A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया के प्लेयर्स जमकर बहा रहे पसीना, बुमराह-हार्दिक का ब्रोंको टेस्ट देते VIDEO आया सामने

IND vs PAK: टीम इंडिया के प्लेयर्स जमकर बहा रहे पसीना, बुमराह-हार्दिक का ब्रोंको टेस्ट देते VIDEO आया सामने

IND vs PAK: भारतीय टीम के प्लेयर्स पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले फिटनेस पर जमकर मेहनत कर रहे हैं, जिसमें बीसीसीआई की तरफ से खिलाड़ियों का ब्रोंको टेस्ट देते हुए वीडियो पहली बार पोस्ट किया गया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपनी शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में ही है, जिसमें यूएई के खिलाफ मुकाबले को उन्होंने 9 विकेट से अपने नाम किया। अब टीम इंडिया को टूर्नामेंट में अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। दोनों ही टीमों की पिछली बार इस फॉर्मेट में भिड़ंत साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिली थी, जिसके बाद अब आमना-सामना होगा। इस मैच की अहमियत को देखते हुए भारतीय टीम के प्लेयर्स अपनी फिटनेस को लेकर जमकर पसीना बहा रहे हैं, जिसमें पहली बार दोनों बीसीसीआई की तरफ से प्लेयर्स का ब्रोंको टेस्ट देते हुए वीडियो भी पोस्ट किया गया है।

टीम इंडिया के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच ने ब्रोंको टेस्ट के बारे में बताया

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के प्लेयर्स का ब्रोंको टेस्ट देते हुए जो वीडियो पोस्ट किया गया है उसमें स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच ने इसके बारे में समझाया भी है, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कुल 1200 मीटर की रनिंग करनी होती है, जिसे तीन स्टेज में बांटा गया है। इसमें हर सेट की दूरी अलग-अलग होती है, जिसमें पहला सेट 20 मीटर का होता जिसे पूरा करने के बाद फिर वापस आना पड़ता है, उसके बाद 40 मीटर और आखिर में 60 मीटर का सेट होता है। इस पूरे टेस्ट को 5 बार करना पड़ता है, जिससे प्लेयर्स के स्टेमिना का अंदाजा लगाया जाता है, ताकि वह लंबे समय तक मैदान पर टिक सके।

हम इस टेस्ट को कहीं भी कर सकते हैं

टीम इंडिया के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स ने आगे कहा कि ये एक फील्ड टेस्ट है और हम इसे दुनिया के किसी भी मैदान पर कर सकते हैं, इस टेस्ट से हर प्लेयर को समय-समय पर खुद का आकलन करने का अवसर देता है। बीसीसीआई की तरफ से जो वीडियो पोस्ट किया गया है उसमें साफतौर पर हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम इंडिया के अन्य प्लेयर्स भी ब्रोंको टेस्ट देते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट में किसी टीम ने पहली बार ब्रोंको टेस्ट अपने प्लेयर्स के लिए लागू किया है।

ये भी पढ़ें

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में कभी नहीं हुआ ये कारनामा, क्या इस बार रचा जाएगा इतिहास

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की पारी देख पाकिस्तान अभी से खौफ में, पूर्व कप्तान ने बताया क्यों नहीं उनके यहां ऐसे प्लेयर

Latest Cricket News