IND vs NZ, 2nd T20I: टीम इंडिया ने दूसरा टी20 किया 7 विकेट से अपने नाम, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
IND vs NZ, 2nd T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 209 रनों के टारगेट को 15. 2 ओवर्स में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
IND vs NZ, 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 209 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की तरफ से इशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी देखने को मिली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने टारगेट को 15.2 ओवर्स में हासिल कर लिया। इशान किशन के बल्ले से इस मैच में 76 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं कप्तान सूर्या ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली।
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 गेंदों में जहां 47 रनों की नाबाद पारी खेली तो इसके अलावा रचिन रवींद्र के बल्ले से 44 रनों की पारी देखने को मिली। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 2 जबकि हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Live updates : IND vs NZ, 2nd T20I Live Score
- January 23, 2026 10:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 209 रनों के टारगेट को 15.2 ओवर्स में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर हासिल करने के साथ सीरीज में अब 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में टारगेट का पीछा करते हुए इशान किशन ने 76 तो वहीं कप्तान सूर्या ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली।
- January 23, 2026 10:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 13 ओवर्स में बनाए 178 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 209 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर बना लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 64 और शिवम दुबे 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- January 23, 2026 9:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इशान किशन 76 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 209 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका इशान किशन के रूप में लगा है जो 32 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के लगाने के साथ 76 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
- January 23, 2026 9:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 9 ओवर्स में बनाए 128 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 209 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 128 रनों का स्कोर बना लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 और इशान किशन 76 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब टीम इंडिया को 66 गेंदों में जीत के लिए 81 रन और बनाने हैं।
- January 23, 2026 9:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इशान किशन ने 21 गेंदों में पूरी की फिफ्टी
भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे इशान किशन के बल्ले से रायपुर टी20 मैच में सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। टीम इंडिया ने इस मैच में 209 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। इशान किशन 23 गेंदों में 56 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों में 8 रन बना चुके हैं।
- January 23, 2026 9:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीन ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 32 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 209 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। इशान किशन 8 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 गेंदों में 2 रन बना चुके हैं।
- January 23, 2026 9:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 209 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना दूसरा विकेट दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। अब मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
- January 23, 2026 9:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
संजू सैमसन 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 209 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है जो सिर्फ 6 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरे हैं।
- January 23, 2026 8:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर्स में बनाए 208 रन
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर बनाया है। न्यूजीलैंड की पारी में उनके कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए।
- January 23, 2026 8:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 19 ओवर्स में बनाए 191 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने रायपुर में खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। मिचेल सैंटनर 46 और जेकरी फोक्स 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- January 23, 2026 8:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मार्क चैपमैन 10 रन बनाकर हुए आउट
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को छठा झटका मार्क चैपमैन के रूप में लगा है जो सिर्फ 10 के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं।
- January 23, 2026 8:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर्स में 151 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे टी20 मैच में 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का स्कोर बना लिया है। मिचेल सैंटनर 17 और मार्क चैपमैन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया की तरफ से अब तक 2 विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किए हैं तो वहीं हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया है।
- January 23, 2026 8:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रचिन रवींद्र को कुलदीप यादव ने किया आउट
न्यूजीलैंड की टीम ने रायपुर के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर 129 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट रचिन रवींद्र के रूप में गंवा दिया है, जो 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलने के बाद कुलदीप यादव का शिकार बने।
- January 23, 2026 8:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शिवम दुबे ने डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर की तीसरे गेंद पर 125 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट डेरिल मिचेल के रूप में गंवा दिया है जो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में शिवम दुबे का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने मार्क चैपमैन उतरे हैं।
- January 23, 2026 7:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
न्यूजीलैंड की टीम को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 98 के स्कोर पर तीसरा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा है, जो 13 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलने के बाद कुलदीप यादव का शिकार बने।
- January 23, 2026 7:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 6 ओवर्स में बनाए 64 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 12 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 2 गेंदों का सामना करते हुए एक रन बनाया है। इससे पहले कीवी टीम ने डीवोन कॉन्वे और टिम साइफर्ट के रूप में अपने 2 विकेट गंवाए थे।
- January 23, 2026 7:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टिम साइफर्ट 24 रन बनाकर हुए आउट
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 43 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट टिम साइफर्ट के रूप में गंवा दिया है, जो वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। टिम साइफर्ट इस मैच में 13 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- January 23, 2026 7:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड की टीम को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए चौथे ओवर में पहला झटका डीवोन कॉन्वे के रूप में 43 के स्कोर पर लगा है। कॉन्वे इस मैच में 9 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलने के बाद हर्षित राणा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
- January 23, 2026 7:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने तीन ओवर्स में बनाए 43 रन
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट 11 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं तो डीवोन कॉन्वे 7 गेंदों में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- January 23, 2026 7:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डीवोन कॉन्वे और टिम साइफर्ट ओपनिंग में उतरे
भारत के खिलाफ रायपुर के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, जिसमें कीवी टीम की तरफ से पारी की शुरुआत डीवोन कॉन्वे और टिम साइफर्ट कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।
- January 23, 2026 6:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया घर पर खेल रही अपना 100वां टी20 मैच
भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर के मैदान पर खेला जा रहा दूसरा टी20 मैच काफी खास बन गया है, जिसमें टीम इंडिया वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ तीसरी ऐसी टीम बन गई है जो घर पर 100 टी20 मैच खेलने में कामयाब हुई है। भारतीय टीम से पहले ये मुकाम न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने हासिल किया था।
- January 23, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दूसरे टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। उनकी प्लेइंग 11 कुछ इस तरह से है - डेवोन कॉन्वे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
- January 23, 2026 6:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 इस तरह से है - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
- January 23, 2026 6:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद लिया गेंदबाजी का फैसला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं, तो वहीं कीवी टीम ने तीन बदलाव किए हैं।
- January 23, 2026 6:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कैसी है रायपुर स्टेडियम की पिच
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां कि पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की बाउंड्री अन्य भारतीय मैदानों की तुलना में थोड़ी बड़ी है, जिसका फायदा स्पिन गेंदबाजों को मिडिल ओवर्स में मिल सकता है।
- January 23, 2026 6:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है, इसके पीछे की बड़ी वजह पहले मैच में स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल का मुकाबले के बीच में चोटिल होना है, जिनकी फिटनेस को लेकर अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।
- January 23, 2026 5:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने खेला अब तक रायपुर में एक मुकाबला
भारतीय टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना किया था। टीम इंडिया इस मैच को 20 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।
- January 23, 2026 5:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कैसा है दूसरे टी20 मैच में मौसम का हाल
Accuweather के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में दिन के समय तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं मैच में बारिश होने की संभावना न के बराबर है। मैच के दौरान हवा 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
- January 23, 2026 5:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड
डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉल्क्स, बेवन जैकब्स।
- January 23, 2026 5:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
