IND-A vs SA-A Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा ODI मुकाबला, कैसे देख पाएंगे LIVE
IND-A vs SA-A Live Streaming: ODI सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी।
India A vs South Africa A 3rd Unofficial ODI Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज समापन की दहलीज पर पहुंच गई है।तिलक वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने इस सीरीज में अब तक अपना दबदबा बनाए रखा है। सीरीज के पहले 2 मैच जीतकर इंडिया-ए की टीम अजेय बढ़त बना चुकी है। अब तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है। इंडिया-ए इस मैच को भी जीतकर 3 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका-ए का 3-0 से सूपड़ा साफ करना चाहेगी। फैंस की नजरें एक बार फिर रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह पर टिकी होंगी।
दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज में सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी लय हासिल करना चाहेंगे। दोनों ही टीमों ने अब तक ODI सीरीज के लिए अपनी-अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में इंडिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के खिलाड़ियों के पास ODI सीरीज से पहले सिलेक्टर्स को प्रभावित करने का आखिरी मौका होगा।
कब और कहां खेला जाएगा तीसरा अनऑफिशियल ODI मैच?
भारत ए बनाम साउथ अफ्रीका ए तीसरा अनऑफिशियल ODI मुकाबला 19 नवंबर को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से मैच शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा।
IND-A vs SA-A तीसरा ODI मैच कैसे देख पाएंगे LIVE?
क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए तीसरा ODI मैच TV पर टेलीकास्ट नहीं होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का भी फैंस लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि, इंडिया टीवी की वेबसाइट (https://www.indiatv.in/sports) पर इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत ए टीम: ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, ईशान किशन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, हर्षित राणा, विप्रज निगम, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, रियान पराग, प्रभसिमरन सिंह, मानव सुथार।
साउथ अफ्रीका ए टीम: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रिवाल्डो मूनसामी (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, मार्केस एकरमैन (कप्तान), सिनेथेम्बा केशिले, डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगिएटर, प्रेनेलन सुब्रायेन, नकाबायोमजी पीटर, लुथो सिपाम्ला, ओटनील बार्टमैन, जेसन स्मिथ, ब्योर्न फोर्टुइन, त्शेपो मोरेकी, रुबिन हरमन, तियान वान वुरेन। मिहलाली मपोंगवाना, क्वेना मफाका, कोडी यूसुफ।
