1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL Asian Games Semifinal: श्रीलंका के आठ विकेट गिरे, स्कोर 50 से भी कम
Live now

IND vs SL Asian Games Semifinal: श्रीलंका के आठ विकेट गिरे, स्कोर 50 से भी कम

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट पर 169 रन बनाए हैं। अब श्रीलंका टीम बैटिंग चल रही है। उसे जीत के लिए 170 रनों की जरूरत है।

श्रेयस अय्यर और सहान...- India TV Hindi
Image Source : AFP/AP श्रेयस अय्यर और सहान अराच्चिगे

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए हैं। यानी अब श्रीलंका को अगर ये मैच जीतना है तो 170 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 46 बॉल पर 80 रनों की शानदार पारी खेली। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, फाइनल में जाएगी। जहां गोल्ड मेडल के लिए उसका मैच पाकिस्तान से होगा।

भारतीय टीम की शुरुआत नहीं रही अच्छी

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने के लिए आए। अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए। वे तीन बॉल पर केवल सात ही रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए संजू सैमसन भी 9 बॉल पर सात रन बनाकर आउट हो गए। इससे टीम टेंशन में नजर आई। हालांकि एक छोर पर वैभव अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वे भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। उन्होंने 21 बॉल पर 38 रनों की पारी खेली। 

कप्तान श्रेयस अय्यर से फिर नहीं बने रन

कप्तान श्रेयस फिर से फ्लॉप रहे। वे 13 बॉल पर 13 ही रन बनाकर आउट हो गए। वो तो ईशान किशन ने एक अच्छी पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। ईशान ने 46 बॉल पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली। अक्षर पटेल ने आठ और तिलक वर्मा केवल दो ही रन बनाकर आउट हो गए। 

श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कप्तान खुद को साबित करने की चुनौती

टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के बाद श्रेयस अय्यर के लिए यह पहला मल्टी नेशन टूर्नामेंट है ऐसे में उनके लिए बतौर कप्तान खुद को साबित करने की भी एक बड़ी चुनौती है। टीम इंडिया इस एशियन गेम्स में अपनी पूरी ताकत के साथ खेलने पहुंची है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी स्क्वाड का हिस्सा हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम - वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका टीम - लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो।

Latest Cricket News

Live updates : IND vs SL Semifinal Asian Games 2026

  • 12:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका के आठ विकेट गिरे

    श्रीलंका के अब तक आठ विकेट​ गिर चुके हैं। टीम ने अभी तक दसवें ओवर में केवल 45 ही रन बनाए हैं, जबकि उसे जीत के लिए 170 रन बनाने होंगे। अब भारत की जीत पक्की लग रही है। केवल दो और विकेट गिराने बाकी हैं।

  • 12:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका को सातवां झटका

    श्रीलंका की टीम अब तक अपने सात विकेट गवां चुकी है। टीम के अभी तक केवल 33 रन ही बने हैं। अब भारतीय टीम जीत की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है।

  • 12:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका के छह विकेट​ गिरे

    श्रीलंका के अब तक छह विकेट गिर गए हैं। टीम ने पांचवें ओवर में ही 31 रन पर छह विकेट गवां दिए हैं। भारतीय टीम जबरदस्त गेंदबाजी कर रही है, अब टीम इंडिया की जीत करीब करीब पक्की सी नजर आ रही है।

  • 12:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अक्षर ने एक ही ओवर में चटकाए दो विकेट

    श्रीलंका की आधी टीम आउट हो चुकी है। टीम अभी तक केवल 18 ही रन बना सकी है। अभी चौथा ही ओवर चल रहा है। अक्षर पटेल ने अपने दूसरे ही ओवर में दो विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

  • 12:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अक्षर पटेल को मिला पहला विकेट

    श्रीलंका के चार विकेट​ गिर गए हैं। अक्षर पटेल ने कप्तान अचारिगे को आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया है। चौथे ओवर में श्रीलंका का स्कोर केवल 18 ही रन है। भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।

  • 11:55 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका की टीम ने 2 के स्कोर पर गंवाया तीसरा विकेट

    भारतीय टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम को 170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दो के स्कोर पर दूसरे ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लसिथ क्रूसपुले के रूप में लगा है जो बिना खाता खोले अक्षर पटेल का शिकार बन गए।

  • 11:50 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में झटका दूसरा विकेट

    श्रीलंकाई टीम को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ 170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरा झटका पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शून्य के स्कोर पर सोहन डी लिवेरा के रूप में लगा है जो जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।

  • 11:48 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका ने शून्य के स्कोर पर गंवाया पहला विकेट

    भारतीय टीम के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में 170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही है, जिसमें उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पहला विकेट शून्य के स्कोर सिनेथ जयवर्धने के रूप में गंवा दिया जो जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर सोहन डी लिवेरा उतरे हैं।

  • 11:29 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने बनाए 169 रन

    भारत की पारी समाप्त हो चुकी है। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बना दिए हैं। ईशान किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की, उन्होंने 46 बॉल पर 80 रन बनाए।

  • 11:19 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत का सातवां विकेट गिरा

    भारत के सात विकेट गिर गए हैं। शिवम दुबे 9 बॉल पर केवल तीन ही रन बन सके और आउट हो गए। भारत का स्कोर 19 ओवर में 151 रन हो गया है।

  • 11:10 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ईशान किशन का अर्धशतक

    ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और दो चौके आए। भारतीय टीम 136 रन बना चुकी है। अब टीम 150 के आगे निकलना चाहेगी।

  • 11:03 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    तिलक वर्मा से नहीं बने रन

    भारत के अब छह विकेट गिर गए हैं। तिलक वर्मा 4 बॉल पर केवल दो ही रन बना सके और चलते बने। भारत का स्कोर अब 15 ओवर में 125 रन हो चुका है। अब 5 ओवर का खेल बचा है, देखना होगा कि टीम कितने और रन बनाने में कामयाब होती है।

  • 10:57 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अक्षर पटेल भी आउट

    भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है, यानी पांच विकेट गिर गए हैं। अक्षर पटेल 13 बॉल पर 8 रन बनाकर आउट हुए हैं। 14वें ओवर में भारत का स्कोर 112 रन हो चुका है।

  • 10:51 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    12 ओवर में भारत का स्कोर

    अब तक 12 ओवर का खेल हो गया है। भारत ने चार विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अब 100 के करीब पहुंच रही है। ईशान किशन 25 और अक्षर पटेल पांच रन बनाक अभी नाबाद हैं।

  • 10:46 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    दस ओवर में भारत का स्कोर

    दस ओवर का खेल हो चुका है। अब भारत का स्कोर 88 रन हो गया है। टीम के चार खिलाड़ी आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त अक्षर पटेल और ईशान किशन खेल रहे हैं।

  • 10:43 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रेयस अय्यर भी आउट, भारत के चार विकेट गिरे

    भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। वे 13 बॉल पर केवल 13 ही रन बना सके। उन्होंने केवल एक चौका लगाया। भारत का स्कोर अब दसवें ओवर में 87 रन हो चुका है।

  • 10:32 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    आक्रामक बल्लेबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी आउट

    भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए हैं। उन्होंने 21 बॉल पर 38 रनों की एक छोटी, लेकिन अच्छी पारी खेली। उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के आए।

  • 10:30 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पावरप्ले का खेल खत्म

    पहले छह ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 20 बॉल पर 38 रन बना चुके हैं। वहीं कप्तान श्रेयस 5 बॉल पर 4 रन बना चुके हैं। भारत ने एक ठीकठाक शुरुआत की है, अब देखना होगा कि स्कोर कहां तक जाता है।

  • 10:25 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    5 ओवर का खेल हुआ पूरा

    अब तक पांच ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने अब तक दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 16 बॉल पर 32 और श्रेयस तीन बॉल पर तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:15 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू सैमसन भी आउट

    भारत का दूसरा विकेट गिर चुका है। अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन भी आउट होकर पवेलियन चले गए हैं। उन्होंने 9 बॉल पर केवल 7 ही रन बनाए, इसमें एक चौका शामिल रहा। भारत का स्कोर तीन ओवर में 24 रन ही है।

  • 10:08 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू सैमसन नंबर तीन पर आए

    संजू सैमसन आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वैसे तो वे ओपनिंग करते हैं, लेकिन वैभव और अभिषेक ने पारी का आगाज किया, इसलिए वे नंबर तीन पर आए हैं। भारत को पहला झटका लग चुका है।

  • 10:06 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट

    भारत का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिर गया है। वे तीन बॉल पर केवल सात ही रन बना ​सके। उन्होंने एक छक्का लगाया। उन्हें कप्तान अचारिगे ने आउट किया।

  • 10:04 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पहले ओवर में भारत के 6 रन

    पहले ओवर का खेल हो गया है। भारत ने अब तक छह रन बना लिए हैं। उसका कोई विकेट नहीं गिरा है। वैभव चार और अभिषेक ए रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को एक ​अच्छी और विस्फोटक शुरुआत की जरूरत है।

  • 10:00 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग

    भारत की बल्लेबाजी अब से कुछ ही देर बाद शुरू होने वाली है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। यानी संजू सैमसन को नीचे मौका दिया जाएगा। फिर ईशान किशन नंबर पर आएंगे, ये भी देखना दिलचस्प होगा।

  • 9:57 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    मौसम साफ, पूरे 20 ओवर का मैच होने की संभावना

    मौसम इस वक्त पूरी तरह से साफ है। धूप खिली हुई है। उम्मीद की जा रही है कि आज पूरे 20 ओवर का मैच होगा। बारिश को लेकर सबसे ज्यादा चिंता थी, जो इस वक्त तो दूर होती हुई दिख रही है।

  • 9:56 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू सैमसन और वैभव भी खेल रहे हैं साथ साथ

    भारत की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी एक साथ खेल रहे हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी हैं। अब देखना होगा कि कौन सा बल्लेबाज किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आता है।

  • 9:53 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका टीम की प्लेइंग 11

    लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो।

  • 9:43 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम की प्लेइंग 11

    वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

  • 9:37 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंकाई टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीम का आमना-सामना हो रहा है, जिसमें श्रीलंकाई टीम के कप्तान सहान अराचिगे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 9:23 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड

    टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ दबदबा देखने को मिला है जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच में अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया 23 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है तो वहीं श्रीलंकाई टीम 9 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है।

  • 9:15 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका का स्क्वाड

    अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा, थारिंडु रत्नायके, वानुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ।

  • 9:06 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम का स्क्वाड

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विपराज निगम।

  • 8:59 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारत के सामने सेमीफाइनल में श्रीलंका की चुनौती

    एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर तीन अक्टूबर को होने वाले गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्की करने पर रहने वाली हैं।