IND vs PAK, Champions Trophy 2025: कोहली के शतक से जीता भारत, पाकिस्तान को धमाकेदार अंदाज में चटाई धूल
India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया और शतक लगाकर जीत दिलाई है।

India vs Pakistan Champion Trophy Cricket Score: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने 241 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और उन्होंने शतक लगाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
IND vs PAK मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Live updates : IND vs PAK Live
-
February 23, 2025 9:51 PM (IST) Posted by Govind Singh
कोहली ने लगाया दमदार शतक
भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने 100 रन और श्रेयस अय्यर ने 56 रनों की पारी खेली। गिल ने 46 रन बनाए। इन बल्लेबाजों की वजह से ही भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही है।
-
February 23, 2025 9:50 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम ने जीता मैच
भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली ने शतक लगाया और अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है। वह 100 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।
-
February 23, 2025 9:36 PM (IST) Posted by Govind Singh
हार्दिक पांड्या हुए आउट
हार्दिक पांड्या का विकेट शाहीन अफरीदी ने लिया है। वह मैच में सिर्फ 8 रन ही बना पाए। भारतीय टीम ने 40 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और अक्षर पटेल मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 9:30 PM (IST) Posted by Govind Singh
श्रेयस अय्यर हुए आउट
खुशदिल शाह की गेंदबाजी पर श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन स्ट्रोक लगाया, लेकिन इमाम उल हक ने उनका ही शानदार कैच पकड़ा। अब अय्यर को पवेलियन लौटना पड़ा है।
-
February 23, 2025 9:27 PM (IST) Posted by Govind Singh
जीत के लिए चाहिए सिर्फ 33 रन
भारतीय टीम को जीतने के लिए अभी 72 गेंदों में 33 रनों की जरूरत है और उसके 8 विकेट शेष हैं।
-
February 23, 2025 9:25 PM (IST) Posted by Govind Singh
श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 63 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने अभी तक 2 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 9:20 PM (IST) Posted by Govind Singh
टीम इंडिया के 200 रन हुए पूरे
भारतीय टीम ने 36 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 81 रन और श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 9:19 PM (IST) Posted by Govind Singh
35 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
35 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 48 रन और विराट कोहली ने 71 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Govind Singh
पाकिस्तानी गेंदबाजों की बिगड़ी लय
पाकिस्तानी गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगड़ चुकी है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को किस तरह से आउट करें। अय्यर अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। टीम इंडिया ने अभी तक 33 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 9:00 PM (IST) Posted by Govind Singh
श्रेयस अय्यर और कोहली की दमदार बल्लेबाजी
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों ही प्लेयर्स को रन बनाने में किसी परेशानी का सामना नहीं कर करना पड़ रहा है। भारतीय टीम ने अभी तक 31 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 65 रन और श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 8:56 PM (IST) Posted by Govind Singh
30 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
30 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 27 रन और विराट कोहली 64 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 8:46 PM (IST) Posted by Govind Singh
28 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
28 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 55 रन और श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 8:41 PM (IST) Posted by Govind Singh
विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार अंदाज में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अभी तक 51 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 8:38 PM (IST) Posted by Govind Singh
25 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
25 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 11 रन और विराट कोहली 46 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 8:30 PM (IST) Posted by Govind Singh
पाकिस्तानी गेंदबाजों की हो रही धुलाई
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली दोनों ही बल्लेबाज सधी हुई बैटिंग कर रहे हैं। पाकिस्तानी गेंदबाज इनके आगे बेबस नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम ने अभी तक 23 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 10 रन और विराट कोहली 44 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Govind Singh
20 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
20 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 109 रन बनाकर क्रीज पर विराट कोहली 36 रन और श्रेयस अय्यर चार र बनाकर मौजूद हैं। दोनों ही बल्लेबाज सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
February 23, 2025 8:14 PM (IST) Posted by Govind Singh
शुभमन गिल हुए आउट
शुभमन गिल पाकिस्तानी बॉलर अबरार अहमद की गेंद को नहीं समझ पाए और 46 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने 18 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर एक रन और विराट कोहली 32 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 8:08 PM (IST) Posted by Govind Singh
विराट कोहली और शुभमन गिल कर रहे दमदार बैटिंग
विराट कोहली और शुभमन गिल कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे अच्छे से रन बना रहे हैं। भारतीय टीम ने अभी तक एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 8:02 PM (IST) Posted by Govind Singh
16 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
16 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 43 रन और विराट कोहली 27 रन बनाकर मौजूद हैं। दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
February 23, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Govind Singh
14 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
14 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 23 रन और शुभमन गिल 41 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Govind Singh
खुशदिल ने छोड़ा कैच
शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन 11वें ओवर में उनका कैच खुशदिल शाह ने छोड़ दिया। जबकि ये बहुत ही आसान सा कैच था।
-
February 23, 2025 7:42 PM (IST) Posted by Govind Singh
10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
10 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 35 रन और विराट कोहली 6 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Govind Singh
शुभमन गिल कर रहे अच्छी बैटिंग
मैच में शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 34 गेंदों में 35 रन बना लिए हैं। वह पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं।
-
February 23, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम का स्कोर 50 रनों के पार
9 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 50 रनों के पार पहुंच गया है। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल 35 रन और विराट कोहली 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Govind Singh
8 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
8 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 25 रन और विराट कोहली 3 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 7:28 PM (IST) Posted by Govind Singh
नसीम शाह ने छठे ओवर में दिया सिर्फ एक रन
नसीम शाह ने छठे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की और पांच गेंदों डॉट फेंकी। इस ओवर में उन्होंने सिर्फएक रन दिया।
-
February 23, 2025 7:27 PM (IST) Posted by Govind Singh
पांच ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सिर्फ 20 रन बना पाए। उनका विकेट शाहीन अफरीदी ने हासिल किया। भारतीय टीम ने 5 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 7:17 PM (IST) Posted by Govind Singh
रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सिर्फ 20 रन बना पाए। उनका विकेट शाहीन अफरीदी ने हासिल किया। भारतीय टीम ने 5 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 7:15 PM (IST) Posted by Govind Singh
चार ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
चार ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 16 रन और शुभमन गिल 9 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Govind Singh
दूसरे ओवर में रोहित ने खोले हाथ
दूसरे ओवर में गेंदबाजी नसीम शाह ने की। इस ओवर में रोहित ने एक चौका और एक छक्का लगाया। भारतीय टीम ने दो ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 6:58 PM (IST) Posted by Govind Singh
शाहीन अफरीदी ने संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी
पहले ओवर में भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल जीरो रन और रोहित शर्मा एक रन बनाकर मौजूद हैं। अफरीदी ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की है।
-
February 23, 2025 6:26 PM (IST) Posted by Govind Singh
कुलदीप यादव ने हासिल किए सबसे ज्यादा तीन विकेट
भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या ने दो विकेट चटकाए। हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इन गेंदबाजों की वजह से ही पाकिस्तानी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
-
February 23, 2025 6:23 PM (IST) Posted by Govind Singh
पाकिस्तानी टीम ने बनाए 241 रन
भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम 241 रनों पर सिमट गई है। पाकिस्तानी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम के लिए सबसे ज्यादा सऊद शकील ने 62 रन बनाए। रिजवान ने 46 रनों का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
-
February 23, 2025 6:17 PM (IST) Posted by Govind Singh
हारिस रऊफ हुए रन आउट
हारिस रऊफ ने 49वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंदों पर दो छक्के लगाए। उनकी वजह से ही पाकिस्तानी टीम 240 रनों के पार पहुंचने में सफल हो पाई। लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए।
-
February 23, 2025 6:14 PM (IST) Posted by Govind Singh
48 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
48 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हारिस रऊफ एक रन और खुशदिल शाह 31 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 6:07 PM (IST) Posted by Govind Singh
कुलदीप यादव ने हासिल किया तीसरा विकेट
कुलदीप यादव मैच में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मैच में तीसरा विकेट हासिल किया है और नसीम शाह को पवेलियन भेज दिया है। पाकिस्तानी टीम ने 47 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 5:58 PM (IST) Posted by Govind Singh
45 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
45 ओवर पाकिस्तानी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। क्रीज पर खुशदिल शाह 23 रन और नसीम शाह 9 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 5:50 PM (IST) Posted by Govind Singh
पाकिस्तान 200 रन हुए पूरे
43 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नसीम शाह और खुशदिल शाह मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 5:49 PM (IST) Posted by Govind Singh
शाहीन अफरीदी भी हुए आउट
कुलदीप यादव ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट हासिल किए हैं। सलमान अली आगा के बाद कुलदीप ने शाहीन अफरीदी का विकेट हासिल किया है। लेकिन उनकी हैट्रिक नहीं हो पाई।
-
February 23, 2025 5:47 PM (IST) Posted by Govind Singh
कुलदीप यादव ने हासिल किया विकेट
कुलदीप यादव ने सलमान अली आगा को पवेलियन की राह दिखाई है। सलमान बड़ी पारी नहीं खेल पाए औस सिर्फ 19 रन बना पाए। पाकिस्तान ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है।
-
February 23, 2025 5:39 PM (IST) Posted by Govind Singh
कप्तान रोहित शर्मा ने लिया रिव्यू
कुलदीप यादव की गेंद पर खुशदिल शाह ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर नहीं आई। इसके बाद कुलदीप ने जोरदार अपील, जिसे अंपायर ने नकार दिया। फिर कप्तान रोहित ने रिव्यू लिया, जिस पर अंपायर कॉल हो गई।
-
February 23, 2025 5:35 PM (IST) Posted by Govind Singh
40 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
पाकिस्तानी टीम ने अभी तक 40 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सलमान अली आगा 15 रन और खुशदिल शाह 8 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 5:28 PM (IST) Posted by Govind Singh
38 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
38 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सलमान अली आगा 8 रन और खुशदिल शाह 2 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 5:23 PM (IST) Posted by Govind Singh
रवींद्र जडेजा ने हासिल किया विकेट
रवींद्र जडेजा ने तैयब ताहिर को क्लीन बोल्ड किया है। उनकी गेंद को तैयब बिल्कुल नहीं समझ पाए और आउट हो गए। पाकिस्तानी टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं।
-
February 23, 2025 5:21 PM (IST) Posted by Govind Singh
35 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
35 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान पवेलियन लौट चुके हैं। अभी क्रीज पर तैयब ताहिर और सलमान अली आगा मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 5:19 PM (IST) Posted by Govind Singh
सऊद शकील लौटे पवेलियन
हार्दिक पांड्या ने सऊद शकील को पवेलियन की राह दिखाई है। वह मैच में अच्छी बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने 76 गेंदों में 62 रन बनाए। पाकिस्तानी ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।
-
February 23, 2025 5:10 PM (IST) Posted by Govind Singh
मोहम्मद रिजवान हुए आउट
अक्षर पटेल की गेंद को मोहम्मद रिजवान बिल्कुल समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड वह अपने अर्धशतक से भी चूक गए। उन्होंने मैच में 46 रन बनाए। पाकिस्तान ने तीन विकेट गंवा दिए हैं।
-
February 23, 2025 5:09 PM (IST) Posted by Govind Singh
हर्षित राणा ने छोड़ा कैच
मोहम्मद रिजवान का कैच हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर हर्षित राणा ने छोड़ दिया। इससे स्टेडियम में सभी फैंस मायूस हो गए।
-
February 23, 2025 5:04 PM (IST) Posted by Govind Singh
स्लो बैटिंग कर रहे रिजवान और शकील
पाकिस्तान के लिए सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान स्लो बैटिंग कर रहे हैं। शकील जहां अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं, तो वहीं रिजवान के नजदीक हैं।
-
February 23, 2025 5:03 PM (IST) Posted by Govind Singh
32 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
32 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सऊद शकील 50 रन और मोहम्मद रिजवान 41 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 4:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सऊद शकील का अर्धशतक
पॉवरप्ले के अंदर दो विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने अच्छी वापसी की है। टीम की तरफ सऊद शकील ने शानदार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 63 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया।
-
February 23, 2025 4:50 PM (IST) Posted by Govind Singh
अर्धशतक की तरफ सऊद शकील
30 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सऊद शकील 44 रन और मोहम्मद रिजवान 39 रन बनाकर मौजूद हैं। ये दोनों प्लेयर्स अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
-
February 23, 2025 4:43 PM (IST) Posted by Govind Singh
28 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
28 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सऊद शकील 41 रन और मोहम्मद रिजवान 34 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 4:35 PM (IST) Posted by Govind Singh
रिजवान और शकील के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील के बीच 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों प्लेयर्स ने पाकिस्तानी टीम को संकट से निकाल लिया है।
-
February 23, 2025 4:32 PM (IST) Posted by Govind Singh
25 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
25 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान 24 रन और सऊद शकील 29 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 4:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
100 के करीब पहुंचा पाकिस्तान का स्कोर
24 ओवर का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तना ने दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। सऊद शकील 29 और कप्तान रिजवान 20 रन बनाकर कर रहे हैं बल्लेबाजी।
-
February 23, 2025 4:22 PM (IST) Posted by Govind Singh
80 रनों के पार पहुंचा पाकिस्तान का स्कोर
पाकिस्तानी टीम ने 22 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सऊद शकील 23 रन और मोहम्मद रिजवान 17 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 4:12 PM (IST) Posted by Govind Singh
20 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
20 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान 13 रन और सऊद शकील 20 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 4:07 PM (IST) Posted by Govind Singh
स्लो बैटिंग कर रहे मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील अभी धीमी रन गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान ने 18 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 4:03 PM (IST) Posted by Govind Singh
17वें ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
17वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ दो ही रन दिए हैं। पाकिस्तानी टीम ने 17वें ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान 72 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान 10 रन और सऊद शकील 16 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 3:59 PM (IST) Posted by Govind Singh
16 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर 70 रनों के पार
16 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान 9 रन और सऊद शकील 15 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 3:53 PM (IST) Posted by Govind Singh
हार्दिक पांड्या कर रहे शानदार गेंदबाजी
हार्दिक पांड्या मैच में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक पांच ओवर फेंके और सिर्फ 16 रन दिए। इस दौरान बाबर आजम का विकेट भी हासिल किया है। पाकिस्तान ने 15 ओवर के बाद 63 रन बना लिए हैं।
-
February 23, 2025 3:45 PM (IST) Posted by Govind Singh
14 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
14 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सऊद शकील 8 रन और मोहम्मद रिजवान 7 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 3:44 PM (IST) Posted by Govind Singh
शमी ने 14वें ओवर में दिए सिर्फ दो रन
मोहम्मद शमी को शुरुआती स्पैल में गेंदबाजी करने में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए थे। लेकिन अब वह ग्राउंड में आ चुके हैं और शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। 14वें ओवर में उन्होंने सिर्फ दो रन दिए हैं।
-
February 23, 2025 3:35 PM (IST) Posted by Govind Singh
12 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
12 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील मौजूद हैं। पाकिस्तान को यहां से बड़ी साझेदारी की जरूरत है।
-
February 23, 2025 3:25 PM (IST) Posted by Govind Singh
10 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
10 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान 4 रन और सऊद शकील 3 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 3:22 PM (IST) Posted by Govind Singh
इमाम उल हक हुए रन आउट
अक्षर पटेल के सीधे थ्रो पर इमाम उल हक रन आउट हो गए हैं और वह मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 26 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए।
-
February 23, 2025 3:15 PM (IST) Posted by Govind Singh
हार्दिक पांड्या ने दिलाया पहला विकेट
हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम को पवेलियन भेज दिया है। हार्दिक की गेंद पर केएल राहुल ने अच्छा कैच पकड़ा है। बाबर मैच में सिर्फ 23 रन बना पाए हैं।
-
February 23, 2025 3:13 PM (IST) Posted by Govind Singh
8 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
8 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इमाम उल हक 10 रन और बाबर आजम 19 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 3:05 PM (IST) Posted by Govind Singh
6 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
6 ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बाबर आजम 10 रन और इमाम उल हक 9 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 3:00 PM (IST) Posted by Govind Singh
मोहम्मद शमी गए ग्राउंड से बाहर
मोहम्मद शमी को गेंदबाजी करने में कुछ परेशानी नजर आ रही थी। इसी वजह से वह ग्राउंड से बाहर चले गए हैं।
-
February 23, 2025 2:55 PM (IST) Posted by Govind Singh
20 रनों के पार पहुंचा पाकिस्तान का स्कोर
पाकिस्तानी टीम ने चार ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बाबर आजम 10 रन और इमान उल हक 6 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 2:50 PM (IST) Posted by Govind Singh
बाबर और इमाम की सधी हुई बल्लेबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा ओवर हर्षित राणा ने किया। इस ओवर में उन्होंने चार रन दिए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में कुल चार रन लुटाए। पाकिस्तानी टीम ने 3 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इमाम उल हक 6 रन और बाबर आजम 7 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
February 23, 2025 2:38 PM (IST) Posted by Govind Singh
एक ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर
एक ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बाबर आजम और इमाम उल हक मौजूद हैं। पहला ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका, लेकिन वह लय में नजर नहीं आए। उन्होंने इस ओवर में कुल पांच वाइड गेंद फेंकी।
-
February 23, 2025 2:12 PM (IST) Posted by Govind Singh
पाकिस्तानी प्लेइंग इलेवन में हुआ बदलाव
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन में इमाम उल हक की वापसी हुई है। चोटिल होने की वजह से फखर जमां बाहर हो गए और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में इमान की एंट्री हुई।
-
February 23, 2025 2:10 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम की Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
-
February 23, 2025 2:09 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम ने बनाया खराब रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से लेकर भारत अब तक वनडे क्रिकेट में लगातार 12 टॉस हार चुका है।
-
February 23, 2025 2:06 PM (IST) Posted by Govind Singh
पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
-
February 23, 2025 2:05 PM (IST) Posted by Govind Singh
पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीता है और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
-
February 23, 2025 1:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत बनाम पाकिस्तान: 2 बजे होगा टॉस
इस महामुकाबले के लिए टॉस दोपहर दो बजे होगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस मैच में कप्तान टॉस जीतने के बाद क्या फैसला लेते हैं।
-
February 23, 2025 1:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत बनाम पाकिस्तान: भारतीय स्पिनर या पाक पेसर, किसका रहेगा दबदबा
भारतीय टीम के पास स्क्वॉड में पांच स्पिनर हैं, जबकि पाकिस्तान के पास पांच तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में इस मैच में कौन बाजी मारता है, ये देखना दिलचस्प होगा। बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी भारत की तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करेंगे।
-
February 23, 2025 12:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत बनाम पाकिस्तान: दुबई की पिच रिपोर्ट
इस मैच के लिए दुबई की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन पिच पुरानी होने के स्पिनर्स मैच में अपनी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आज फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
-
February 23, 2025 12:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत बनाम पाकिस्तान: चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान अब तक पांच बार आमने-सामने हुए हैं। पांच में से भारत को केवल दो मैचों में जीत मिली है जबकि पाकिस्तान ने तीन में बाजी मारी है। पिछली बार दोनों टीमों का सामना 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हुआ था।
-
February 23, 2025 12:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे में अब तक 135 मैच खेले गए हैं। इन 135 में से भारत ने 57 मैच जीता है। वहीं पाकिस्तान के नाम 73 मैच रहे। पांच मैचों का कोई नतीजा नहीं आया।
-
February 23, 2025 11:40 AM (IST) Posted by Govind Singh
पाकिस्तानी टीम का स्क्वाड
बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान
-
February 23, 2025 11:39 AM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम का स्क्वाड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह