IND vs PAK Match: हांगकांग सिक्सेस में भारत की खराब शुरुआत, पाकिस्तान ने 4 विकेट से हराया
हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 4 विकेट से हरा दिया है। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का रोमांच शुरू हो चुका है। हांगकांग सिक्सेस 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में भारत और आमने-सामने हुए। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से दिया। पाक कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 88 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने 89 रनों के टारगेट को 3.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर हासिल कर लिया।
टॉस के वक्त भारतीय कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना चुनते, लेकिन अब उन्हें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। इस तरह के टूर्नामेंट की रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में उनका मुख्य ध्यान हर गेंद को सिंगल या डॉट रखने पर होना चाहिए। यहां डॉट बॉल होना गोल्ड के बराबर है और सच कहें तो यह एक विकेट लेने के ही समान है, इसलिए वे देखेंगे कि आगे मैच कैसे आगे बढ़ता है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने तय 6 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 89 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय पारी के दौरान शुरुआत में विकेट जल्दी गिरने के बावजूद शशांक सिंह ने तूफानी पारी खेली और मात्र 11 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से शानदार 40 रन बनाए। उनके अलावा टी नटराजन ने नाबाद 12 रन, राहुल त्रिपाठी ने 9 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शहजाद और अहमद डैनियल को 1-1 सफलता मिली।
हांगकांग सिक्सेस के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वॉड
भारतीय टीम: नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन
पाकिस्तान टीम: इरफान खान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, साद मसूद, मुहम्मद शहजाद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), अहमद डेनियल
Live updates : IND vs PAK Match Live Score
-
October 30, 2026 12:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान ने भारत को हराया
पाकिस्तान ने इस मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में 89 रनों के टारगेट को सिर्फ 23 गेंदों में हासिल कर लिया।
-
October 30, 2026 12:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राहुल तेवतिया ने ख्वाजा नफे को किया आउट
राहुल तेवतिया ने इस मैच में पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया है। वह 12 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए।
-
October 30, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अब्बास अफरीदी को शशांक सिंह ने भेजा पवेलियन
शशांक सिंह ने इस मैच में पाकिस्तान को पहला झटका दिया है। वह 8 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
-
October 30, 2026 12:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
2 ओवर का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। अब्बास अफरीदी 35 और ख्वाजा नफे 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 30, 2026 12:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान ने पहले ओवर में बनाए 31 रन
पाकिस्तान को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली है। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ओवर में 31 रन बना लिए हैं। इस दौरान अब्बास अफरीदी ने 5 गेंदों में 30 रन बनाए।
-
October 30, 2026 12:38 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत की पारी समाप्त, पाकिस्तान के सामने 89 रनों का टारगेट
भारत की पारी समाप्त हो चुकी है और टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 88 रन बनाए हैं। भारत ने पाकिस्तान के सामने 89 रनों का आसान सा टारगेट रखा है।
-
October 30, 2026 12:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शशांक सिंह 40 रन बनाकर आउट
शशांक सिंह इस मैच में 11 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए।
-
October 30, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई
टीम इंडिया की पारी इस मैच में लड़खड़ा गई है। 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। शशांक सिंह 10 गेंदों में 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान क्रुणाल पांड्या गोल्डन डक पर आउट हुए।
-
October 30, 2026 12:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शशांक सिंह की तूफानी बल्लेबाजी
शशांक सिंह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 10 गेंदों में 400 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए हैं। 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 68 रन है।
-
October 30, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नितीश राणा और शशांक सिंह कर रहे हैं बल्लेबाजी
3 ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना चुकी है। नितीश राणा 11 गेंदों में 13 और शशांक सिंह 4 गेंदों में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 30, 2026 12:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
2 ओवर का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर आउट हुए। शशांक सिंह 16 और नितीश राणा 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 30, 2026 12:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एक ओवर के बाद भारत का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। नितीश राणा 1 और राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 30, 2026 11:57 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की बैटिंग शुरू
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम की तरफ से नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी पारी की शुरुआत करने के लिए क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर अहमद डैनियल फेंक रहे हैं। -
October 30, 2026 11:54 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारतीय कप्तान ने क्या कहा?
क्रुणाल पांड्या ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना चुनते, लेकिन अब उन्हें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। इस तरह के टूर्नामेंट की रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में उनका मुख्य ध्यान हर गेंद को सिंगल या डॉट रखने पर होना चाहिए। यहाँ डॉट बॉल होना गोल्ड के बराबर है और सच कहें तो यह एक विकेट लेने के ही बराबर है, इसलिए वे देखेंगे कि आगे मैच कैसे आगे बढ़ता है। -
October 30, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी।
-
October 30, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान का स्क्वॉड
ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), इरफान खान, अहमद दानियाल, मुहम्मद शहजाद
-
October 30, 2026 11:42 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया का स्क्वॉड
नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन