IND vs SL, U19 Asia Cup, Semi-Final: भारतीय टीम ने फाइनल में बनाई जगह, विहान-आरोन ने बल्ले से दिखाया कमाल
IND vs SL: अंडर 19 एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले को टीम इंडिया 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही और अब उनकी फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।

IND vs SL, U19 Asia Cup, Semi-Final: दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में अंडर-19 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के खलल की वजह से 20-20 ओवर्स का खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद श्रीलंका अंडर19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रनों का स्कोर बनाया। श्रीलंका की तरफ से चमिका हीनतिगाला के बल्ले से 42 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी में हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह और दीपेश देवेंद्रन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
भारतीय टीम ने 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट का पीछा कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए आरोन जॉर्ज के बल्ले से 58 रनों की पारी तो वहीं विहान मल्होत्रा के बल्ले से 61 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। अब फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत 21 दिसंबर को पाकिस्तान से होगी।
Live updates : IND vs SL, U19 Asia Cup, Semi-Final Live Score
-
December 19, 2025 6:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने फाइनल में पक्की की जगह
भारतीय टीम ने श्रीलंका को एशिया कप अंडर19 के सेमीफाइनल मुकाबले में 8 विकेट से मात देने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया को इस मैच में 139 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 18 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
-
December 19, 2025 6:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 7 रन
भारतीय टीम एशिया कप अंडर19 के एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बनाने के काफी करीब है, जिसमें श्रीलंका अंडर19 टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए थे। अब जीत के लिए 18 गेंदों में 7 रन और बनाने हैं।
-
December 19, 2025 6:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम को जीत के लिए चाहिए अब 22 रन
श्रीलंका अंडर19 टीम के खिलाफ एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर19 टीम ने 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। अब टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 30 गेंदों में 22 रन और बनाने हैं।
-
December 19, 2025 6:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया को अब जीत के लिए चाहिए 42 गेंदों में 33 रन
भारतीय टीम एशिया कप अंडर19 के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने के काफी करीब पहुंच गई है, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब जीत के लिए 42 गेंदों में 33 रन और बनाने हैं।
-
December 19, 2025 6:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 12 ओवर्स में बनाए 87 रन
श्रीलंका के खिलाफ अंडर19 एशिया कप सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं, जिसमें अब उन्हें 48 गेंदों में 52 रन और बनाने है। आरोन जॉर्ज 38 और विहान मल्होत्रा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 19, 2025 6:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 9 ओवर्स में बनाए 62 रन
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। अभी टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 66 गेंदों में 77 रन और बनाने हैं।
-
December 19, 2025 5:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
7 ओवर्स में भारतीय टीम का स्कोर 48 रन
श्रीलंका अंडर19 टीम के खिलाफ एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर19 टीम ने 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अभी ये मैच जीतने के लिए बाकी बची 78 गेंदों में 91 रन और बनाने हैं।
-
December 19, 2025 5:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का स्कोर 5 ओवर्स में 30 रन
श्रीलंका अंडर19 टीम के खिलाफ एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय अंडर19 टीम ने 5 ओवर्स खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। आरोन जॉर्ज 11 और विहान मल्होत्रा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 19, 2025 5:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वैभव सूर्यवंशी 9 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय अंडर19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप अंडर19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 25 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में गंवा दिया है, जो 9 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए विहान मल्होत्रा उतरे हैं।
-
December 19, 2025 5:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आयुष म्हात्रे 7 रन बनाकर हुए आउट
श्रीलंका के खिलाफ अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को 139 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 7 के स्कोर पर अपना पहला विकेट कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में गंवा दिया है, जो 7 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने के लिए आरोन जॉर्ज बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
December 19, 2025 5:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 20 ओवर्स में बनाए 138 रन
भारत के खिलाफ अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रनों का स्कोर बनाया है। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में चमिका हीनतिगाला ने 42 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट लिए।
-
December 19, 2025 4:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 17 ओवर्स में बनाए 118 रन
श्रीलंका अंडर19 टीम ने भारत के खिलाफ एशिया कप अंडर19 के सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। चमिका हीनतिगाला 32 और सेठमिका सेनेविरत्ने 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 19, 2025 4:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 14 ओवर्स में बनाए 96 रन
श्रीलंका की अंडर19 टीम ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। सेठमिका सेनेविरत्ने 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं चमिका हीनतिगाला 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 19, 2025 4:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एडम हिल्मी को खिलान पटेल ने भेजा पवेलियन
भारत और श्रीलंका की अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने 84 के स्कोर पर अपना छठा विकेट एडम हिल्मी के रूप में गंवा दिया है। हिल्मी को खिलान पटेल ने सिर्फ 1 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
-
December 19, 2025 4:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
किथमा विथानापतिराना 7 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम के गेंदबाजों का श्रीलंका अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने अपना 5वां विकेट 81 के स्कोर पर किथमा विथानापतिराना के रूप में गंवा दिया है। विथानापतिराना सिर्फ 7 रन बनाकर कनिष्क चौहान का शिकार बने।
-
December 19, 2025 4:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कनिष्क चौहान ने दिनसारा को भेजा पवेलियन
श्रीलंका अंडर19 टीम ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे एशिया कप अंडर19 के सेमीफाइनल मुकाबले में 73 के स्कोर पर कप्तान विमथ दिनसारा के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। दिनसारा 32 रन बनाकर कनिष्क चौहान का शिकार बने।
-
December 19, 2025 4:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 64 रन
भारत के खिलाफ अंडर19 एशिया कप सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई अंडर19 टीम ने 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। विमथ दिनसारा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं चमिका हीनतिगाला 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 19, 2025 4:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
8 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 49 रन
श्रीलंका की अंडर19 टीम ने भारत के खिलाफ एशिया कप अंडर19 सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। श्रीलंकाई कप्तान विमथ दिनसारा 17 रन और चमिका हीनतिगाला 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 19, 2025 4:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 6 ओवर्स में बनाए 35 रन
भारतीय टीम के खिलाफ अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। विमथ दिनसारा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं चमिका हीनतिगाला 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 19, 2025 4:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 28 के स्कोर पर गंवाया तीसरा विकेट
भारत के खिलाफ अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने 28 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट कविजा गमागे के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर चमिका हीनतिगाला उतरे हैं।
-
December 19, 2025 3:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वीरन चामुदिथा 19 रन बनाकर हुए आउट
श्रीलंका अंडर19 टीम ने भारत के खिलाफ दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे एशिया कप अंडर19 के सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट वीरन चामुदिथा के रूप में गंवा दिया है। वीरन को दीपेश देवेंद्रन ने 19 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
-
December 19, 2025 3:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम को मिली पहली सफलता
दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत और श्रीलंका की टीम के बीच अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में जो 20-20 ओवर्स का खेला जा रहा है, उसमें श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 के स्कोर पर अपना पहला विकेट डुलनिथ सिगेरा के रूप में गंवा दिया है जो सिर्फ एक रन बनाकर किशन कुमार सिंह का शिकार बने।
-
December 19, 2025 3:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 2 ओवर्स में बनाए 15 रन
श्रीलंका अंडर19 टीम ने भारत के खिलाफ दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। वीरन चामुदिथा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं डुलनिथ सिगेरा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 19, 2025 3:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 रन
भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। वीरन चामुदिथा 6 रन तो वहीं डुलनिथ सिगेरा ने अभी खाता नहीं खोला है।
-
December 19, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका टीम की प्लेइंग 11
भारत के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप में श्रीलंका टीम की प्लेइंग 11 को देखा जाए तो उसमें विमथ दिनसारा (कप्तान), वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, कविजा गमागे, सनुजा निंदुवारा, चमिका हीनतिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (विकेटकीपर), सेठमिका सेनेविरत्ने, रासिथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश खेल रहे हैं।
-
December 19, 2025 3:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में सबसे ज्यादा नजरें गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन पर रहने वाली हैं जिनका अब तक टूर्नामेंट में गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।
-
December 19, 2025 3:34 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने जीता टॉस
अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बारिश के खलल के चलते ये मुकाबला 20-20 ओवर्स का खेला जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों की नजरें जीत हासिल करने पर फाइनल में पहुंचने पर होगी।