IND vs SL : टीम इंडिया का साल 2023 का शानदार आगाज रहा। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर भारतीय टीम ने बढ़त बना ली है। अब सीरीज के दूसरे मैच की बारी है। पहले और दूसरे मैच में केवल एक ही दिन का गैप है। दूसरा मैच गुरुवार को पुणे में खेला जाएगा। जहां एक ओर भारतीय टीम कोशिश करेगी कि दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए, वहीं श्रीलंकाई टीम चाहेगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाया जाए। दोनों टीमें पुणे पहुंच चुकी हैं और अब दूसरे मैच की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस बीच बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया में दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव नजर आएंगे या फिर कप्तान हार्दिक पांड्या उसी टीम के साथ जाएंगे, जिसने पहला मैच जिताया है।
Image Source : ptiHarshal Patel and Ishan Kishan
अर्शदीप सिंह की वापसी संभव, हर्षल पटेल पर गिर सकती है गाज
पहले मैच में भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम मैदान में उतरी थी। हालंकि मैच में अर्शदीप सिंह नहीं खेल पाए थे। टॉस के वक्त कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया भी था कि अर्शदीप सिंह कुछ बीमार हैं, इसलिए वे नहीं खेल पाएंगे, इसके बाद बीसीसीआई की ओर से भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। अर्शदीप सिंह की गैरहाजिरी में शिवम मावी को मौका दिया गया। मैच देखकर लगता है कि शिवम मावी तो जैसे इसी का इंतजार कर रहे हैं, मिले मौका का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और पहले ओवर के बाद दूसरे ओवर में भी विकेट लिया। मैच में उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। टीम इंडिया की जीत में उनकी बड़ी भूमिका रही। ऐसे में ऐसा कहना कि वे दूसरे मैच से बाहर हो सकते हैं, गलत होगा। लेकिन अगर अर्शदीप सिंह फिट होते हैं और उन्हें खिलाने की स्थिति बनती है तो फिर बाहर कौन होगा। माना जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो गाज हर्षल पटेल पर गिर सकती है।
Image Source : APHarshal Patel and Arshdeep Singh
हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ने दिए खूब रन
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मैच की सबसे कमजोर कड़ी हर्षल पटेल ही रहे। उन्होंने अपने चार ओवर में दो विकेट जरूर लिए, लेकिन रन भी खूब खाए। उन्होंने चार ओवर में 41 रन दिए। हालांकि ऐसा नहीं है कि उनसे ज्यादा रन किसी और न नहीं दिए, उसने भी ज्यादा खर्चीले युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने दो ही ओवर में 26 रन दे दिए। उनकी इतनी पिटाई हुई कि कप्तान ने उनके ओवर भी पूरे नहीं कराए और पहले ही हटा दिया। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उनकी जगह लेने के लिए वॉशिंगटन सुंदर हैं और अच्छी बात ये भी है कि वे अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, इससे भारत की बल्लेबाजी और भी मजबूत हो जाएगी। इस बीच संभावना ये भी है कि कप्तान हार्दिक पांड्या विनिंग कॉबिनेशन के साथ ही जाएं और इसमें कोई छेड़छाड़ न की जाए। देखना होगा कि कप्तान जब साढ़े छह बजे टॉस के लिए उतरते हैं तो वे क्या फैसला करते हैं।
Latest Cricket News