1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA, 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे मैच, साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में हराया

IND vs SA, 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे मैच, साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में हराया

IND vs SA 1st ODI: भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

IND vs SA- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम साउथ अफ्रीका

IND vs SA, 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला रांची के मैदान पर खेला गया, जिसमें भारत ने 17 रनों से जीत दर्ज कर ली। टेम्बा बावुमा आज का मैच नहीं खेले। उनकी जगह एडन मारक्रम ने कप्तानी की कमान संभाली। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स के बाद 349 रन बनाए। विराट कोहली ने दमदार 135 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए। वहीं केएल राहुल के बल्ले से 60 रन निकले। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। साउथ अफ्रीकी टीम 332 रन ही बना सकी।

Latest Cricket News