A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में इस वजह से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, कप्तान ने टॉस के समय किया खुलासा

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में इस वजह से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, कप्तान ने टॉस के समय किया खुलासा

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट मैच में अफ्रीकी टीम अपने सबसे अहम तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के बिना खेलने उतरी है, जिसमें उनको प्लेइंग 11 में नहीं शामिल करने के पीछे क्या कारण है उसका खुलासा अफ्रीकी कप्तान ने टॉस के समय किया।

Shubman Gill And Temba Bavuma- India TV Hindi Image Source : AP शुभमन गिल और टेम्बा बावुमा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े फैसले भी देखने को मिले हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम अपने सबसे अहम तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के बिना इस मैच में खेल रही है। साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने रबाडा को नहीं खिलाने के फैसले के पीछे के कारण का खुलासा टॉस के समय किया।

रबाडा चोटिल होने की वजह हैं बाहर

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद दिए अपने बयान में जब उनकी प्लेइंग 11 को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कगिसो रबाडा इस मुकाबले से बाहर हैं, जिसमें उनकी पसलियों में चोट है और इस वजह से वह नहीं खेल रहे हैं। रबाडा की जगह पर हमने कॉर्बिन बॉश को खिलाने का फैसला लिया है। बावुमा ने इसके अलावा बावुमा ने इस टेस्ट सीरीज में अपनी टीम की तैयारियों को लेकर कहा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे क्योंकि आपको 50 से 60 हजार दर्शकों के सामने ऐसे हर रोज खेलने का मौका नहीं मिलता है। ये पिच थोड़ी सूखी दिख रही है, जिसमें अधिक घास मौजूद नहीं है। बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में 2 प्रमुख स्पिन गेंदबाजों के साथ खेलने उतरी है, जिसमें केशव महाराज के अलावा साइमन हार्मर को शामिल किया गया है।

ये 2 मुकाबले हमारे लिए काफी अहम

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जो टॉस जीतूंगा वह सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होगा। ये पिच अच्छी दिख रही है, जिसमें शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इसके अलावा खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज अपना कमाल दिखा सकते हैं। हमारे लिए 2 मैचों की ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है, जिसमें सभी खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी बेताब हैं। हमारी प्लेइंग 11 में नीतीश रेड्डी की जगह पर ऋषभ पंत वापसी कर रहे हैं, इसके अलावा अक्षर पटेल की भी वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें

वरुण चक्रवर्ती बने कप्तान, स्क्वाड का हुआ ऐलान; इन प्लेयर्स को मिल गई जगह

Asia Cup Rising Stars: UAE के खिलाफ एक्शन में होंगे वैभव सर्यवंशी, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Latest Cricket News