1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: भारत ने उतारी धाकड़ प्लेइंग 11, ODI सीरीज में कमाल करने वाले धुरंधर खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

IND vs NZ: भारत ने उतारी धाकड़ प्लेइंग 11, ODI सीरीज में कमाल करने वाले धुरंधर खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में पहला T20I मैच खेला जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों ने धाकड़ प्लेइंग इलेवन उतारने का फैसला किया है।

IND vs NZ- India TV Hindi
Image Source : BCCI भारत और न्यूजीलैंड

IND vs NZ, 1st T20I Playing 11: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का आगाज हो गया है। नागपुर में 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में आज श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर कप्तान सूर्या ने अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताया है। हार्दिक पांड्या को भी मौका दिया गया है। संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों पहला मैच खेल रहे हैं।

धाकड़ गेंदबाज का डेब्यू

कीवी कप्तान ने सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद बताया कि ODI की तुलना में टीम में कुछ बदलाव हैं। टीम में 3 सीमर को शामिल किया गया है। ODI सीरीज में गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिश्चियन  क्लार्क आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। क्रिश्चियन क्लार्क को माइकल ब्रेसवेल के चोटिल होने के बाद T20I टीम में पहली बार शामिल किया गया था। माइकल ब्रेसवेल ODI सीरीज में चोटिल होकर T20I सीरीज से बाहर हो गए थे।

क्रिश्चियन क्लार्क ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट झटके थे। आखिरी दो मुकाबलों में उन्होंने 3-3 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। उन्होंने दूसरे ODI में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों का शिकार करते हुए सनसनी मचाई थी। अब वह T20I में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। क्लार्क के साथ-साथ काइल जेमीसन और जैकब डफी भी पहला मैच खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

Latest Cricket News