1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA, 1st T20I: साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs SA, 1st T20I: साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs SA: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर T20I सीरीज में शिरकत कर रही है। डरबन के किंग्समीड में पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

IND vs SA- India TV Hindi
Image Source : @PROTEASWOMENCSA भारत बनाम साउथ अफ्रीका

IND vs SA, 1st T20I: महिला क्रिकेट में एक और हाई-वोल्टेज सीरीज का आगाज हो गया है, जहां पहले टी20 में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थी। डरबन के किंग्समीड में पहला T20I मैच खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना किया और 5 चौके समेत 6 बाउंड्री जड़ी। जेमिमा रोड्रिगेज ने 36 और शैफाली वर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में अयाबोंगा खाका ने शानदार प्रदर्शन किया। खाका ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, तुमी सेखुखुने ने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया। साउथ अफ्रीका की टीम ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ लौरा वुलवार्ट ने 39 बॉल पर 51 रन बनाए। वहीं एनेरी डर्कसेन ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाजी में श्रेयांका पाटिल ने दो विकेट अपने नाम किए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, काशवी गौतम, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Latest Cricket News