1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup Final को लेकर दुबई पुलिस ने जारी किए सख्त नियम, फैंस नहीं मना पाएंगे जीत का जश्न

Asia Cup Final को लेकर दुबई पुलिस ने जारी किए सख्त नियम, फैंस नहीं मना पाएंगे जीत का जश्न

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया और सलमान अली आगा की पाकिस्तान टीमें एशिया कप 2025 फाइनल में दुबई में भिड़ेंगी। एशिया कप फाइनल से पहले दुबई पुलिस ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Indian Cricket Team Fans- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट फैंस

IND vs PAK Asia Cup Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा और मैच से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आएंगे। इस फाइनल मैच से पहले दुबई पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ कड़े निर्देश जारी किए हैं। जो फैंस इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम जाएंगे उन्हें काफी चीजों का ध्यान रखना होगा। वो मैदान के अंदर फाइनल मैच के जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे।

फाइनल मैच को लेकर दुबई पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुबई पुलिस ने स्टेडियम में आने वाले फैंस के लिए क्या करें और क्या न करें की इसकी एक खास लिस्ट जारी की है। दुबई पुलिस ने सभी टिकट धारकों को मैच के निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी है। फैंस एक टिकट पर सिर्फ एक बार ही मैदान में एंट्री कर पाएंगे। दोबारा एंट्री की कोई गुंजाइश नहीं है इसलिए यदि कोई व्यक्ति मैच के दौरान स्टेडियम से बाहर जाता है तो उसे फिर से एंट्री नहीं मिलेगी।

स्टेडियम के अंदर झंडे या बैनर नहीं ले जा पाएंगे फैंस

फैंस को स्टेडियम के कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। फैंस केवल निर्धारित जगह पर ही पार्किंग कर पाएंगे। इसके साथ ही दुबई पुलिस ने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रतिबंधित वस्तुओं की लिस्ट शेयर की है। भारत और पाकिस्तान के फैंस स्टेडियम के अंदर झंडे, बैनर या पटाखे नहीं ले जा पाएंगे। अगर कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे 1.2 लाख रुपये से 7.24 लाख रुपये तक के जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके साथ ही अपराधियों को तीन महीने तक की जेल भी हो सकती है।

एशिया कप 2025 फाइनल के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं और व्यवहार की पूरी लिस्ट

  • फैंस पटाखे, फ्लेयर्स, लेजर पॉइंटर्स, और कोई भी ज्वलनशील या खतरनाक चीज मैदान के अंदर नहीं ले जा पाएंगे।
  • फैंस को धारदार वस्तुएं, हथियार, विषाक्त पदार्थ, और रिमोट-कंट्रोल डिवाइस लें जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • स्टेडियम के अंदर फैंस बड़े छाते, कैमरा ट्राइपॉड/रिग्स, सेल्फी स्टिक्स, और अनधिकृत पेशेवर फोटोग्राफी से जुड़ी चीजें नहीं ले जा पाएंगे।
  • आयोजक द्वारा अनुमोदित नहीं किए गए बैनर, झंडे फैंस स्टेडियम में नहीं ले जा पाएंगे।
  • पालतू जानवर, साइकिल, स्केटबोर्ड, स्कूटर, और कांच की वस्तुएं भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें

BCCI को मिला नया प्रेसीडेंट, मिथुन मन्हास के नाम पर लगी मुहर

IND vs PAK: फाइनल मैच में दिख सकते हैं ये तीन बड़े बवाल, पाकिस्तानी प्लेयर्स की हरकतों पर रहेगी सभी की नजरें

Latest Cricket News