बल्ले से आया शानदार छक्का। फौल्कस के इस ओवर से आए 8 रन। 6 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर - 23/0. रोहित 15 और गिल 7 रन बनाकर नाबाद हैं। 

  • 6:13 PM (IST) Posted by Govind Singh

    चौथे ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    चौथे ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने जैकरी फाउल्क्स की गेंद पर चौका लगाया था। इसके अलावा अलगी पांच गेंदें डॉट रही हैं। भारतीय टीम ने चार ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए हैं।

  • 6:07 PM (IST) Posted by Govind Singh

    भारतीय बल्लेबाज कर रहे सधी हुई बैटिंग

    रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही बल्लेबाज सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया ने अभी तक 6 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए जैकरी फाउल्स और काइल जेमीसन ने अभी तक गेंदबाजी की है।

  • 6:04 PM (IST) Posted by Govind Singh

    पहले ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    पहले ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के पांच रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं। इन दोनों पर अब बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी।

  • 5:25 PM (IST) Posted by Govind Singh

    न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 रनों का टारगेट

    50 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं और उसने भारत को 301 रनों का टारगेट दिया है।

  • 5:13 PM (IST) Posted by Govind Singh

    न्यूजीलैंड ने गंवाया 8वां विकेट

    डेरिल मिचेल मैच में बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाना चाहते थे और वह असफल रहे। डेरिल LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। न्यूजीलैंड ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है।

  • 5:06 PM (IST) Posted by Govind Singh

    46 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    न्यूजीलैंड की टीम ने 46 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेरिल मिचेल 68 रन और क्रिस्टियन क्लार्क 8 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 4:50 PM (IST) Posted by Govind Singh

    मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड को दिया झटका

    न्यूजीलैंड की टीम ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद सिराज ने जैकरी फाउल्स को पवेलियन भेज दिया है। वह मैच में सिर्फ एक रन बना सके।

  • 4:46 PM (IST) Posted by Govind Singh

    न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसबेल हुए रन आउट

    न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसबेल फील्डर श्रेयस अय्यर के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए हैं। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं।

  • 4:36 PM (IST) Posted by Govind Singh

    40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसबेल मौजूद हैं।

  • 4:20 PM (IST) Posted by Govind Singh

    प्रसिद्ध कृष्णा को मिला विकेट

    प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद को मिचेल हे बिल्कुल समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। वह 18 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह से न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिर गए हैं।

  • 4:12 PM (IST) Posted by Govind Singh

    भारतीय बॉलर्स कर रहे बेहतरीन गेंदबाजी

    पिछले कुछ ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है। अभी तक हर्षित राणा ने दो विकेट, मोहम्मद सिराज ने एक विकेट और कुलदीप यादव ने एक विकेट झटका है। न्यूजीलैंड ने अभी तक 36 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेरिल मिचेल और मिचेल हे मौजूद हैं।

  • 4:10 PM (IST) Posted by Govind Singh

    कुलदीप यादव को मिला विकेट

    कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन की राह दिखाई है। ग्लेन स्टार स्पिनर कुलदीप की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाना चाहते थे, लेकिन श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उन्होंने मैच में सिर्फ 12 रन ही बनाए।

  • 3:57 PM (IST) Posted by Govind Singh

    32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स 10 रन और डेरिल मिचेल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 3:39 PM (IST) Posted by Govind Singh

    मोहम्मद सिराज को मिला विकेट

    भारतीय टीम के लिए 28वां ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर विल यंग बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में चली गई। इस तरह से भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई।

  • 3:32 PM (IST) Posted by Govind Singh

    25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विल यंग 8 रन और डेरिल मिचेल 4 रन बनाकर मौजूद हैं। कीवी टीम ने अभी पिछले ओवर्स में डेवोन कॉन्वे और निकोलस हेनरी के विकेट गंवाए हैं। इसी वजह से नए बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने में कुछ वक्त लग सकता है।

  • 3:23 PM (IST) Posted by Govind Singh

    हर्षित राणा ने हासिल किया दूसरा विकेट

    हर्षित राणा मैच में बहुत ही कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मैच में दूसरा विकेट हासिल कर लिया है और अर्धशतक लगा चुके डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेज दिया है। कॉन्वे ने मैच में 67 गेंदों में कुल 56 रन बनाए हैं।

  • 3:14 PM (IST) Posted by Govind Singh

    22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विल यंग और डेवोन कॉन्वे मौजूद हैं। कॉन्वे अभी तक 52 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 3:12 PM (IST) Posted by Govind Singh

    हर्षित राणा ने दिलाया विकेट

    हर्षित राणा ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने निकोल्स हेनरी को आउट कर दिया है और उन्होंने 69 गेंदों में 62 रन बनाए हैं। वह मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

  • 2:55 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कॉनवे और हेनरी निकोल्स की दमदार शुरुआत

    18 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 87 रन बना लिए हैं। निकोल्स अपने अर्धशतक के करीब हैं और 46 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं कॉनवे 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को यहां विकेट की सख्त जरूरत है।

  • 2:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत को है पहले विकेट की तलाश

    पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने 15 ओवर का खेल खत्म होने तक 76 रन बना लिए हैं। इस दौरान टीम इंडिया को एक भी विकेट नहीं मिला है। कॉनवे 34 और निकोल्स 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 2:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    10 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने संभलकर खेलते हुए बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। भारत को यहां से अब वापसी करने के लिए जल्द से जल्द पहला विकेट लेना होगा।

  • 1:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    पांच ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं। कॉनवे 12 और निकोल्स 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को यहां पहले विकेट की तलाश है।

  • 1:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 1 रन बना लिए हैं। कीवी टीम की तरफ से हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की है। वहीं भारत के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका।

  • 1:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

    न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

  • 1:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की प्लेइंग XI

    भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

  • 1:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    IND vs NZ: टॉस अपडेट

    पहले वनडे में भारत ने टॉस जीता और कप्तान शुभमन गिल ने पहले फील्डिंग का फैसला किया है।

  • 12:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    IND vs NZ: वनडे में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। भारत ने इस दौरान 62 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड ने 50 में बाजी मारी। एक मैच टाई रहा और सात मुकाबला का कोई नतीजा नहीं निकला।

     

  • 12:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

    माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।

  • 12:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    IND vs NZ: पहले वनडे मैच के लिए भारत का स्क्वॉड

    शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।