IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बनाए। इसके बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मौजूद हैं। सेनुरन मुथुसामी ने अफ्रीका के लिए 109 रन बनाए हैं। उनके अलावा मार्को यानसन ने 93 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही अफ्रीकी टीम बड़ा स्कोर बना पाई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए हैं।
Latest Cricket News