IND vs SA Test Match Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 27 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम इंडिया जीत से अभी भी 522 रन दूर है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित करते हुए टीम इंडिया को 549 रनों का लक्ष्य दिया। इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बनाए थे, जिसके सामने टीम इंडिया 201 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के बाद साउथ अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल की। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है।
Latest Cricket News