1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA Day 2 Cricket Score: अफ्रीका ने दूसरी पारी में गंवाए 7 विकेट, बढ़त अभी सिर्फ 63 रन

IND vs SA Day 2 Cricket Score: अफ्रीका ने दूसरी पारी में गंवाए 7 विकेट, बढ़त अभी सिर्फ 63 रन

IND vs SA Day 2: कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका टीम ने अपनी दूसरी पारी में 93 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें उनके पास अभी सिर्फ 63 रनों की बढ़त है।

भारत बनाम साउथ...- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता टेस्ट दूसरा दिन हाइलाइट्स

IND vs SA Day 2: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कमाल देखने को मिला जिन्होंने सिर्फ 27 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए थे। इसके दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 159 रनों के स्कोर पर समेट दिया। वहीं टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उन्हें 30 रनों की बढ़त मिली। भारत की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 93 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें उनके पास अभी 63 रनों की बढ़त है।

Latest Cricket News