IND vs SA, 1st T20I Live Stremaing: ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट फैंस को एक शानदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 17 अप्रैल से शुरू हो रही पांच मैचों की T20 सीरीज दोनों टीमों के लिए फाइनल रिहर्सल साबित होगी। जून में होने वाले ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। इस बार का टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा महिला T20 वर्ल्ड कप होगा, जिसमें रिकॉर्ड प्राइज मनी भी दांव पर होगी। दोनों टीमें ग्रुप-ए में शामिल हैं और 21 जून को मैनचेस्टर में आमने-सामने होंगी। ऐसे में यह सीरीज रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देने के लिए बेहद अहम है।
इतिहास रचने की तैयारी में भारत
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम हाल ही में महिला ODI वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच चुकी है। अब टीम की नजरें पहली बार T20 वर्ल्ड कप जीतने पर हैं। टीम में युवा तेज गेंदबाज काश्वी गौतम को शामिल किया गया है, जो रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगी। काश्वी बल्लेबाजी में भी उपयोगी साबित हो सकती हैं, जिसका उदाहरण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन की पारी से दिया था। इसके अलावा, ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को भी मौका मिला है, जिन्होंने वूमेन्स प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं उमा छेत्री को ऋचा घोष के बैकअप के तौर पर शामिल किया गया है।
साउथ अफ्रीका भी कम नहीं
दूसरी ओर, लॉरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम भी पूरी तरह तैयार है। टीम पिछले दो वर्ल्ड कप (2023 और 2024) में रनर-अप रही है और इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत ने हाल ही में श्रीलंका को 5-0 से हराया और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से मात दी। ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और इंग्लैंड दौरे से पहले अंतिम कॉम्बिनेशन तय करने का यह सुनहरा मौका है।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
T20I सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे। यह सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का बड़ा मंच है। दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका है और यही वजह है कि यह भिड़ंत बेहद रोमांचक होने वाली है।
IND vs SA सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 17 अप्रैल: पहला T20, किंग्समीड, डरबन (9:30 PM IST)
- 19 अप्रैल: दूसरा T20I, किंग्समीड, डरबन (5:30 PM IST)
- 22 अप्रैल: तीसरा T20I, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
- 25 अप्रैल: चौथा T20I, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
- 27 अप्रैल: पांचवां T20I, विलोमूर पार्क, बेनोनी (5:30 PM IST)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।
यह भी पढ़ें:
IPL 2026: पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, टॉप पर 2 गेंदबाजों का कब्जा
RCB vs LSG मैच में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Latest Cricket News