1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, अफ्रीका ने बनाए 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन

IND vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, अफ्रीका ने बनाए 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है, जहां अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं।

भारत बनाम साउथ...- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट मैच पहला दिन

IND vs SA 2nd Test Day 1: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावूमा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अफ्रीकी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 र नबनाए। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा के बल्ले से 41 रनों की पारी निकली। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट गया है।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका - एडन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को यान्सन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Latest Cricket News