IND A vs PAK A: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत
IND vs PAK: ACC वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए का आमना-सामना हुआ। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया।

India A Women vs Pakistan A Women: ACC वूमेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में इंडिया ए ने वृंदा दिनेश के शानदार अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से रौंद दिया। इस तरह टीम ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया को अपने पहले मैच में UAE के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। इस हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटा दी। वृंदा दिनेश ने 29 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेली।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 18.5 ओवर में महज 93 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह भारत को जीत के लिए 94 रनों का मामूली लक्ष्य मिला। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 11वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
Live updates : IND A vs PAK A Women Cricket Score Live
-
February 15, 2026 2:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टीम इंडिया की धमाकेदार जीत
भारतीय ए टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदते हुए पहली जीत का स्वाद चख लिया है। वृंदा दिनेश के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 10.1 ओवर में हरा दिया।
-
February 15, 2026 2:52 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वृंदा दिनेश ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
वृंदा दिनेश ने 9वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वृंदा ने महज 25 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। उनके बल्ले से अब तक 11 चौके आ चुके हैं। 9 ओवर में टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 81 रन ठोक दिए हैं। अब टीम जीत से सिर्फ 13 रन दूर है।
-
February 15, 2026 2:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका
भारत को दूसरा बड़ा झटका लग गया है। 9वें ओवर में जाकर टीम को दूसरा बड़ा झटका लग गया है। अनुष्का ने 26 गेंदों पर 24 रन बनाए। पाकिस्तान की गेंदबाज मोमिना को यह सफलता मिली।
-
February 15, 2026 2:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
70 रन पर पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 7 ओवर में 70 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। टीम इंडिया को अब जीत के लिए सिर्फ 24 रनों की दरकार है। वृंदा अर्धशतक के करीब पहुंच गई हैं।
-
February 15, 2026 2:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारतीय टीम का स्कोर 50 रन के पार
भारतीय टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी जारी है। टीम इंडिया ने 6 ओवर में ही 50 रन का स्कोर पार कर लिया है। वृंदा और अनुष्का के बीच 50 रनों की साझेदारी हो गई है। यहां से पाकिस्तान की करारी शिकस्त नजर आ रही है।
-
February 15, 2026 2:21 PM (IST) Posted by Vanson Soral
3 ओवर में बनाए 26 रन
भारतीय टीम ने पहला विकेट गिरने के बावजूद तेज शुरुआत की है। टीम ने 3 ओवर में 26 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा 18 गेंदों पर 26 रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं।
-
February 15, 2026 2:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पहली ही गेंद पर लगा झटका
पाकिस्तान के 93 रनों का पीछा करने के लिए भारतीय सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। ये क्या पहली ही गेंद पर वहीदा ने भारत की सलामी बल्लेबाज हुमैरा काजी को आउट कर दिया है।
-
February 15, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान 93 रन पर ढेर
भारत ने पाकिस्तान-ए को 93 रनों पर ढेर कर दिया है। पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 23 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारत की ओर से कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने 2-2 विकेट झटके।
-
February 15, 2026 1:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral
प्रेमा को मिली एक और सफलता
प्रेमा रावत की झोली में आया एक और विकेट। इसी के साथ पाकिस्तान का 9वां बल्लेबाज पवेलियन लौट गया है। प्रेमा ने गुल को अपना शिकार बना लिया है।
-
February 15, 2026 1:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ऑलआउट से 2 विकेट दूर पाकिस्तान
पाकिस्तान-ए ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 75 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। गुल और अनोशा नसीर क्रीज पर डटी हुई हैं, लेकिन अगले ही ओवर में पाकिस्तान को 8वां झटका लग गया है। अनोशा रन आउट हो गई हैं।
-
February 15, 2026 1:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान ऑलआउट के करीब
पाकिस्तान तेजी से अब ऑलआउट की ओर बढ़ रहा है। 11वें ओवर में 7वें बल्लेबाज ने घुटने टेक दिए हैं। प्रेमा रावत ने पाकिस्तान की वहीदा अख्तर को आउट करते हुए पाकिस्तान को 7वां बड़ा झटका दे दिया है। वहीदा ने सिर्फ 7 रनों का योगदान दिया।
-
February 15, 2026 1:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा
कप्तान राधा यादव ने कमाल कर दिया है। दूसरा विकेट भी अपनी झोली में कर लिया है। 10 ओवर पूरे होने से पहले ही पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। शवाल जुल्फिकार 23 रन बनाकर आउट हो गईं हैं।
-
February 15, 2026 1:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राधा यादव ने दिलाई बड़ी सफलता
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। महज 33 रन के भीतर टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर लगाम कसी हुई है। इस बार कप्तान राधा यादव ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। राधा ने हुरैना सज्जाद को LBW आउट कर दिया है।
-
February 15, 2026 12:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा
भारतीय गेंदबाजों ने 5 ओवर में ही कहर बरपा दिया है। पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया है। 21 रन पर ही 4 विकेट गिर गए हैं। साइमा ठाकोर ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान हफ्सा खालिद को सस्ते में आउट कर दिया है। कप्तान ने सिर्फ 1 रन बनाया।
-
February 15, 2026 12:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
पाकिस्तान का टॉप आर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया है। चौथे ओवर में इमान नसीर रन आउट होकर पवेलियन लौट गई हैं। अनुष्का शर्मा की बेहतरीन थ्रो ने इमान को चलता कर दिया है।
-
February 15, 2026 12:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दूसरा बड़ा झटका
अब पाकिस्तान को चौथे ओवर में तगड़ा झटका लग गया है। जिंतीमानी कलिता ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उमैमा सोहैल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। उमैमा सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गई।
-
February 15, 2026 12:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा
भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में पाकिस्तान को पहला बड़ा झटका दे दिया है। साइमा ठाकोर ने युसरा आमिर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। युसरा आमिर सिर्फ 1 रन बना सकी।
-
February 15, 2026 12:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन)
युसरा आमिर (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, उमैमा सोहैल, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), गुल रुख, इमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नसीर, मोमिना रियासत, नेहा शर्मिन
-
February 15, 2026 12:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इंडिया ए महिला (प्लेइंग इलेवन)
हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मदिवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर, जिंतीमानी कलिता।
-
February 15, 2026 12:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान की कप्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
-
February 15, 2026 12:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान ए महिला टीम
युसरा आमिर (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), गुल रुख, नोरीन याकूब, वहीदा अख्तर, इमान नसीर, अनोशा नसीर, मोमिना रियासत, सैयदा मासूमा जहरा, उम्म-ए-हानी, लुबना बेहराम, कोमल खान, नेहा शर्मिन।
-
February 15, 2026 12:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इंडिया ए महिला टीम
हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि, ममता मदिवाला (विकेट कीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, नंदिनी कश्यप, सोनिया मेंधिया, जिंतिमनी कलिता, नंदनी शर्मा, दीया यादव।
-
February 15, 2026 12:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
राधा यादव के सामने कड़ी चुनौती
इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबले का आगाज 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। आधा घंटा पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस होगा। टीम की कप्तान राधा यादव आज हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी। हालांकि, पहला मैच जीतकर आ रही पाकिस्तानी टीम के खिलाफ यह आसान नहीं होगा।
-
February 15, 2026 11:53 AM (IST) Posted by Vanson Soral
बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने
भारत और पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार। T20 वर्ल्ड कप 2026 में शाम 7 बजे से भारत और पाकिस्तान कोलंबो में आमने-सामने होंगे। इस मैच से पहले बैंकॉक में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखनो मिलेगी। ACC वूमेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में इंडिया ए की पाकिस्तान-ए से टक्कर होने जा रही है।