A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 3rd T20I: साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से तीसरा टी20 किया अपने नाम, सीरीज में ली अजेय बढ़त

IND vs SA 3rd T20I: साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से तीसरा टी20 किया अपने नाम, सीरीज में ली अजेय बढ़त

IND vs SA 3rd T20I: साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत बनाम साउथ...- India TV Hindi
Image Source : X/BCCI WOMEN भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच।

IND vs SA 3rd T20I: भारतीय महिला टीम अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज मेजबान टीम के खिलाफ खेलने पहुंची है। इस टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया, जिसे मेजबान अफ्रीका की टीम 9 विकेट से जीतने के साथ इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने में कामयाब हो गई है। इस मैच में साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया। भारतीय महिला टीम की तरफ से बल्लेबाजी शैफाली वर्मा ने 64 तो वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में म्लाबा ने 2 जबकि नादिन डी क्लर्क ने एक विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी महिला टीम को उनकी कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत देने के साथ इस मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा करने का काम किया। दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 183 रनों की बड़ी साझेदारी देखने को मिली। लौरा वोल्वाडर्ट ने इस मुकाबले में 53 गेंदों में 14 चौके और 5 छक्कों की मदद से 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा सुने लुस ने 64 रनों की नाबाद पारी खेल। गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ श्रेयंका पाटिल एक विकेट लेने में कामयाब हो सकी। अब दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का चौथा मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा।

यहां पर देखिए टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।

साउथ अफ्रीका महिला टीम - लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।

Latest Cricket News

Live updates : IND vs SA Womens 3rd T20I Match Live

  • 12:56 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीता मुकाबला

    साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में अफ्रीकी टीम को 193 रनों का टारगेट मिला था, जिसे वह 16.3 ओवर्स में हासिल करने में कामयाब रहे। अफ्रीका की तरफ से उनकी कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने 115 रनों की तो वहीं सुने लुस ने 64 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

  • 12:52 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    लौरा वोल्वाडर्ट 115 रन बनाकर लौटी पवेलियन

    साउथ अफ्रीका महिला टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 183 के स्कोर पर अपना पहला विकेट कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट के रूप में गंवाया है जो 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटी।

  • 12:50 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    15 ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने बनाए 179 रन

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 179 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वाडर्ट 111 और सुने लुस 56 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 12:43 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    लौरा वोल्वाडर्ट ने 47 गेंदों में पूरा किया शतक

    साउथ अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने शानदार फॉर्म को तीसरे मुकाबले में भी जारी रखते हुए 47 गेंदों में शतकीय पारी खेल दी है। 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अफ्रीका ने 14 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 164 रन बना लिए हैं। वोल्वाडर्ट 102 और सुने लुस 50 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 12:35 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    12 ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने बनाए 138 रन

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने तीसरे टी20 मैच में 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 138 रन बना लिए हैं। सुने लुस 48 और लौरा वोल्वाडर्ट 78 रन बनाकर खेल रही हैं। अफ्रीका को अब बची 48 गेंदों में जीत के लिए 55 रन और बनाने हैं।

  • 12:27 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर्स में बनाए 115 रन

    साउथ अफ्रीका महिला टीम ने तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 115 रन बना लिए हैं। सुने लुस 37 और लौरा वोल्वाडर्ट 66 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 12:15 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    8 ओवर्स में साउथ अफ्रीका का स्कोर 94 रन

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 94 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वाडर्ट 64 और सुने लुस 23 रन बनाकर खेल रही है।

  • 12:14 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    अफ्रीका ने 6 ओवर्स में 72 रन

    साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए छह ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वाडर्ट 56 और सुने लुस 9 रन बनाकर खेल रही है।

  • 11:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    लौरा वोल्वाडर्ट और सुने लुस ओपनिंग में उतरी

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में 193 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए लौरा वोल्वाडर्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 11:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में बनाए 192 रन

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 जबकि शैफाली वर्मा ने 64 रनों की पारी खेली। अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 2 विकेट म्लाबा ने हासिल किए।

  • 11:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 18 ओवर्स में बनाए 163 रन

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। ऋचा घोष तीन और हरमनप्रीत कौर 52 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 11:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    शैफाली वर्मा 64 रन बनाकर हुई आउट

    भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 16वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना तीसरा विकेट शैफाली वर्मा के रूप में 141 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 64 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटी।

  • 11:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 15 ओवर्स में बनाए 138 रन

    भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 64 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 31 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 10:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    शैफाली वर्मा ने पूरी की फिफ्टी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज शैफाली वर्मा के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 36 गेंदों में पूरी कर ली। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने पर दो विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 56 और हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 10:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    10 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 82 रन

    भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 38 और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 10:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    जेमिमा बिना खाता खोले लौटी पवेलियन

    भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपना दूसरा विकेट 9वें ओवर की चौथी गेंद पर 68 के स्कोर पर जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में गंवा दिया है, जो बिना खाता खोले अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गई।

  • 10:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    स्मृति मंधाना 37 रन बनाकर हुई आउट

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम को पहला झटका 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना के रूप में 68 के स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में लगा है, जो 25 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

  • 10:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    8 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 63 रन

    भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 37 और शैफाली वर्मा 21 रन बनाकर खेल रही है।

  • 10:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    6 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 51 रन

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 29 और शैफाली वर्मा 17 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 10:18 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    4 ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 30 रन

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें चार ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 12 और शैफाली वर्मा 16 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 10:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 2 ओवर्स में बनाए 19 रन

    भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना दोनों ही खिलाड़ी 9-9 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 10:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ओपनिंग में उतरी

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 9:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय महिला टीम की प्लेइंग 11 तीसरे टी20 मैच के लिए

    शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी।

  • 9:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका महिला टीम की तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग 11

    लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, कायला रेनेके, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयांदा ह्लुबी, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

  • 9:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

    भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें अफ्रीकी महिला टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 9:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    बारिश रुकने के बाद मैदान से हटाए गए कवर्स

    भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर बारिश के चलते अब तक टॉस नहीं हो सका है। अब बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर्स को हटा दिया गया है और जल्द टॉस होगा।

  • 9:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    अभी भी जोहान्सबर्ग में बारिश जारी

    जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में बारिश के चलते अब तक टॉस नहीं हो सका है। वहीं मैदान पर कवर्स से ढक दिया है। इस सीरीज में मेजबान अफ्रीका अभी 2-0 से आगे है।

  • 9:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    स्मृति मंधाना का दोनों मैचों में बल्ला रहा खामोश

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में टीम इंडिया की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला पूरी तरह से खामोश देखने को मिला, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबले में जहां 13 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं दूसरे मैच में मंधाना 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी।

  • 9:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    बारिश के चलते टॉस में देरी

    भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है, जहां पर बारिश के चलते मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है और टॉस में देरी है।

  • 9:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

    भारतीय महिला टीम का अभी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बेहतर ही देखने को मिला है, जिसमें 21 मुकाबलों में उन्होंने 10 जीते हैं तो वहीं 8 में हार का सामना किया है। इसके अलावा 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

  • 8:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का स्क्वाड

    लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।

  • 8:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

    स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।

  • 8:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा तीसरा टी20 मुकाबला

    भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले किंग्समीड के डरबन स्टेडियम में खेले गए थे, जिसके बाद अब कारवां जोहान्सबर्ग पहुंच चुका है, जहां पर सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।