IND vs SA, 5th T20I: भारतीय टीम की करारी शिकस्त, साउथ अफ्रीका ने 4-1 से जीती सीरीज
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां T20I मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही मेजबान टीम ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया।

IND vs SA 5th T20I: भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा हार के साथ ही समाप्त हो गया है। 5 मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार कप्तानी पारी खेली और नाबाद लौटी। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 96 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े। टीम इंडिया की ओर से रेणुका सिंह, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाने का कमाल किया।
साउथ अफ्रीका के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इससे पहले टीम इंडिया ने जोहानिसबर्ग में खेले गए चौथे मैच में 14 रनों से साउथ अफ्रीका की टीम को हराते हुए इस दौरे पर अपनी पहली जीत हासिल की थी। हालांकि, पहले 3 मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर पहले ही कब्जा कर लिया था।
Live updates : IND vs SA Live Score, 5th T20I
-
April 27, 2026 8:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज
टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 23 रनों से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है।
-
April 27, 2026 8:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हार के करीब टीम इंडिया
भारतीय टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं। जीत के करीब साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। 18.1 ओवर पर अरुंधति रेड्डी पवेलियन लौट गई हैं। यहां से टीम इंडिया की हार तय मानी जा रही है।
-
April 27, 2026 8:23 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एक और विकेट गिरा
भारतीय टीम के 5 विकेट गिर गए हैं। भारती फुलमाली 16वें ओवर में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। क्लोए ने साउथ अफ्रीका को यह बड़ी सफलता दिलाई।
-
April 27, 2026 7:53 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को लगा तीसरा झटका
अनुष्का शर्मा के तौर पर टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लग गया है। नादिन ने अनुष्का को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अनुष्का ने सिर्फ 17 रनों का योगदान दिया।
-
April 27, 2026 7:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जेमिमा सस्ते में आउट
जेमिमा रोड्रिगेज चौथे ओवर में आउट हो गई हैं। जेमिमा सिर्फ 1 रन बना सकी। खाका ने जेमिमा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत को पावरप्ले में ही 2 बड़े झटके लग गए हैं।
-
April 27, 2026 7:23 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को लगा पहला झटका
भारतीय पारी का आगाज हो गया है और जल्द ही टीम तो झटका भी लग गया है। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गई हैं। शैफाली ने सिर्फ 4 रन बनाए।
-
April 27, 2026 6:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिला 156 रनों का टारगेट
साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया है। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार कप्तानी पारी खेली और नाबाद लौटी। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 96 रनों की पारी खेली।
-
April 27, 2026 6:45 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई
नादिन डी क्लर्क के रुप में साउथ अफ्रीका को एक और तगड़ा झटका लग गया है। रेणुका ने अपना ओवर खत्म होने से पहले ही एक और शिकार अपने नाम कर लिया। 18 ओवर में टीम ने 6 विकेट खोकर 126 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं।
-
April 27, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
क्लो ट्रायॉन आउट
क्लो ट्रायॉन सस्ते में पवेलियन लौट गई हैं। रेणुका सिंह ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लो ट्रायॉन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्लो ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए।
-
April 27, 2026 6:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिली चौथी सफलता
एनेके बॉश के आउट होने के साथ ही साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लग गया है। दीप्ति शर्मा ने 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर बॉश को किया चलता।
-
April 27, 2026 6:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
10 ओवर समाप्त
10 ओवर की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका ने कप्तान के अर्धशतक की बदौलत 1 विकेट खोकर 78 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। लौरा 52 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं, ताजमिन ने अपना खाता खोल लिया है।
-
April 27, 2026 6:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिला पहला विकेट
साउथ अफ्रीका को आखिरकार पहला झटका लग गया है। सुने लुस 23 रन बनाकर आउट हो गईं हैं। श्री चरणी ने भारत को पहली सफलता दिलाई।
-
April 27, 2026 6:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका 50 रन के पार
साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान 46 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गई हैं। वहीं, सुने 10 रन बनाकर खेल रही है। भारतीय गेंदबाज अब तक विकेट चटकाने में नाकाम रहे हैं।
-
April 27, 2026 5:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral
5 ओवर समाप्त
साउथ अफ्रीका ने शानदार अंदाज में पारी का आगाज किया है। टीम ने 5 ओवर में ही 38 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लुस दोनों शानदार बैटिंग कर रहे हैं।
-
April 27, 2026 5:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत की प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
-
April 27, 2026 5:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एलिज-मारी मार्क्स, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
-
April 27, 2026 5:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत की पहले गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान टीम में दो बदलाव हुए हैं।
-
April 27, 2026 4:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।
-
April 27, 2026 4:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टीम इंडिया का स्क्वाड
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।
-
April 27, 2026 4:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
T20I सीरीज के 5वें और आखिरी मैच में भारतीय टीम मेजबान साउथ अफ्रीका का सामना करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम की निगाहें इस दौरे पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर टिकी हैं।