IND vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, गुवाहाटी टेस्ट मैच 408 रनों से किया अपने नाम
IND vs SA 2nd Test: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ अफ्रीका ये टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप करने में कामयाब हुई है।

IND vs SA 2nd Test: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 408 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को इस मुकाबले की चौथी पारी में जीत हासिल करने के लिए 549 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 140 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया को पिछले एक साल में घर पर दूसरी बार किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है।
Live updates : IND vs SA 2nd Test Day 5 Live
-
November 26, 2025 12:41 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम को मिली 408 रनों से बड़ी हार
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को पांचवें दिन 408 रनों से अपने नाम करने के साथ ये सीरीज भी 2-0 से जीतने में कामयाब रहे। अफ्रीकी टीम के लिए इस मुकाबले में बल्ले से जहां सेनुरन मुथुसामी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं गेंदबाजी में मार्को यान्सन और साइमन हार्मर ने अपना कमाल दिखाया।
-
November 26, 2025 12:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने गंवाया 9वां विकेट
गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 140 के स्कोर पर 9वां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गंवा दिया है, जिसमें वह 87 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलने के बाद केशव महाराज का शिकार बने। अब अफ्रीका को जीत हासिल करने के लिए एक विकेट और हासिल करना है।
-
November 26, 2025 12:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वाशिंगटन सुंदर को साइमन हार्मर ने भेजा पवेलियन
भारतीय टीम को गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 130 के स्कोर पर 7वां झटका वाशिंगटन सुंदर के रूप में लगा है जो साइमन हार्मर की गेंद पर 16 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। अब बल्लेबाजी करने के लिए नीतीश रेड्डी मैदान पर उतरे हैं।
-
November 26, 2025 12:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जडेजा और सुंदर के बीच हुई 30 रनों की साझेदारी
गुवाहाटी टेस्ट मैच के 5वें दिन के खेल में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं, जिसमें रवींद्र जडेजा 42 और वाशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अभी तक 7वें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी देखने को मिली है।
-
November 26, 2025 11:54 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका की नजरें 7वां विकेट लेने पर
भारतीय टीम ने गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन दूसरे सेशन के खेल में अपनी दूसरी पारी में 549 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए थे, जिसमें अफ्रीकी टीम की नजरें 7वां विकेट लेने पर हैं। रवींद्र जडेजा अभी 32 और वाशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
November 26, 2025 11:41 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जडेजा और सुंदर कर रहे हैं बल्लेबाजी
गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू होने के साथ टीम इंडिया ने अपना छठा विकेट साई सुदर्शन के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद जडेजा और सुंदर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया ने 52 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए थे।
-
November 26, 2025 11:27 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साई सुदर्शन लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू होने के साथ दूसरी पारी में 95 के स्कोर पर छठा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा जो 139 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 14 रनों की पारी खेलकर सेनुरन मुथुसामी का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं।
-
November 26, 2025 11:04 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टी-ब्रेक तक भारत ने गंवाए पांच विकेट
गुवाहटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन के टी-ब्रेक तक भारत ने अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं और उनका स्कोर 90 रन है। रवींद्र जडेजा 23 और साई सुदर्शन 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को यहां से जीत के लिए 459 रन की जरूरत है।
-
November 26, 2025 10:51 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जडेजा और सुदर्शन ने संभाली टीम इंडिया की पारी
गुवाहाटी टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा और साई सुदर्शन के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 24 रनों की साझेदारी देखने को मिली है, जिसमें दोनों की कोशिश अब इसे पहले सेशन का खेल खत्म होने तक जारी रखने की होगी। पांचवें दिन के खेल में टीम इंडिया की दूसरी पारी में 44 ओवर्स का खेल होने के बाद स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन है।
-
November 26, 2025 10:24 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सुदर्शन और जडेजा कर रहे हैं बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 549 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 69 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा चुकी है। साई सुदर्शन 13 और रवींद्र जडेजा 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका की नजरें 5 विकेट और हासिल करने पर है।
-
November 26, 2025 10:08 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऋषभ पंत लौटे पवेलियन
58 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ऋषभ पंत के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा है। वह 16 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साइमन हार्मर ने आउट किया।
-
November 26, 2025 9:58 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
30 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
गुवाहाटी टेस्ट मैच की चौथी पारी में टीम इंडिया 30 ओवर बल्लेबाजी कर चुकी है। टीम इंडिया का स्कोर फिलहाल 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन है। भारत को अभी भी यहां से जीत के लिए 492 रन की जरूरत है। टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत और साई सुदर्शन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
November 26, 2025 9:36 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जुरेल सिर्फ 2 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ चौथा झटका 42 के स्कोर पर ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है, जो पहली पारी तरह दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 2 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। जुरेल को साइमन हार्मर ने पवेलियन भेजा। अब बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।
-
November 26, 2025 9:33 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कुलदीप यादव 5 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल में तीसरा झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा है, जो 5 के निजी स्कोर पर अफ्रीकी टीम के स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर की गेंद पर 5 के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए। टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट 40 के स्कोर पर गंवाया है। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ध्रुव जुरेल उतरे हैं।
-
November 26, 2025 9:09 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साई सुदर्शन और कुलदीप यादव कर रहे हैं बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो गई है, जिसमें टीम इंडिया को चौथी पारी में 549 रनों का टारगेट मिला है। भारतीय टीम ने पांचवें दिन के खेल में 18 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए थे। साई सुदर्शन 4 और कुलदीप यादव भी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
November 26, 2025 8:54 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साई सुदर्शन पर सभी की नजरें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच के पांचवें दिन सभी की नजरें साई सुदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनके लिए ये मुकाबला उनके करियर में एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर सुदर्शन 25 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में पांचवें दिन उनसे सभी को एक बड़ी पारी की उम्मीद है।
-
November 26, 2025 8:41 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आखिरी दिन स्पिनर्स रह सकते हैं हावी
गुवाहाटी टेस्ट मैच के शुरू के 2 दिन पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद थी, जिसमें अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रनों का स्कोर बनाया था, इसके बाद तीसरे दिन से पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलते हुए देखने को मिली, जिससे बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल दिखने लगा। वहीं पांचवें दिन की पिच को लेकर देखा जाए तो टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए स्पिनर्स एक बड़ा खतरा रहने वाले हैं।
-
November 26, 2025 8:20 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
पहली पारी में टीम इंडिया बना पाई थी 201 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी में भारत की तरफ से एकमात्र अर्धशतक यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आया था।
-
November 26, 2025 8:06 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा
गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 549 रनों का बड़ा टारगेट मिला है, जिसमें चौथे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 27 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें केएल राहुल 6 और यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। टीम इंडिया को आखिरी दिन के खेल में जीत हासिल करने के लिए अभी 522 रन और बनाने हैं।