1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की मैदान पर होगी भिड़ंत? मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की मैदान पर होगी भिड़ंत? मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान खेल के मंच पर आमने-सामने होंगे या नहीं। इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। खेल मंत्रालय ने बयान जारी कर बड़ी जानकारी दी है।

India vs Pakistan- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत और पाकिस्तान

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से दोनों टीमों के मुकाबलों के आयोजन को लेकर विवाद देखने को मिला है। खासकर वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े मंचो पर। भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर लंबे समय से चल रही अनिश्चितता के बीच अब सरकार की ओर से बड़ा और साफ बयान सामने आया है। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच खेल मंत्रालय ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है, जिससे दोनों देशों के क्रिकेट और अन्य खेलों के भविष्य पर बड़ा असर पड़ना तय है।

खेल मंत्रालय ने 6 मई को साफ किया कि पिछले साल लगाया गया भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय खेलों पर बैन अभी भी जारी रहेगा। हालांकि, मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट्स में दोनों देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते रहेंगे और इस पर कोई रोक नहीं होगी।

खेल मंत्रालय ने जारी किया बड़ा बयान

PTI के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सर्कुलर में कहा कि जहां तक एक-दूसरे के देश में होने वाले द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेंगी। और न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे। इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इंटरनेशनल और मल्टी-नेशनल इवेंट्स में भारत अपनी भागीदारी जारी रखेगा, भले ही उनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी शामिल हों। इसी तरह पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीमें भारत द्वारा आयोजित ऐसे बहुपक्षीय आयोजनों में भाग ले सकेंगी।

एशिया कप से पहले खड़ा हुआ था विवाद

मंत्रालय ने यह नीति पिछले साल अगस्त में घोषित की थी, जब UAE में खेले गए एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के एक साथ खेलने को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के कुछ ही महीनों बाद लिया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। सरकार ने यह भी दोहराया कि भारत भविष्य में बड़े वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी करना चाहता है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करेगा। भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी की दावेदारी भी कर रहा है। भारत सरकार के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ICC या अन्य मल्टी नेशनल टूर्नामेंट्स में IND vs PAK मुकाबले पहले की तरह जारी रहेंगे, जो फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 Final: कहां खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी हुए तय

ODI World Cup 2027: भारत के पड़ोसी देश की जीत, बढ़ी ICC विश्व कप खेलने की उम्मीदें

Latest Cricket News