A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 2nd Test: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, 314 रनों की हुई अफ्रीका की कुल बढ़त

IND vs SA 2nd Test: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, 314 रनों की हुई अफ्रीका की कुल बढ़त

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और अफ्रीकी टीम ने कुल 314 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

IND vs SA- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम साउथ अफ्रीका

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 489 रन बोर्ड पर लगाए। अफ्रीकी टीम के लिए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने शानदार 109 रन की पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली और पूरी टीम सिर्फ 201 रनों पर सिमट गई। इस तरह से अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रनों की  बढ़त मिल गई। अब दूसरी पारी में उसने 26 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं। इसी तरह से उसकी कुल बढ़त 314 रनों की हो गई है।

Latest Cricket News