IND vs NZ: टीम इंडिया को 50 रनों से मिली हार, न्यूजीलैंड ने चखा पहली जीत का स्वाद
India vs New Zealand, 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मुकाबा खेला गया। इस मैच में भारत को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

India vs New Zealand, 4th T20I: भारतीय टीम को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने धमाकेदार आगाज किया। डेवान कॉन्वे और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त पलटवार किया। इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट खोकर 215 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके। 216 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 165 रनों पर ढेर हो गई।
प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Live updates : IND vs NZ Live Score 4th T20I
-
January 28, 2026 10:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड का खुला जीत का खाता
टीम इंडिया 18.4 ओवर में 164 रन पर ढेर हो गई है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। न्यूजीलैंड ने चौथे T20I में भारत को 50 रनों से मात दी।
-
January 28, 2026 10:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral
7वां विकेट गिरा
हर्षित राणा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत को 157 रन के स्कोर 7वां झटका लग गया है।
-
January 28, 2026 10:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शिवम दुबे रन आउट
शिवम दुबे बहुत अनलकी साबित हुए। शिवम नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए हैं। दुबे ने 23 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। भारत को लगा छठा झटका।
-
January 28, 2026 10:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शिवम का धमाकेदार अर्धशतक
शिवम दुबे ने तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है। शिवम ने महज 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। शिवम भारत के लिए T20I में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं।
-
January 28, 2026 9:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शिवम की तूफानी बैटिंग
शिवम दुबे ने 12वें ओवर में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी है। इस ओवर में शिवम ने 3 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए 29 रन बटोर लिए हैं। शिवम अपने अर्धशतक के बहुत करीब पहुंच गए हैं।
-
January 28, 2026 9:53 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रिंकू सिंह आउट
रिंकू सिंह 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जैकरी ने रिंकू को LBW आउट किया। यहां से टीम इंडिया के लिए मैच जीतना बहुत मुश्किल हो गया है।
-
January 28, 2026 9:46 PM (IST) Posted by Vanson Soral
10 ओवर समाप्त
10 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 77 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर डटे हुए हैं। शिवम कई बड़े शॉट अब तक खेल चुके हैं।
-
January 28, 2026 9:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हार्दिक सस्ते में आउट
हार्दिक पांड्या ने जैकरी को आसान सा कैच थमा दिया है। मिचेल सैंटनर ने भारत को एक और बड़ा झटका दे दिया है। हार्दिक के रुप में भारत को चौथा झटका लग गया है। हार्दिक ने सिर्फ 2 रनों का योगदान दिया।
-
January 28, 2026 9:29 PM (IST) Posted by Vanson Soral
संजू सस्ते में आउट
संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया। संजू सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही भारत को तीसरा बड़ा झटका लग गया है। संजू को सैंटनर ने अपना शिकार बनाय।
-
January 28, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत 50 रन के पार
6 ओवर की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 53 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। रिंकू सिंह और संजू सैमसन पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूजीलैंड को तीसरे विकेट की तलाश है।
-
January 28, 2026 9:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
कप्तान आउट
भारत को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा बड़ा झटका लग गया है। जैकब डफी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। सूर्या सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।
-
January 28, 2026 8:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को लगा पहला झटका
भारत की सलामी जोड़ी 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए हैं। अभिषेक डक पर पवेलियन लौटे। डेवान कॉन्वे ने बेहतरीन कैच लपका है। मैट हेनरी को पहली ही गेंद पर मिल गई है बहुत बड़ी सफलता।
-
January 28, 2026 8:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिला 216 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। कॉन्वे ने 44 रनों की पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके।
-
January 28, 2026 8:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर
न्यूजीलैंड ने 19 ओवर की समाप्ति के साथ ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अब टीम की आखिरी ओवर में कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी। रिंकू सिंह ने इस मैच में अब तक 4 कैच लपक लिए हैं। एक और कैच लेते ही वह इतिहास रच देंगे।
-
January 28, 2026 8:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जैकरी लौटे पवेलियन
जैकरी फॉल्क्स आउट हो गए हैं। जैकरी सिर्फ 13 रन बना सके। अर्शदीप ने जैकरी को अपना दूसरा शिकार बनाया। इस तरह न्यूजीलैंड को 7वां झटका लग गया है।
-
January 28, 2026 8:21 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
मिचेल सैंटनर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। सैंटनर ने सिर्फ 11 रन बनाए। इस तरह भारत को छठा विकेट मिल गया है। अब न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही है।
-
January 28, 2026 8:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड को लगा 5वां झटका
मार्क चैपमैन ने बल्ले से एक बार फिर निराश किया। चैपमैन सिर्फ 9 रन बना सके और बाउंड्री लाइन पर हर्षित राणा के हाथों कैच आउट हुए। रवि बिश्नोई ने भारत को 5वीं सफलता दिला दी है। न्यूजीलैंड को यह झटका 16वें ओवर की पहली गेंद पर 152 रन के स्कोर पर लगा है।
-
January 28, 2026 8:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा
भारत के हाथ लगी चौथी सफलता। ग्लेन फिलिप्स बने कुलदीप यादव का शिकार। 14वें ओवर में कुलदीप ने फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिलिप्स 24 रन बनाकर आउट हुए।
-
January 28, 2026 7:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
अर्शदीप ने आखिरकार अपना खाता खोल लिया है। उन्हें अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जाकर पहला विकेट मिला। टिम सीफर्ट कैच आउट हो गए हैं। उन्होंने 62 रनों की पारी खेली।
-
January 28, 2026 7:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
12 ओवर समाप्त
टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के रनों पर अंकुश लगाने की कोशिश में जुटी है। बीच के ओवरों में स्पिनर रन रोकने के साथ-साथ विकेट निकालने की फिराक में हैं। न्यूजीलैंड के तीसरे विकेट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 126 रन जड़ दिए हैं।
-
January 28, 2026 7:43 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिली दूसरी सफलता
जसप्रीत बुमराह ने भारत को दूसरी बड़ी सफलता दिला दी है। रचिन रवींद्र सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। रचिन ने सिर्फ 2 रन बनाए।
-
January 28, 2026 7:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिली पहली सफलता
न्यूजीलैंड ने 9वें ओवर की पहली गेंद पर 100 रन का स्कोर पार कर लिया। कॉन्वे ने छक्के से ये कारनामा किया। अगली ही गेंद पर कॉन्वे बड़ा शॉट लगाने गए और कैच दे बैठे। इस तरह भारत के हाथ पहली बड़ी सफलता लग गई है। इस बीच सीफर्ट ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
-
January 28, 2026 7:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर अग्रसर
कुलदीप यादव का ओवर भी महंगा साबित हुआ। कुलदीप ने अपने पहले ओवर में 11 रन लुटा दिए। न्यूजीलैंड की टीम ने 7 ओवर में 82 रन जड़ दिए हैं। भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं।
-
January 28, 2026 7:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पावरप्ले समाप्त
न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में 71 रन स्कोरबोर्ड पर ठोक दिए हैं। टिम सीफर्ट ने महज 21 गेंदों पर 46 रन जड़ दिए हैं। कॉन्वे 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 28, 2026 7:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी जारी
न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी आज अलग ही नजर आ रही है। सीफर्ट और कॉन्वे ने मिलकर 4 ओवर में 45 रन ठोक दिए हैं। भारतीय गेंदबाज बहुत महंगे साबित हो रहे हैं। अब जसप्रीत बुमराह 5वें ओवर में गेंदबाजी करने आए हैं।
-
January 28, 2026 7:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को पहले विकेट की तलाश
2 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड ने 26 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम इंडिया को पहले विकेट की बेसब्री से तलाश है।
-
January 28, 2026 7:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अर्शदीप का ओवर रहा महंगा
टिम सीफर्ट ने अर्शदीप सिंह को लगातार तीन गेंदों पर तीन चौके जड़ दिए हैं। आखिरी गेंद डॉट रही। पहले ओवर से न्यूजीलैंड के खाते में आए कुल 14 रन। दोनों सलामी बल्लेबाज का खाता खुल गया है।
-
January 28, 2026 6:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मैच का हुआ आगाज
न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। डेवान कॉन्वे और टिम सीफर्ट पारी का आगाज कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने के लिए तैयार हैं।
-
January 28, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
-
January 28, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
-
January 28, 2026 6:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारतीय टीम में एक बदलाव
ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। किशन पूरी तरह से फिट नहीं हैं। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव है। जैकरी फॉल्क्स की वापसी हुई है। काइल जैमीसन आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
-
January 28, 2026 6:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टीम इंडिया ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया में एक बदलाव है।
-
January 28, 2026 6:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टॉस के लिए दोनों कप्तान आमने-सामने
टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान में आ चुके हैं। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। आज विशाखापत्तनम में रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।
-
January 28, 2026 6:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
संजू जमकर कर रहे प्रैक्टिस
संजू सैमसन और ईशान किशन टॉस से पहले जमकर बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। संजू सैमसन को आज बल्ले से बड़ा धमाका करना होगा, वरना बहुत देर हो जाएगी।
-
January 28, 2026 6:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सूर्या फिर करेंगे कमाल?
कप्तान सूर्यकुमार यादव T20 वर्ल्ड कप से पहले शानदार फॉर्म में वापस आ चुके हैं। लगातार 2 मैचों में शानदार अर्धशतक जड़ने का फायदा उन्हें ICC रैंकिंग में भी मिला है।
-
January 28, 2026 6:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
संजू सैमसन को मिलेगा मौका
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले 3 मैचों में बेंच पर बैठने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आज संजू सैमसन का बल्ला चलेगा। आज अगर उन्हें मौका मिलता है, तो सभी की निगाहें उन्हीं पर टिकी होंगी।
-
January 28, 2026 5:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत ने की पाकिस्तान की बराबरी
2024 की शुरुआत से भारत ने उन सभी 11 T20I बाइलेटरल सीरीज जीती हैं, जिनमें उन्होंने हिस्सा लिया है। यह पाकिस्तान (2016-18) के बराबर लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीत का रिकॉर्ड है।
-
January 28, 2026 5:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral
चौथे मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार IND-NZ
भारत और न्यूजीलैंड विशाखापत्तनम में भिड़ने के लिए तैयार हैं। T20I सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी टीम इंडिया आज बदली हुई प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है।