IND vs NZ U19 World Cup: भारतीय टीम ने 7 विकेट से दर्ज की जीत, ग्रुप स्टेज में टॉप पर किया खत्म
IND vs NZ U19 World Cup: भारत टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में डीएलएस नियमानुसार 7 विकेट से दर्ज करने के साथ अपने विजयी अभियान को जारी रखा है।

IND vs NZ U19 World Cup: भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला बुलवायो के स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेला। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया था, जिसे गेंदबाजों ने सही साबित किया। बारिश के खलल की वजह से ये मैच 37-37 ओवर्स का खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 36.2 ओवर्स में 135 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में आरएस अंबरीष का कमाल देखने को मिला जो 4 विकेट लेने में कामयाब रहे तो वहीं इसके अलावा हेनिल पटेल ने तीन जबकि खिलान पटेल, कनिष्क चौहान और मोहम्मद एनान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए डकवर्थ लुईस नियमानुसार 130 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 13.3 ओवर्स में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 और वैभव सूर्यवंशी ने 40 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
IND U19 vs NZ U19 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान ए. पटेल, हेनिल पटेल
न्यूजीलैंड: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क
Live updates : IND vs NZ U19 World Cup Match Live Score
-
January 24, 2026 7:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच किया अपने नाम
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में डीएलएस नियमानुसार 130 रनों के टारगेट का पीछा 13.3 ओवर्स में पूरा करने के साथ 7 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में भी टीम इंडिया का शेड्यूल तय हो गया है।
-
January 24, 2026 7:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वैभव सूर्यवंशी 40 रन बनाकर लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में डीएलएस नियमानुसार 130 रनों के टारहगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 9वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में गंवा दिया है, जो 40 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।
-
January 24, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 8 ओवर्स में बनाए 87 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने डीएलएस नियमानुसार 130 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 ओवर्स खत्म होने पर 87 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे दोनों 40-40 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब जीत के लिए सिर्फ 43 रन और बनाने हैं।
-
January 24, 2026 6:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 6 ओवर्स में बनाए 59 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने डीएलएस नियमानुसार 130 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 59 रन बना लिए थे। कप्तान आयुष म्हात्रे 16 गेंदों में 33 जबकि वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 24, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 4 ओवर्स में बनाए 27 रन
भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में डीएलएस नियमानुसार 130 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 9 और कप्तान आयुष म्हात्रे 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 24, 2026 6:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 11 के स्कोर पर गंवाया पहला विकेट
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को डीएलएस नियमानुसार 130 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अपना पहला विकेट आरोन जॉर्ज के रूप में गंवा दिया है, जो 7 रन बनाकर मेंसन क्लार्क का शिकार बने। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने कप्तान आयुष म्हत्रे बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
January 24, 2026 6:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड की पारी को 135 के स्कोर पर भारत ने समेटा
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे ग्रुप मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 36.2 ओवर्स में 135 रन बनाकर सिमट गई है। भारत की तरफ से गेंदबाजी में आरएस अंबरीष ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए तो वहीं हेनिल पटेल तीन विकेट लेने में कामयाब रहे।
-
January 24, 2026 5:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका
भारतीय गेंदबाजों का आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें कीवी टीम ने 127 के स्कोर पर 9वां झटका फ्लेयन मोरी के रूप में लगा है जो सिर्फ एक रन बनाकर हेनिल पटेल का शिकार बने।
-
January 24, 2026 5:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड को लगा 8वां झटका
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना 8वां विकेट सेल्विन संजय के रूप में गंवा दिया है जो 28 रन बनाकर आरएस अंबरीष का शिकार बने। इस मैच में आर अंबरीष का ये चौथा विकेट है।
-
January 24, 2026 5:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
32 ओवर्स में न्यूजीलैंड ने बनाए 113 रन
भारत के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। कैलम सैमसन 23 और सेल्विन संजय 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 24, 2026 5:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 29 ओवर्स में बनाए 89 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 ग्रुप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। सेल्विन संजय 9 और कैलम सैमसन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 24, 2026 5:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने गंवाया 7वां विकेट
भारत के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना 7वां विकेट जैकब कार्टर के रूप में गंवाया है, जो 23 रन बनाकर मोहम्मद एनान का शिकार बने।
-
January 24, 2026 4:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड की टीम ने गंवाया छठा विकेट
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बुलवायो के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का अब तक जलवा देखने को मिला है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना छठा विकेट 59 के स्कोर पर जसकरन संधू के रूप में गंवा दिया है, जो 18 रन बनाकर कनिष्क चौहान का शिकार बने।
-
January 24, 2026 4:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 17 ओवर्स में बनाए 46 रन
भारत के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 17 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। जसकरन संधू 12 और जैकब कॉर्टर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 24, 2026 4:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
12 ओवर्स में न्यूजीलैंड का स्कोर 25 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। जसकरन संधू 2 और जैकब कॉर्टर एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 24, 2026 4:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजों का कमाल देखने को मिल रहा है, जिसमें कीवी टीम ने सिर्फ 22 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपना 5वां विकेट स्नेथित रेड्डी के रूप में गंवाया जो 10 रन बनाकर खिलान पटेल का शिकार बने।
-
January 24, 2026 4:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड की टीम को लगा चौथा झटका
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना चौथा विकेट 22 के स्कोर पर मार्को एल्पे के रूप में गंवा दिया है, जो एक रन के निजी स्कोर पर आरएस अंबरीष की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
January 24, 2026 4:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
37-37 ओवर्स का खेला जाएगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में बारिश रुकने के साथ अब ये मैच 37-37 ओवर्स का खेला जाएगा। इसमें 2 गेंदबाजों को जहां 8-8 ओवर्स फेंकने का मौका मिलेगा, तो वहीं तीन गेंदबाज 7-7 ओवर्स फेंक सकते हैं। वहीं पहला पावरप्ले 1 से 8 ओवर्स का होगा, दूसरा पावरप्ले 9 से 30 और तीसरा पावरप्ले 31 से 37 ओवर्स का होगा।
-
January 24, 2026 3:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बारिश रुकी 4 बजे शुरू होगा खेल
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेले जा रहे ग्रुप मुकाबले में बारिश के खलल की वजह से खेल को 7.1 ओवर्स के बाद रोकना पड़ गया था। अब बारिश रुकने के साथ मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं और उसे सुखाया जा रहा है। खेल फिर से भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे से शुरू होगा।
-
January 24, 2026 3:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभी भी बारिश जारी
भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम के बीच खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप ग्रुप मुकाबले में बारिश के चलते खेल में खलल देखने को मिला है। बारिश की वजह से खेल रुकने के समय तक न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 17 रन ही बनाए थे।
-
January 24, 2026 2:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बारिश की वजह से खेल रुका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में बारिश ने एक बार फिर खलल डाली है। न्यूजीलैंड का स्कोर 7.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 17 रन है। हेनिल पटेल ने इस मैच में टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई।
-
January 24, 2026 2:38 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम जोन्स इस मैच में 10 बॉल पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें भी आर एस अंबरीश ने आउट किया। न्यूजीलैंड का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 9 रन है।
-
January 24, 2026 2:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
ह्यूगो बोग के रूप में न्यूजीलैंड को इस मैच में बड़ा झटका लगा है। वह 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें आर एस अंबरीश ने आउट किया। कीवी टीम का स्कोर फिलहाल एक विकेट के नुकसान पर 5 रन है।
-
January 24, 2026 2:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू
न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में आर्यन मान और ह्यूगो बोग पारी का आगाज करने के लिए उतरे हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर आर एस अंबरीश ने फेंका। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 5 रन है।
-
January 24, 2026 1:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क
-
January 24, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान ए. पटेल, हेनिल पटेल।
-
January 24, 2026 1:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
भारत और न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम के बीच खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
January 24, 2026 1:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अंपायर ने किया ग्राउंड का इंस्पेक्शन
बुलवायो में इस मैच से पहले काफी बारिश हुई है। ऐसे में मैदान पर कई हिस्सों में पानी भर गया है। ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने का काम कर रहे हैं। अंपायर ने दोनों टीमों के कप्तानों से बात की है। दोनों के बातचीत से ऐसा लग रहा है कि मैदान के कुछ हिस्सों को लेकर वह चिंतित हैं। लोकल टाइम के मुताबिक सुबह 9:45 बजे (दोपहर 1:15 बजे IST) पर एक और इंस्पेक्शन होगा।
-
January 24, 2026 12:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस में हुई देरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर19 वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले मैच के लिए टॉस भारतीय समयनुसार दोपहर 12:30 बजे होना था। लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी हुई है। इस मैच से पहले बुलावायो में काफी बारिश हुई।
-
January 24, 2026 12:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड U19 टीम का स्क्वॉड
आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहित रेड्डी, मार्को अल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरण संधू, कैलुम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मात्ज़ोपोलस, हंटर शोर, हैरी वेट, ल्यूक हैरिसन
-
January 24, 2026 12:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया का स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, मोहम्मद एनान
-
January 24, 2026 12:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड से होगी भारत की टक्कर
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें शनिवार (24 जनवरी) को अंडर-19 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। ये वर्ल्ड कप का 24वां मुकाबला होगा। भारत ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के दो मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो चुका है।