IND vs SL Final: फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से पीटा, जीता गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

एशियन गेम्स 2026 में के फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ये मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाने में कामयाब रही। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। भारतीय महिला टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया था। जवाब में श्रीलंका महिला टीम 15.4 ओवर में 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं श्रीलंका को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।
इससे पहले एशिया कप 2026 के फाइनल में भी यही दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहां भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारतीय महिला टीम उसी शानदार प्रदर्शन को दोहराकर एक बार फिर गोल्ड जीतना चाहेगी।
भारत का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश से हुआ था। उस मैच में टीम इंडिया ने पहले बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। उस मैच में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में ही 178 रन का टारगेट चेज किया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी
इंडिया वुमेंस वर्सेस श्रीलंका वुमेंस एशियन गेम्स 2026 स्क्वॉड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव
श्रीलंका वुमेंस स्क्वॉड: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी और अनुष्का संजीवनी
Live updates : IND vs SL Gold Medal Match Live Update
-
September 22, 2026 1:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने जीता गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है।
-
September 22, 2026 1:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दीप्ति को मिली तीसरी सफलता
दीप्ति शर्मा ने इस मैच में तीसरा विकेट हासिल किया है। श्रीलंका का स्कोर अब 8 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है।
-
September 22, 2026 1:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका के 50 रन पूरे
फाइनल मैच में श्रीलंका के 50 रन पूरे हो गए हैं। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 52 रन है। भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है।
-
September 22, 2026 12:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयांका पाटिल को मिली सफलता
फाइनल मैच में श्रेयांका पाटिल ने हर्षिता समरविक्रमा को आउट किया है। वह 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। श्रीलंका का स्कोर 45/4 है।
-
September 22, 2026 12:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कप्तान चमारी अट्टापट्टू आउट
श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू फाइनल मैच में 21 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें एक बार फिर दीप्ति शर्मा ने आउट किया।
-
September 22, 2026 12:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर
6 ओवर का खेल खत्म होने तक श्रीलंका महिला टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को अभी जीत के लिए 82 गेंदों में 176 रन की जरूरत है।
-
September 22, 2026 12:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शैफाली वर्मा को मिली दूसरी सफलता
शैफाली वर्मा ने इस मैच में श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। हसिनी परेरा इस फाइनल मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गई।
-
September 22, 2026 12:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका को लगा पहला झटका
217 रन के जवाब में श्रीलंका को पहला झटका लग चुका है। इमेशा दुलानी इस मुकाबले में 10 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट, उन्हें शैफाली वर्मा ने आउट किया। श्रीलंका का स्कोर इस वक्त 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन है।
-
September 22, 2026 12:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने श्रीलंका के सामने रखा बड़ा टारगेट
फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाने में कामयाब रही। श्रीलंका को अब इस मैच को जीतने के लिए 217 रन बनाने होंगे।
-
September 22, 2026 11:44 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
मंधाना नहीं पूरा कर पाई शतक
श्रीलंका के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। वह शतक लगाने से चूक गई। भारत का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन है।
-
September 22, 2026 11:32 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका
कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाई और वह 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुई। भारत का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 141 रन है।
-
September 22, 2026 11:30 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मृति की नजरें शतक पर
स्मृति मंधाना फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और वह 72 रन बना चुकी हैं। अब उनकी नजरें शतक लगाने पर हैं। 14 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।
-
September 22, 2026 11:21 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
12 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना के साथ हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी कर रही हैं।
-
September 22, 2026 11:12 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
शैफाली वर्मा आउट
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। शैफाली वर्मा 29 बॉल पर 48 रन बनाकर आउट हुई। भारत का स्कोर इस वक्त 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन है।
-
September 22, 2026 11:08 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मृति मंधाना का अर्धशतक हुआ पूरा
टीम इंडिया की बल्लेबाजी स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। उन्होंने ये हाफ सेंचुरी 30 गेंदों में पूरी की। भारत का स्कोर इस वक्त बिना किसी नुकसान के 97 रन है। यह टी20 इंटरनेशनल में मंधाना का 37वां अर्धशतक है।
-
September 22, 2026 10:56 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
पावरप्ले में टीम इंडिया ने नहीं गंवाया कोई विकेट
गोल्ड मेडल मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 67 रन बना लिए हैं। मंधाना 38 और शैफाली 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। श्रीलंका को पहली विकेट की तलाश है।
-
September 22, 2026 10:46 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
मंधाना की तूफानी बैटिंग
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी अच्छी बैटिंग कर रही हैं। 4 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। मंधाना 17 बॉल पर 30 और शैफाली 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।
-
September 22, 2026 10:38 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारतीय महिला टीम की अच्छी शुरुआत
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। दो ओवर का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। मंधाना और शैफाली अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं।
-
September 22, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना कर रही हैं ओपनिंग
गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा भारत के लिए ओपनिंग कर रही हैं। वहीं श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर सुगंधिका कुमारी फेंक रही हैं।
-
September 22, 2026 10:10 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग XI
श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (डब्ल्यू), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी
-
September 22, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
भारत महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
-
September 22, 2026 10:04 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम इस मैच में पहले बॉलिंग करेगी।
-
September 22, 2026 9:58 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
एशिया कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दी थी मात
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच हाल ही में एशिया कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 72 रनों से जीता था। इस बड़ी जीत से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। अब टीम इंडिया की कोशिश इसी लय को बरकरार रखते हुए एशियन गेम्स 2026 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम करने की होगी। -
September 22, 2026 9:52 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारतीय महिला टीम ने 2023 एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। उस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपने इस मेडल को डिफेंड करने और फिर से चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
-
September 22, 2026 9:49 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका महिला टीम का स्क्वॉड
श्रीलंका वुमेंस स्क्वॉड: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी और अनुष्का संजीवनी
-
September 22, 2026 9:23 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
गोल्ड मेडल मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव