IND vs SA 4th T20I: भारतीय टीम ने चौथे मुकाबले को 14 रनों से किया अपने नाम, दीप्ति शर्मा ने हासिल किए 5 विकेट
IND vs SA 4th T20I: भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को 14 रनों से अपने नाम किया है। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका अदा की।

IND vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच में आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले तीन मैचों में साउथ अफ्रीकी महिला टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला, जिसमें उन्होंने तीनों मैचों को जीतने के साथ सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों टीमों के बीच में सीरीज का चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया जिसे टीम इंडिया ने 14 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्ज ने 43 रनों की पारी खेली, तो वहीं इसके अलावा दीप्ति शर्मा के बल्ले से 36 जबकि ऋचा घोष ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में एलिज-मारी मार्क्स और कायला रेनेके ने 2-2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा तुमी सेखुखुने ने एक विकेट अपने नाम किया।
टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 32 के स्कोर पर कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट के रूप में गंवा दिया। वहीं इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। अफ्रीकी टीम इस मैच में 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसे 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अकेले ही 5 विकेट अपने नाम किए, वहीं इसके अलावा क्रांति गौड़, श्री चरणी, काश्वी गौतम और शैफाली वर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
यहां पर देखिए टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।
साउथ अफ्रीका महिला टीम - लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।
Live updates : IND vs SA Womens 4th T20I Live
-
April 26, 2026 12:53 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने चौथे टी20 मैच में दर्ज की 14 रनों से जीत
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों को गंवाने के बाद चौथे मैच को 14 रनों से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 185 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 171 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा का कमाल देखने को मिला जो 5 विकेट लेने में सफल रही।
-
April 26, 2026 12:43 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सिनोलो जाफ्ता लौटी पवेलियन
साउथ अफ्रीका की टीम ने चौथे टी20 मैच में 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17.5 ओवर्स में 141 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट सिनोला जाफ्ता के रूप में गंवा दिया है। जाफ्ता इस मैच में 6 के निजी स्कोर पर शैफाली वर्मा का शिकार बनी।
-
April 26, 2026 12:35 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
क्लो ट्रायॉन 9 रन बनाकर हुई आउट
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम के खिलाफ 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना छठा विकेट क्लो ट्रायॉन के रूप में 135 के स्कोर पर गंवा दिया है। क्लो ट्रायॉन 9 के निजी स्कोर पर काश्वी गौतम का शिकार बनी।
-
April 26, 2026 12:30 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कायला रेनेके को दीप्ति ने भेजा पवेलियन
भारतीय महिला टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना पांचवां विकेट कायला रेनेके के रूप में 123 के स्कोर पर गंवा दिया है। रेनेके को 21 के निजी स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेजा।
-
April 26, 2026 12:27 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ताजमिन ब्रिट्स 30 रन बनाकर हुई आउट
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर 119 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट ताजमिन ब्रिट्स के रूप में गंवा दिया है, जो 30 रन बनाकर श्री चरणी का शिकार बनी।
-
April 26, 2026 12:25 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका
भारतीय महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना तीसरा विकेट 94 के स्कोर पर डर्कसेन के रूप में गंवा दिया है जो 9 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गई।
-
April 25, 2026 11:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर्स में बनाए 59 रन
भारतीय महिला टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। सुने लुस 32 और ताजमिन ब्रिट्स 7 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 25, 2026 11:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर 32 के स्कोर पर अपना पहला विकेट कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट के रूप में गंवा दिया है, जो इस मैच में 18 के निजी स्कोर पर क्रांति गौड़ की गेंद पर बोल्ड हो गई।
-
April 25, 2026 11:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 2 ओवर्स में बनाए 23 रन
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वाडर्ट 10 और सुने लुस 11 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 25, 2026 11:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अफ्रीका की तरफ से वोल्वाडर्ट और सुने लुस ओपनिंग में उतरी
भारतीय महिला टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 186 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में लौरा वोल्वाडर्ट और सुन लुस की जोड़ी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरी है।
-
April 25, 2026 11:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने बनाया 185 रनों का स्कोर
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्ज ने 43 जबकि दीप्ति शर्मा ने 36 रनों की अहम पारी खेली। वहीं अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में एलिज-मारी मार्क्स और कायला रेनेके ने 2-2 विकेट हासिल किए।
-
April 25, 2026 10:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 17 ओवर्स में बनाए 150 रन
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। दीप्ति शर्मा 28 और ऋचा घोष 8 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 25, 2026 10:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने गंवाया 5वां विकेट
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपना पांचवां विकेट 14वें ओवर की चौथी गेंद पर 120 के स्कोर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में गंवा दिया है जो 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
-
April 25, 2026 10:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया को लगा चौथा झटका
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13वें ओवर की पहली गेंद पर अपना चौथा विकेट 105 के स्कोर पर भारती फुलमाली के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गई।
-
April 25, 2026 10:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जेमिमा रोड्रिग्ज 43 रन बनाकर हुई आउट
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना तीसरा विकेट 102 के स्कोर पर जेमिमा रोड्रिग्ज के रूप में गंवा दिया है, जो 29 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
-
April 25, 2026 10:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
10 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 77 रन
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 और जेमिमा रोड्रिग्ज 19 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 25, 2026 10:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
8 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 55 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्ज 7 और हरमनप्रीत कौर तीन रन बनाकर खेल रही है।
-
April 25, 2026 10:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अनुष्का शर्मा 27 रन बनाकर हुई आउट
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर की आखिरी गेंद पर 47 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट अनुष्का शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 18 गेंदों में 27 बनाकर पवेलियन लौट गई।
-
April 25, 2026 9:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शैफाली वर्मा 9 रन बनाकर लौटी पवेलियन
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर 25 के स्कोर पर शैफाली वर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो इस मैच में 9 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
-
April 25, 2026 9:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 2 ओवर्स में बनाए 14 रन
भारतीय महिला टीम जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स में बिना किसी नुकसान 14 रन बना चुकी है। अनुष्का शर्मा 11 और शैफाली वर्मा 3 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
April 25, 2026 9:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शैफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा ओपनिंग में उतरी
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, जिसमें ओपनिंग में शैफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा को भेजा गया है। इस सीरीज में अफ्रीकी टीम पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
-
April 25, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्मृति मंधाना नहीं हैं प्लेइंग 11 का हिस्सा
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना जो पहले तीन मुकाबलों में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सकी थी, उनको इस मैच के लिए शामिल नहीं किया गया है।
-
April 25, 2026 9:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया की चौथे टी20 मैच के लिए प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
-
April 25, 2026 9:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चौथे टी20 मैच के लिए साउथ अफ्रीका टीम की प्लेइंग 11
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, कायला रेनेके, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एलिज-मारी मार्क्स, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
-
April 25, 2026 9:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
-
April 25, 2026 8:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।
-
April 25, 2026 8:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।