IND vs SA T20 World Cup Warm Up Match: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को दी मात, 30 रनों से मुकाबला किया अपने नाम
IND vs SA T20 World Cup: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले को 30 रनों से अपने नाम करने के साथ मेहगा इवेंट से पहले अपनी तैयारियों को और पुख्ता कर लिया है।

IND vs SA T20 World Cup Match: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा, जिसको शुरु होने में अब कुछ दिन का समय बचा है। ऐसे में इससे पहले सभी टीमें वॉर्मअप मैच खेल रही हैं, ताकि अपनी तैयारियों को पुख्ता किया जा सके। मेजबान भारतीय टीम वॉर्मअप मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेला, जिसमें टीम इंडिया 30 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का स्कोर बनाया। ईशान किशन जो ओपनिंग में उतरे थे, उन्होंने 20 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली तो वहीं तिलक वर्मा के बल्ले से 45 रनों की पारी देखने को मिली।
साउथ अफ्रीका की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 210 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उनकी तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 और रयान रिकल्टन ने 44 रनों की पारी खेली, लेकिन दोनों ही अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
साउथ अफ्रीका - एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकल्टन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टान स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, मार्को यान्सन, कगिसो रबाडा, डेविड मिलर।
ईशान किशन को मिला ओपनिंग में मौका
भारतीय टीम ने हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें सभी मुकाबलों में संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन उनका फॉर्म बिल्कुल भी बेहतर देखने को नहीं मिला। ऐसे में अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में अभिषेक के साथ ओपनिंग करने ईशान किशन को भेजा गया जिसमें उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 20 गेंदों में 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर ये लगभग तय माना जा रहा है कि ईशान किशन ही अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरेंगे।
Live updates : IND vs SA T20 World Cup 2026 Wram Up Match Live Score
-
February 04, 2026 10:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 30 रनों से जीता मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में नवी मुंबई के स्टेडियम में खेले गए वॉर्मअप मुकाबले को टीम इंडिया 30 रनों से जीतने में कामयाब रही, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 240 रनों का स्कोर बनाया था। साउथ अफ्रीका की टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 210 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी।
-
February 04, 2026 10:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर्स में बनाए 171 रन
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच में 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 241 रन बना लिए हैं। मार्को यान्सन 27 और ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 9:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डेविड मिलर को अक्षर पटेल ने भेजा पवेलियन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और साउथ अफ्रीका की टीम अपनी तैयारियों को परखने के लिए वॉर्मअप मुकाबला खेल रही हैं, जिसमें अफ्रीकी टीम ने 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11वें ओवर में 100 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट डेविड मिलर के रूप में गंवा दिया है, जो 13 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।
-
February 04, 2026 9:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डेवाल्ड ब्रेविस को शिवम दुबे ने भेजा पवेलियन
भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने 81 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में 8वें ओवर में गंवा दिया है, जिनको 2 के निजी स्कोर पर शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा।
-
February 04, 2026 9:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर्स में बनाए 66 रन
भारतीय टीम के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 38 और रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 9:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर्स में बनाए 41 रन
साउथ अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 32 और रयान रिकल्टन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 9:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 2 ओवर्स में बनाए 20 रन
साउथ अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 20 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं रयान रिकल्टन ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।
-
February 04, 2026 9:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मार्करम और जॉर्ज लिंडे ओपनिंग में उतरे
भारतीय टीम के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 241 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में कप्तान एडन मार्करम के साथ जॉर्ज लिंडे पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
-
February 04, 2026 8:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने बनाए 240 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में ईशान किशन ने 53 जबकि तिलक वर्मा ने 45 रनों की पारी खेली।
-
February 04, 2026 8:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 18 ओवर्स में बनाए 211 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स में 211 रन बना लिए हैं, जिसमें अक्षर पटेल 29 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले रिंकू सिंह 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
-
February 04, 2026 8:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 16 ओवर्स में बनाए 200 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर बना लिया है। रिंकू सिंह 15 और अक्षर पटेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 8:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 13 ओवर्स में बनाए 167 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 11 रन तो वहीं रिंकू सिंह ने अभी खाता नहीं खोला है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
February 04, 2026 7:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 10 ओवर्स में बनाए 135 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 40 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
February 04, 2026 7:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 8 ओवर्स में बनाए
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 20 और अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले ईशान किशन 53 रन बनाकर रिटायर आउट हो चुके हैं।
-
February 04, 2026 7:34 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ईशान किशन 20 गेंदों में 53 रन बनाकर हुए रिटायर आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 20 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद वह रिटायर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा उतरे हैं।
-
February 04, 2026 7:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 5 ओवर्स में बनाए 73 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 73 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 17 गेंदों में 47 जबकि अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 7:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 4 ओवर्स में बनाए 44 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ने 25 और अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 7:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 2 ओवर्स में बनाए 21 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 18 और अभिषेक शर्मा सिर्फ एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 7:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग में उतरे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने ईशान किशन मैदान पर उतरे हैं। इस नई जोड़ी पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
-
February 04, 2026 6:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर सभी की नजरें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में सभी की नजरें अब अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अलावा लंबे समय के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर भी रहने वाली हैं।
-
February 04, 2026 6:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ईशान किशन को मिला ओपनिंग करने का मौका
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में टॉस जीतने के साथ जहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तो वहीं उन्होंने ये भी साफ कर दिया की ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन नहीं बल्कि ईशान किशन पारी का आगाज करने उतरेंगे।
-
February 04, 2026 6:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने जीता टॉस
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम वॉर्मअप मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना कर रही है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
-
February 04, 2026 6:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दिखा है शानदार प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद सूर्यकुमाक यादव को टीम इंडिया की इस फॉर्मेट में कप्तानी सौंपी गई थी, जिनके नेतृत्व में अभी तक भारतीय टीम ने एक भी द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना नहीं किया है।
-
February 04, 2026 6:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तिलक वर्मा स्क्वाड के साथ जुड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचों मुकाबलों में तिलक वर्मा अनफिट रहने की वजह से बाहर हो गए थे, जिसके बाद अब वह पूरी तरह से फिट होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड के साथ जुड़ गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में उनपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
-
February 04, 2026 6:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कर 2026 के लिए स्क्वाड
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकल्टन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टान स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, मार्को यान्सन, कगिसो रबाडा, डेविड मिलर।
-
February 04, 2026 5:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।