1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: केशव महाराज ने सीरीज शुरू होने से पहले भरी हुंकार, कहा - भारत को उसके घर पर हराने के लिए हम बेताब हैं

IND vs SA: केशव महाराज ने सीरीज शुरू होने से पहले भरी हुंकार, कहा - भारत को उसके घर पर हराने के लिए हम बेताब हैं

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में 14 नवंबर से खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें कोलकाता टेस्ट से पहले अफ्रीकी टीम के स्टार खिलाड़ी केशव महाराज का बड़ा बयान सामने आया है।

South Africa Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अफ्रीकी टीम के अहम खिलाड़ी केशव महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। साउथ अफ्रीका की टीम पिछले 15 सालों में एकबार भी भारत में टेस्ट मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में उनके लिए ये दौरा भी आसान नहीं रहने वाला है, जिसको लेकर केशव महाराज के बयान में ये बात साफ हो गई। साउथ अफ्रीका की टीम को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलना है, जिसकी तैयारी को लेकर उनकी टीम नेट्स में जमकर पसीना भी बहा रही है और केशव महाराज ने ये उम्मीद जताई है कि उनकी टीम को स्पिन ट्रैक का सामना करना पड़ेगा।

ये साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कठिन दौरों में से एक है

केशव महाराज ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले दिए अपने बयान में कहा कि हमारे लिए ये अभी तक के सबसे कठिन दौरों में से एक है, जिसमें हमारे पास जीतने का भी शानदार मौका है। टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीकी टीम का अभी तक प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है, लेकिन भारत में वह पिछली 2 टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सके। केशव महाराज ने अपने बयान में आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस टेस्ट सीरीज में पिच उतना स्पिनरों के अनुकूल होगी जितनी हमने पाकिस्तान में अनुभव की। मुझे लगता है कि ये अच्छे विकेट होंगे जो खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों के लिए मददगार हो सकते हैं। इसलिए, शायद हम जो देख रहे हैं, उसमें आपके पारंपरिक टेस्ट विकेट ज्यादा होंगे। इसमें यदि आप वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज को देखें तो उसमें विकेट काफी अच्छे थे, जिसमें खेल चौथे और पांचवें दिन तक गया।

मुझे लगता है टीम इंडिया अच्छी विकेट चाहेगा

साउथ अफ्रीकी टीम के स्टार स्पिनर केशव महाराज ने भारतीय टीम को लेकर भी बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि टीम इंडिया भी इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें वह भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट चाहेंगे, जिसका उदाहरण हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी देखने को मिला। इसके अलावा हम पाकिस्तान के खिलाफ दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद अपनी उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, 19 साल पुराने रिकॉर्ड को कर सकते हैं ध्वस्त

सिर्फ 10 रन और 3 छक्के जड़ते ही रवींद्र जडेजा रच देंगे इतिहास, सचिन तेंदुलकर भी छूट जाएंगे पीछे

Latest Cricket News