A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs PAK: फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तानी कप्तान के बढ़ गए भाव, भारत से मुकाबले को लेकर अब कही ये बात

IND vs PAK: फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तानी कप्तान के बढ़ गए भाव, भारत से मुकाबले को लेकर अब कही ये बात

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने जहां पहले ही अपनी जगह को पक्का कर लिया था तो वहीं दूसरी टीम का फैसला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले से हो गया है। पाकिस्तान ने 11 रनों से बांग्लादेश को मात देने के साथ खिताबी मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

Salman Ali Agha And Suryakumar Yadav- India TV Hindi Image Source : AP सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव

एशिया कप 2025 में अभी सुपर-4 में एक मैच खेला जाना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही फाइनल में किन 2 टीमों की भिड़ंत होगी वो तय हो चुका है। भारतीय टीम ने जहां पहले ही सुपर-4 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के साथ पहले ही खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था, तो वहीं पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए सुपर-4 के मुकाबले में 11 रनों से जीत हासिल करने के साथ फाइनल की टिकट हासिल कर ली। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के भाव एक बार फिर से बढ़ गए हैं, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच से पहले बड़ा बयान दिया है।

हम किसी भी टीम को हराने में सक्षम

पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली 11 रनों से जीत के बाद मैच प्रेजेंटेशन में भारत के खिलाफ 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम किसी भी टीम का सामना करने और उन्हें हराने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। हम रविवार को फिर से मैदान पर उतरेंगे और इसी चीज को करने की पूरी कोशिश करेंगे। बता दें कि अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में कुल 2 बार भिड़ंत देखने को मिल चुकी है, जिसमें दोनों ही बार पाकिस्तानी टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

हमें बल्लेबाजी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर्स में 135 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी थी, जिसमें एक समय उन्होंने 49 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था, जिसको लेकर पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि हमने इस मैच में करीब 15 रन कम बनाए, हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है। हालांकि यदि आप इस तरह के मुकाबले जीतते हैं तो इससे काफी अच्छा लगता है। हमने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे दबाव बनाने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी टीम ने फिर करवाई जगहंसाई, रन आउट तो हुआ नहीं, ऊपर से कर दी बड़ी मिस्टेक

पाकिस्तान से हुआ ब्लंडर, गली क्रिकेट में लड़के भी नहीं करेंगे ऐसी भयंकर भूल

Latest Cricket News