IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को चटाई धूल, वरुण चक्रवर्ती बने सबसे बड़े हीरो
IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के मैदान में खेला गया। इस मैच को भारत ने 44 रनों से अपने नाम किया। भारत की इस जीत में वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई।

India vs New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मैच को 44 रनों से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। 30 के स्कोर तक रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली पवेलियन लौट चुके थे। यह विराट के वनडे करियर का 300वां मैच था जिसमें वो सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर और और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई। अय्यर 98 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए तो अक्षर ने 61 गेंदों में 42 रन बनाए। नंबर छह पर बैटिंग करने उतरे केएल राहुल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 29 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। अंत के ओवर में हार्दिक पांड्या ने तेजी से रन बनाए। हार्दिक 45 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी की बात करें तो न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मैट हेनरी रहे, उन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 17 के स्कोर पर कीवी टीम को पहला झटका लगा, जब रचिन रवींद्र आउट हुए। उसके बाद विल यंग भी 22 रन बनाकर चलते बने। फिर डेरिल मिचेल और केन विलियमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की, दोनों के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई। मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए। केन विलियमसन जहां एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरे तरफ से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। अंत में विलियमसन भी 81 रन बनाकर आउट हो गए। पूरी कीवी टीम 205 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव को 2 विकेट मिला।
यहां देखें इस मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IND vs NZ Champions Trophy Match Live Updtate
-
March 02, 2025 9:42 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम ने जीता मैच
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है। वरुण चक्रवर्ती सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं और उन्होंने पांच विकेट हासिल किए।
-
March 02, 2025 9:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड का नौंवां विकेट गिरा, वरुण का पांच विकेट हॉल
वरुण चक्रवर्ती ने मैट हेनरी को आउट करके अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। भारत को जीत के लिए एक और विकेट की जरूरत।
-
March 02, 2025 9:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड को लगा आठवां झटका
न्यूजीलैंड की टीम 195 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा चुकी है। कप्तान मिचेल सैंटनर 31 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।
-
March 02, 2025 9:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
केन विलियमसन हुए आउट, भारत जीत की ओर
81 के निजी स्कोर पर केन विलियमसन पवेलियन लौटे। उन्हें अक्षर पटेल ने स्टंप आउट किया। भारत को अब जीत के लिए तीन विकेट की जरूरत।
-
March 02, 2025 9:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत को मिली छठा सफलता, ब्रेसवेल हुए आउट
159 के स्कोर पर कीवी टीम को छठा झटका लगा है। वह 3 गेंदों में 2 रन बनाकर वरुण की गेंद पर LBW आउट हुए। अगर वह रिव्यू लेते तो आउट होने से बच सकते थे।
-
March 02, 2025 9:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ग्लेन फिलिप्स हुए आउट, कीवी टीम को लगा पांचवां झटका
वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को 12 के निजी स्कोर पर LBW आउट किया। विलियमसन अभी भी 70 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 02, 2025 8:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लैथम हुए आउट, न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया है। उन्होंने लैथम को 14 के निजी स्कोर पर LBW आउट किया। कीवी टीम का स्कोर 133/4
-
March 02, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
29 ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। विलियमसन 59, लैथम 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 02, 2025 8:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
17 रन बनाकर आउट हुए डेरिल मिचेल
डेरिल मिचेल के रूप कीवी टीम को तीसरा झटका लगा है। वो 35 गेंदों में 17 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर LBW आउट हुए। कीवी टीम का स्कोर 93/3 है।
-
March 02, 2025 8:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
क्रीज पर डटे केन विलियमसन
केन विलियमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 59 गेंदों में 44 रन बना लिए हैं। भारत को अगर मैच जीतना है तो उन्हें विलियमसन का विकेट लेना होगा।
-
March 02, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
21 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
21 ओवर के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। विलियमसन 39 और डेरिल मिचेल 14 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 02, 2025 7:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विल यंग लौटे पवेलियन, कीवी टीम को लगा दूसरा झटका
वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को आउट करके न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। वो 35 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम का स्कोर 49/2 है।
-
March 02, 2025 7:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
10 ओवर खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 44/1 है। केन विलियमसन 16 और विल यंग 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 02, 2025 7:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
छह ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। विल यंग और केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 02, 2025 6:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
17 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र 6 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने पकड़ा बेहतरीन कैच।
-
March 02, 2025 6:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड ने शुरू की बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड ने शुरू की बल्लेबाजी। उनकी तरफ से विल यंग और रचिन रवींद्र ओपनिंग करने के लिए आए हैं।
-
March 02, 2025 6:03 PM (IST) Posted by Govind Singh
मैट हेनरी ने हासिल किए 5 विकेट
भारतीय टीम के खिलाफ मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने 8 ओवर्स में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा काइल जेमीसन, विलियम ओ रुर्के, मिचेल सेंटनर और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया।
-
March 02, 2025 6:01 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारत ने बनाए 249 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 42 रन और हार्दिक पांड्या ने 45 रनों की पारी खेली। मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे और बड़ी पारियां नहीं खेल पाए।
-
March 02, 2025 5:58 PM (IST) Posted by Govind Singh
हार्दिक पांड्या हुए आउट
हार्दिक पांड्या मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट मैट हेनरी ने हासिल किया है।
-
March 02, 2025 5:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
डेथ ओवर में पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
हार्दिक पांड्या ने डेथ ओवर में अपना गियर बदला है। उन्होंने पारी के 49वें ओवर में जेमिसन के खिलाफ 15 रन बटोरे। हार्दिक 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 02, 2025 5:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जडेजा लौटे पवेलियन
रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को सातवां झटका लगा है। रवींद्र जडेजा 20 गेंदों में 16 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर केन विलियमसन को कैच थमा बैठे। भारत का स्कोर 223/7 है।
-
March 02, 2025 5:24 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत के 200 रन हुए पूरे
42.3 ओवर में भारत की टीम ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। हार्दिक पांड्या 11 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 02, 2025 5:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
केएल राहुल लौटे पवेलियन
केएल राहुल के रूप में भारत को छठा लगा है। 29 के निजी स्कोर पर मिचेल सैंटनर ने उन्हें टॉम लैथम के हाथों कैच आउट करवाया। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।
-
March 02, 2025 5:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत को लगा पांचवां झटका, अय्यर हुए आउट
172 के स्कोर पर टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर के रूप में पांचवां झटका लगा है। 79 के निजी स्कोर पर विलियम ओरोर्के ने उन्हें आउट किया। विल यंग ने उनका कैच पकड़ा।
-
March 02, 2025 4:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
34 ओवर के बाद भारत का स्कोर
भारत की पारी में 34 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। टीम का स्कोर 4/154 है। अय्यर और राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 02, 2025 4:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अक्षर पटेल 42 रन बनाकर हुए आउट, भारत को लगा चौथा झटका
128 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा है। अक्षर पटेल 42 रन बनाकर रचिन रवींद्र की गेंद पर आउट हो गए। केन विलियमसन ने उनका कैच पकड़ा। अब श्रेयस अय्यर का साथ देने केएल राहुल क्रीज पर आए हैं।
-
March 02, 2025 4:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अय्यर का अर्धशतक हुआ पूरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर इस वक्त शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 75 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अक्षर पटेल भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।
-
March 02, 2025 4:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत का स्कोर 100 के पार, अय्यर और अक्षर क्रीज पर डटे
30 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया है। अय्यर 45 और अक्षर 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 02, 2025 4:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अय्यर और अक्षर कर रहे हैं दमदार बल्लेबाजी
भारत के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
March 02, 2025 3:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस-अक्षर ने पारी को संभाला
तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद भारत के लिए इस वक्त श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भारतीय को संभाला है। दोनों ने मिलकर भारत के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया है। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/3 है।
-
March 02, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत का स्कोर पहुंचा 50 के करीब
श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं अक्षर भी 22 गेंदों 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 02, 2025 3:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विराट कोहली हुए सस्ते में आउट
अपना 300वां वनडे मैच खेल रहे विराट कोहली का बल्ला आज नहीं चला और वो 14 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली को मैट हेनरी ने आउट किया। उनको आउट करने के लिए ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा।
-
March 02, 2025 2:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 22 के स्कोर पर गंवाया दूसरा विकेट
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 के स्कोर पर दूसरा झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है, जो 15 के निजी स्कोर पर काइल जेमिसन का शिकार बने हैं। अब विराट कोहली का साथ देने मैदान पर बल्लेबाजी करने श्रेयस अय्यर उतरे हैं।
-
March 02, 2025 2:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का स्कोर 4 ओवर्स में 17 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो वहीं विराट कोहली ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है।
-
March 02, 2025 2:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शुभमन गिल 2 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है जो सिर्फ 2 रन बनाने के बाद मैट हेनरी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अब बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली मैदान पर उतरे हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 15 के स्कोर पर गंवाया है।
-
March 02, 2025 2:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एक ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 6 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 6 रन बनाए हैं जबकि शुभमन गिल ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।
-
March 02, 2025 2:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग में उतरे
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, जिसमें टीम इंडिया की पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरी है।
-
March 02, 2025 2:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के।
-
March 02, 2025 2:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
-
March 02, 2025 2:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत की पहले बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस हार गए हैं।
-
March 02, 2025 1:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
ICC टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड को भी देखें तो वहां कीवी टीम का पलड़ा साफतौर भारी है। भारत और न्यूजीलैंड ICC टूर्नामेंट्स में अब तक 14 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें से भारत को 5 को मैचों में जीत मिली है। वहीं न्यूजीलैंड ने 9 बार बाजी मारी है।
-
March 02, 2025 1:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दुबई की पिच पर स्पिनर्स को मिल सकती है मदद
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के अनुकूल रहने की संभावना है। बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर रन बनाना मुश्किल हो सकता है। इसी वजह से यह एक कम स्कोर वाला मैच हो सकता है। यहां नई से तेज गेंदबाजों को अच्छी शुरुआत मिल सकती है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।
-
March 02, 2025 1:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, डेरिल मिशेल, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, जैकब डफी।
-
March 02, 2025 1:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
-
March 02, 2025 1:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मुकाबला खेला जाना है। दुबई में दोनों टीमें अब से कुछ देर बाद आमने-सामने होंगी।