A
Hindi News खेल क्रिकेट India vs Pakistan LIVE Score, U19 World Cup: भारतीय टीम 252 रन पर सिमटी, पाकिस्तान के सामने मुश्किल लक्ष्य
Live now

India vs Pakistan LIVE Score, U19 World Cup: भारतीय टीम 252 रन पर सिमटी, पाकिस्तान के सामने मुश्किल लक्ष्य

IND U19 vs PAK U19 Live Score: भारत और पाकिस्तान बुलावायो में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम के पास पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने का शानदार मौका है।

IND vs PAK- India TV Hindi Image Source : INDIA TV भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK U19 World Cup 2026 Live: भारत और पाकिस्तान क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई है। कनिष्क तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 250 रन पहुंचाने में सफल रहे। खिलन पटेल उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इससे पहले आरएस अंबरीश सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, वेदांत त्रिवेदी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। वेदांत ने 68 रनों की पारी खेली। मोमिन कमर ने वेदांत को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

जब टीम इंडिया की पारी का आगाज हुआ था, तो 3 विकेट महज 47 रन पर गिर गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने मिलकर शानदार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी करते हुए भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते उतरी भारतीय टीम का टॉप आर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया। 50 रन से पहले ही 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

दोनों टीमों की  प्लेइंग 11 की बात की जाए तो भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है। भारतीय टीम में उधव मोहन की जगह दीपेश देवेंद्रन को मौका दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में अली हसन की एंट्री हुई है। उन्हें मोहम्मद शायान की जगह शामिल किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा आज का मुकाबला सुपर सिक्स राउंड का आखिरी मैच है। इस मैच के जरिए सेमीफाइनल के आखिरी स्पॉट के लिए टीम का फैसला होगा। 3 टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम शामिल हैं। 

यहां गौर करने वाली बात ये है कि टॉस के समय भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने नो हैंडशेक पॉलिसी का पालन किया। उन्होंने टॉस के बाद पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया। दोनों कप्तानों के बीच नो हैंडशेक की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी। आज का मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम आज U19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से मिली करारी हार का बदला लेने के लिए आतुर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत U19 (प्लेइंग XI): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रजा।

 

Latest Cricket News

Live updates : India vs Pakistan LIVE Score, U19 World Cup 2026

  • 5:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 रनों का लक्ष्य

    भारतीय पारी समाप्त हो गई है। टीम इंडिया 49.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई है। भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने 3 विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सैयाम ने 2 विकेट अपने नाम किए।

  • 5:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारत 250 के पार

    कनिष्क ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 250 रन पहुंचा दिया है। उन्होंने खिलन पटेल के साथ 32 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। अब पाकिस्तान को कम से कम 33.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा, जो काफी मुश्किल होने जा रहा है।

  • 4:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान के हाथ लगी 7वीं सफलता

    भारत ने 200 रन के स्कोर पर अपना 7वां विकेट खो दिया है। आरएस अंबरीश सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अली रजा ने पाकिस्तान को यह बड़ी सफलता दिलाई।

  • 4:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    टीम इंडिया को लगा छठा झटका

    भारत को 41वें ओवर में छठा झटका लग गया है। वेदांत त्रिवेदी 68 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोमिन कमर ने वेदांत को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब भारत को संभलकर खेलते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाना होगा।

  • 4:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    40 ओवर समाप्त

    भारतीय पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं और स्कोरबोर्ड पर 181 रन लग चुके हैं। वेदांत त्रिवेदी एक छोर मजबूती से संभाले हुए हैं। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बना लिए हैं। आरएस अंबरीश 19 रन बनाकर दूसरे छोर पर मौजूद हैं। 

  • 3:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    टीम इंडिया के 5 विकेट गिरे

    पाकिस्तान ने भारत को 5वां झटका दे दिया है। अभिज्ञान कुंडू 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अभिज्ञान ने 27 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौका लगाया। भारत को अब बचे हुए ओवरों में विकेट बचाते हुए ज्यादा से ज्यादा रन स्कोबोर्ड पर लगाने होंगे।

  • 3:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    वेदांत ने जड़ा अर्धशतक

    30 ओवर समाप्त हो चुके हैं। भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 140 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। वेदांत त्रिवेदी ने 74 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यहां से टीम इंडिया को रनों की रफ्तार बढ़ानी होगी। 

  • 3:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    विहान आउट

    पाकिस्तान को आखिरकार चौथी सफलता मिल गई है। विहान मल्होत्रा 21 रन बनाकर अहमद हुसैन का शिकार बन गए हैं। इसके साथ ही विहान और वेदांत की अर्धशतकीय साझेदारी टूट गई है।

  • 2:52 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारत 100 रन के पार

    टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वेदांत और विहान मल्होत्रा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो गई है। पाकिस्तान के गेंदबाज चौथे विकेट की तलाश में हैं।

  • 2:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    18 ओवर समाप्त

    विहान और वेदांत भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। 18 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 88 रन हो गया है। विहान 17 और वेदांत 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान को चौथे विकेट की तलाश है।

  • 2:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    विहान और वेदांत क्रीज पर मौजूद

    विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी मिलकर पारी को संभालने में जुटे हैं। 13 ओवर की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 68 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। विहान और वेदांत के बीच 29 गेंदों पर 21 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

  • 2:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 11 ओवर्स में बनाए 51 रन

    भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर सिक्स के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। वेदांत त्रिवेदी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं विहान मल्होत्रा का खाता नहीं खुला है।

  • 1:45 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका

    भारतीय टॉप आर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया है। 50 रन से पहले 3 विकेट गिर गए हैं। सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज 25 गेंदों पर 16 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। इस बार अब्दुल सुभान ने पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई है। 

  • 1:43 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कप्तान म्हात्रे डक पर आउट

    भारत को 1 ओवर में 2 बड़े झटके लग गए हैं। वैभव के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे डक पर आउट हो गए हैं। मोहम्मद सय्याम ने एक ओवर में 2 विकेट चटकाते हुए भारतीय खेमे को हैरान कर दिया है। पाकिस्तान के लिए ये ओवर बेहतरीन साबित हुआ है।

  • 1:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारत को लगा पहला झटका

    भारतीय टीम को 8वें ओवर में बहुत बड़ा झटका लग गया है। वैभव सूर्यवंशी को मोहम्मद सय्याम ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। वैभव विकेट के पीछे लपके गए हैं। वह सिर्फ 22 गेंदों पर 30 रन बना सके। 

  • 1:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारत का बेहतरीन आगाज

    वैभव और एरोन ने मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दी है। 7 ओवर की समाप्ति तक दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वैभव 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद हैं। एरोन भी अच्छा साथ दे रहे हैं। 

  • 1:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    वैभव और एरोन ने जोड़े 32 रन

    भारतीय टीम ने बेहद सधा हुआ आगाज किया है। 4 ओवर में टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 32 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। पाकिस्तान की टीम को पहले विकेट की बेसब्री से तलाश है। एरोन 12 और वैभव 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

  • 1:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    2 ओवर समाप्त

    भारतीय टीम ने 2 ओवर में 13 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ने अपना खाता खोल लिया है। पाकिस्तान को पहले विकेट की तलाश है। 

  • 1:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    मैच का हुआ आगाज

    भारतीय पारी का आगाज हो चुका है। वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज पारी का आगाज कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से अली रजा पहला ओवर फेंक रहे हैं।

  • 12:46 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    नो हैंडशेक

    टॉस के बाद दोनों कप्तानों के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ। भारतीय अंडर-19 टीम ने नो हैंडशेक पॉलिसी का साथ दिया है। अब मैदान पर दोनों टीमों के बीच घमासान देखने को मिलेगा।

  • 12:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI)

    हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

  • 12:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारत U19 (प्लेइंग XI)

    एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

  • 12:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान ने जीता टॉस

    पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन लगाना चाहेगी। 

  • 12:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान के सामने बड़ी मुश्किल

    अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करके 300 रन बनाता है, तो उसे भारत से आगे निकलने के लिए 85 रनों से जीतना होगा। अगर पाकिस्तान पहले बॉलिंग करते हुए भारत को 200 रन पर रोक देता है, तो उन्हें 31.5 ओवर में टारगेट हासिल करना होगा। अगर टारगेट 251 है, तो उन्हें लगभग 33.2 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करना होगा।

  • 12:27 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारतीय टीम का U19 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें टीम इंडिया का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई देता है। भारत और पाकिस्तान के बीच U19 यूथ ODI फॉर्मेट में अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया 16 मैचों को जीतने में कामयाब रही है, वहीं पाकिस्तानी टीम 12 मैच ही जीत सकी है। इसके अलावा एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था।

  • 12:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    सेमीफाइनल की चौथी टीम का हो रहा इंतजार

    U19 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। वहीं चौथी टीम का फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

  • 12:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान का स्क्वॉड

    पाकिस्तान U19 टीम: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डानियाल अली खान, निकाब शफीक।

  • 12:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारतीय स्क्वॉड

    भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

  • 12:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पाकिस्तान के सामने कड़ी चुनौती

    भारतीय टीम U19 वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें आज का मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर लगी हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी बड़े अंतर से भारत के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। ऐसे में सभी की नजरें इस मैच पर टिकी हुई हैं।

  • 12:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारत और पाकिस्तान आमने-सामने

    नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में स्वागत है। ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 में आज महामुकाबला होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान बुलावायो में आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हराना होगा।