IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता दूसरा टी20 मैच, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

IND vs SA 2nd T20I Match: भारतीय महिला टीम अभी आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का दूसरा मुकाबला किंग्समीड डरबन के स्टेडियम में खेला गया, जिसे मेजबान अफ्रीकी टीम 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही।इस मैच में साउथ अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 147 रनों का स्कोर बनाया है। एक समय टीम इंडिया इस मैच में बड़े स्कोर की तरफ जाते हुए दिख रही थी, लेकिन अचानक जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने से वह 150 रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब नहीं हो सकी। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली, तो वहीं अनुष्का शर्मा के बल्ले से 28 रन देखने को मिली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में तुमी सेखुखुने और क्लोए ट्रेयोन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किए।
साउथ अफ्रीकी महिला टीम को टारगेट का पीछा करते हुए कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी करने के साथ मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। वोल्वाडर्ट इस मैच में 54 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटी तो वहीं सुने लुस के बल्ले से 57 रनों की पारी देखने को मिली। अफ्रीकी महिला टीम ने टारगेट को 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल ही सिर्फ 2 विकेट लेने में कामयाब हो सकी।
यहां देखें इस टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम - शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अनुष्का शर्मा, उमा छेत्री, भारती फुलमाली, क्रांति गौड़।
साउथ अफ्रीका महिला टीम - लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।
Live updates : IND vs SA 2nd T20I Womens live Score
-
April 19, 2026 8:34 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अफ्रीका ने 8 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 148 रनों के टारगेट का पीछा 17.1 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अफ्रीका की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए सुने लुस ने 57 और लौरा वोल्वाडर्ट ने 54 रनों की पारी खेली।
-
April 19, 2026 8:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
17 ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने बनाए 144 रन
भारतीय महिला टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में 148 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए 18 गेंदों में चार रन और बनाने हैं।
-
April 19, 2026 8:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
15 ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने 123 रन बनाए
भारतीय महिला टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में 148 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। सुने लुस 57 और ताजमीन ब्रिट्स 9 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 19, 2026 8:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लौरा वोल्वाडर्ट 54 रन बनाकर लौटी पवेलियन
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 148 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना पहला विकेट 106 रनों के स्कोर पर लौरा वोल्वाडर्ट के रूप में गंवा दिया है, जो 54 के निजी स्कोर पर श्रेयंका पाटिल का शिकार बनी।
-
April 19, 2026 7:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर्स में बनाए 74 रन
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 148 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 ओवर्स खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 74 रन बना लिए हैं। सुने लुस 37 और लौरा वोल्वाडर्ट 34 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 19, 2026 7:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
5 ओवर्स में अफ्रीका ने बनाए 54 रन
भारतीय महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 148 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। सुने लुस 23 और लौरा वोल्वाडर्ट 29 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 19, 2026 7:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
4 ओवर्स में अफ्रीका ने बनाए 40 रन
भारतीय महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 148 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। सुने लुस 14 और लौरा वोल्वाडर्ट 25 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 19, 2026 7:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
2 ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने बनाए 17 रन
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 148 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वाडर्ट 12 और सुने लुस 4 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 19, 2026 7:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लौरा वोल्वाडर्ट और सुने लुस ओपनिंग में उतरी
भारतीय महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम को 148 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से इस स्कोर का पीछा करने के लिए ओपनिंग में लौरा वोल्वाडर्ट और सुने लुस की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
April 19, 2026 7:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में बनाए 147 रन
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 147 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से शैफाली वर्मा के बल्ले से 57 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में तुमी सेखुखुने और क्लोए ट्रेयोन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किए।
-
April 19, 2026 6:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हरमनप्रीत कौर 12 रन बनाकर लौटी पवेलियन
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने अपना 7वां विकेट 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 127 के स्कोर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में गंवा दिया है, जो 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
-
April 19, 2026 6:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऋचा घोष तीन रन बनाकर हुई आउट
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17वें ओवर की पहली गेंद पर अपना छठा विकेट 119 के स्कोर पर ऋचा घोष के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ तीन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
-
April 19, 2026 6:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर हुई आउट
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना 5वां विकेट 111 के स्कोर पर दीप्ति शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ एक निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
-
April 19, 2026 6:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शैफाली वर्मा 57 रन बनाकर हुई आउट
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना चौथा विकेट शैफाली वर्मा के रूप में 109 के स्कोर पर गंवा दिया है। शैफाली इस मैच में 38 गेंदों में सात चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटी।
-
April 19, 2026 6:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने गंवाया तीसरा विकेट
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना तीसरा विकेट 99 के स्कोर पर अनुष्का शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 28 के निजी स्कोर पर क्लोए ट्रेयोन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठी।
-
April 19, 2026 6:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शैफाली वर्मा ने पूरी की फिफ्टी
भारतीय महिला टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शैफाली वर्मा के बल्ले से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए थे। शैफाली 50 और अनुष्का शर्मा 13 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 19, 2026 5:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 7 ओवर्स में बनाए 66 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 43 और अनुष्का शर्मा 8 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 19, 2026 5:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका
भारतीय महिला टीम डरबन में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर 46 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्ज के रूप में लगा है जो सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
-
April 19, 2026 5:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्मृति मंधाना लौटी पवेलियन
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर 22 के स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में लगा है, जो 12 के निजी स्कोर पर क्लो ट्रायन का शिकार बनी।
-
April 19, 2026 5:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 2 ओवर्स में बनाए 21 रन
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 8 और स्मृति मंधाना 12 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 19, 2026 5:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ओपनिंग में उतरी
भारतीय महिला टीम डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
April 19, 2026 5:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अनुष्का शर्मा, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
-
April 19, 2026 5:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका महिला टीम की इस मैच के लिए प्लेइंग 11
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
-
April 19, 2026 5:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
-
April 19, 2026 4:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका महिला टीम का टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।
-
April 19, 2026 4:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अनुष्का शर्मा, उमा छेत्री, भारती फुलमाली, क्रांति गौड़।