1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारत जीत का प्रबल दावेदार, लेकिन कुछ भी हो सकता है; फाइनल से पहले पाकिस्तानी दिग्गज भी कर रहे बयानबाजी

IND vs PAK: भारत जीत का प्रबल दावेदार, लेकिन कुछ भी हो सकता है; फाइनल से पहले पाकिस्तानी दिग्गज भी कर रहे बयानबाजी

IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। इस महामुकाबले को लेकर पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम का बड़ा बयान सामने आया है।

Abhishek Sharma vs Haris Rauf- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा बनाम हारिस रऊफ

एशिया कप 2025 में अभी सुपर-4 का एक मुकाबला खेला जाना बाकी है, जिसमें 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई के मैदान पर भिड़ंत होगी। इस मैच से पहले ही फाइनल किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा वह तय हो चुका है। भारतीय टीम जिनका अभी तक एशिया कप 2025 में अजेय अभियान देखने को मिला है उन्होंने खिताबी मैच के लिए अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी तो वहीं पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद फाइनल मैच की टिकट को हासिल किया। एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान टीम की भिड़ंत को लेकर अब पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम का भी बयान सामने आया है।

भारत जीत का प्रबल दावेदार, लेकिन फाइनल में कुछ भी हो सकता है

भारतीय टीम ने अभी तक एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों को ही वह एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। ग्रुप स्टेज में जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी, तो वहीं इसके बाद सुपर-4 में 6 विकेट से मात देने में कामयाब हुए थे। वहीं फाइनल मुकाबले में भी टीम इंडिया जीत की जीत की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

पाकिस्तानी टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी और इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया खिताब जीतने की दावेदार है, लेकिन इस मुकाबले में कुछ भी हो सकता है। पाकिस्तान को आज के मुकाबले में मिली जीत से आत्मविश्वास लेना चाहिए और इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करनी होगी। यदि पाकिस्तान समझदारी भरा खेल खेलती है और शुरुआती ओवर्स में विकेट हासिल करने में कामयाब रही तो वह भारतीय टीम पर दबाव बना सकती है। मैं उम्मीद करता हूं कि अंत में अच्छा खेलने वाली टीम को जीत हासिल होगी।

एशिया कप में पहली बार फाइनल में भारत और पाकिस्तान होंगे आमने-सामने

अभी तक एशिया कप के वनडे और टी20 फॉर्मेट में हुए सभी संस्करण को देखा जाए तो उसमें 41 साल में पहली बार ऐसा होगा कि फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। ऐसे में इस मुकाबले को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें दोनों टीमों की कोशिश खिताब जीतने की रहेगी। टीम इंडिया जहां अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है तो वहीं पाकिस्तानी टीम को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान से हुआ ब्लंडर, गली क्रिकेट में लड़के भी नहीं करेंगे ऐसी भयंकर भूल

महाफ्लॉप निकला पाकिस्तान का ये खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को छोड़ दिया पीछे

Latest Cricket News