IND vs USA Cricket Score: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या की बैटिंग के बाद गेंदबाजों का जलवा
IND vs USA Cricket Score: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूएसए को हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में USA की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। भारत ने 29 रन से मैच अपने नाम किया।

IND vs USA Cricket Score: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में USA को 29 रनों से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 161 रन बनाए थे। ये स्कोर कोई बहुत ज्यादा नहीं था। सूर्यकुमार यादव के अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। सूर्या ने 49 बॉल खेलकर 84 रन बनाने का काम किया।
टीम इंडिया के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी
इसके बाद जब यूएसए की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी को दूसरे और तीसरे ओवर में ही अपने पहले दो विकेट गवां बैठी। इसके बाद भी थोड़ी थोड़ी देर पर विकेट गिर रहे। इससे टीम कभी स्कोर चेज करने के बारे में सोच ही नहीं पाई। हां, इतना जरूर रहा कि USA की टीम ने पूरे 20 ओवर खेल लिए। टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। मोहम्मद सिराज ने जहां तीन विकेट चटकाए, वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली।
अब 12 फरवरी को टीम इंडिया खेलेगी अगला मुकाबला
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दो अंक हासिल कर लिए हैं। अब भारत का अगला मुकाबला टी20 विश्व कप में 12 फरवरी को खेला जाएगा। नामीबिया खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसके बाद टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कोलंबो के लिए रवाना होगी।
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।
Live updates : IND vs USA Live Cricket Score Updates
-
February 07, 2026 11:41 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया जीत के साथ ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंची
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ अपने पहले मुकाबले को 29 रनों से जीतने के साथ जहां शानदार आगाज किया है, तो वहीं ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में अब टीम इंडिया 2 अंक हासिल करने के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उनका नेट रनरेट 1.450 का है। वहीं पाकिस्तान की टीम अब 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है और उनका नेट रनरेट 0.240 का है।
-
February 07, 2026 10:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
केवल 132 रन ही बना सकी अमेरिका की टीम
भारत के खिलाफ 162 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में केवल 132 रन ही बना सकी और इस तरह से भारत ने 29 रन से मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत को दो अंक भी मिल गए हैं।
-
February 07, 2026 10:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अर्शदीप की किफायती गेंदबाजी
अर्शदीप ने अपने चार ओवर में केवल 18 देकर दो विकेट हासिल किए हैं। उन्हें आखिरी ओवर में भी एक विकेट मिला। टीम का स्कोर 111 रन हो गया है।
-
February 07, 2026 10:22 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अक्षर पटेल को बैक टू बैक दो सफलताएं
अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में दो बॉल पर दो विकेट लेकर यूएसए को पीछे ढकेल दिया है। ये पारी का 16वां ओवर है। इसकी दूसरी और तीसरी बॉल पर उन्हें विकेट मिला। वे हैट्रिक पर थे, लेकिन तीसरा विकेट नहीं ले पाए। यूएसए का स्कोर अब 100 के पार हो गया है।
-
February 07, 2026 10:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
USA का ताजा स्कोर
USA की पारी के 15 ओवर खत्म हो गए हैं। अब तक टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। अब टीम को बचे हुए पांच ओवर में जीत के लिए 64 रन और बनाने हैं।
-
February 07, 2026 10:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वरुण चक्रवर्ती को भी सफलता
USA का चौथा विकेट अभी अभी गिरा है। वरुण चक्रवर्ती को पहली सफलता मिल गई है। मिलिंद कुमार 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यूएसए का स्कोर अब चार विकैट के नुकसान पर 74 रन हो गया है।
-
February 07, 2026 9:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
USA ने पार किया 50 का स्कोर
यूएसए ने 50 का स्कोर पार कर लिया है। जल्दी जल्दी तीन विकेट गिरने के बाद अब विकेट तो नहीं गिर रहे हैं। लेकिन रन भी ज्यादा नहीं आ रहे हैं। 11 ओवर में टीम का स्कोर 63 रन हो गया है।
-
February 07, 2026 9:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
9 ओवर बाद यूएसए का स्कोर
9 ओवर का खेल हो गया है। यूएसए ने तीन विकेट के नुकसान पर अब तक 41 रन बना लिए हैं। दो विकेट सिराज ने लिए और एक सफलता अर्शदीप सिंह को मिली।
-
February 07, 2026 9:24 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सिराज की घातक गेंदबाजी
यूएसए के 3 विकेट गिर गए हैं। सिराज ने एक और विकेट ले लिया है। एक सफलता अर्शदीप सिंह को मिला है। भारतीय टीम इस वक्त शानदार गेंदबाजी कर रही है। जल्दी जल्दी और विकेट चाहिए होंगे।
-
February 07, 2026 9:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सिराज के बाद अर्शदीप का कमाल
सिराज ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया, इसके बाद अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में विकेट चटकाया। अब यूएसए के दो विकेट गिर गए हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 12 रन है।
-
February 07, 2026 9:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सिराज ने दिलाई पहली सफलता
अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में सिराज भारत को पहली सफलता दिला दी है। दो ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 11 रन हो गया है।
-
February 07, 2026 9:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
यूएसए की बल्लेबाजी शुरू
यूएसए की टीम बल्लेबाजी के लिए आ चुकी है। इस वक्त सलामी बल्लेबाज एंड्रीस गौस और सैतेजा मुक्कमल्ला क्रीज पर हैं। भारत को जल्द पहले विकेट की तलाश है। पहले ओवर में यूएसए ने 2 रन बनाए हैं। ये ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका है।
-
February 07, 2026 8:56 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
यूएसए के सामने 162 रनों का लक्ष्य
भारत की पारी समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं। यानी अब अगर यूएसए को ये मैच जीतना है तो 162 रन बनाने होंगे। भारत की जीत अभी पक्की नहीं है। टीम को जल्द यूएसए के विकेट गिराने होंगे। कुछ ही देर में यूएसए की बल्लेबाजी शुरू होगी।
-
February 07, 2026 8:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सूर्या का अर्धशतक
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 37 बॉल का सामना कर इतने रन बनाए। इस दौरान सात चौके और एक छक्का आया। भारत का स्कोर सवा सौ के पार निकल गया है।
-
February 07, 2026 8:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अक्षर पटेल लंबे संघर्ष के बाद आउट
अक्षर पटेल आउट हो गए हैं। उन्होंने 11 बॉल पर 14 रन बनाए। उनके बल्ले से दो चौके आए। 17 ओवर बाद भारत का स्कोर 122 रन हो गया है। सात विकेट गिर चुके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव के 47 रन हो गए हैं। वे अर्धशतक के करीब हैं।
-
February 07, 2026 8:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने पूरे किए 100 रन
भारतीय टीम ने अपना शतक पूरा कर लिया है। अब स्कोर 100 के पार हो गया है। इस वक्त 16वां ओवर चल रहाह है। सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल स्कोर आगे ले जाने की कोशिश में जुटे हैं।
-
February 07, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत 100 के करीब
15 ओवर का खेल पूरा हो गया है। अब तक भारत ने 94 रन ही बनाए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 36 और अक्षर पटेल छह रन बनाकर खेल रहे हैं। जल्द ही टीम इंडिया 100 का आंकड़ा पार करना चाहेगी।
-
February 07, 2026 8:05 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हार्दिक सस्ते में आउट
हार्दिक पांड्या केवल पांच रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने छह बॉल खेली। उन्हें हरमीत सिंह ने अपना शिकार बनाया। 14 ओवर बाद भारत का स्कोर 77 रन है। अभी सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं।
-
February 07, 2026 8:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
रिंकू सिंह आउट
रिंकू सिंह भी आउट हो गए हैं। वे 14 बॉल पर केवल 6 ही रन बना सके हैं। उनके बल्ले से एक भी छक्का तो दूर चौका भी नहीं आया है। सूर्यकुमार यादव अभी टिके हुए हैं। अब हार्दिक पांड्या उनका साथ दे रहे हैं।
-
February 07, 2026 7:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर बाद भारत का स्कोर
10 ओवर का खेल हो चुका है। भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 और रिंकू सिंह तीन रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया धीमा खेल रही है। शुरुआती झटकों से अब उबरने की जरूरत है।
-
February 07, 2026 7:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
एक ओवर में गिरे तीन विकेट
एक ही ओवर में भारत के तीन विकेट गिर गए हैं। इससे टीम इंडिया अचानक बैकफुट पर आ गई है। छठे ओवर की दूसरी बॉल पर ईशान किशन आउट हुए। इसी ओवर की पांचवी बॉल पर तिलक वर्मा चलते बने। इसके बाद आखिरी बॉल पर शिवम दुबे आउट हो गए हैं।
-
February 07, 2026 7:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ईशान किशन भी नहीं बना सके ज्यादा रन
ईशान किशन आउट हो गए हैं। उन्होंने 16 बॉल पर 20 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक चौका और दो छक्के आए। अब तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर हैं।
-
February 07, 2026 7:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तीन ओवर बाद भारत का स्कोर
तीन ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस वक्त ईशान किशन और तिलक वर्मा खेल रहे हैं।
-
February 07, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
दूसरे ओवर में भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिर गया है। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। अब ईशान किशन का साथ देने के लिए तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 रन हो गया है।
-
February 07, 2026 7:08 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर
पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर सात रन हो गया है। इस ओवर की पहली चार बॉल खाली गई। चौथी बॉल पर छक्का लगाया। इसके बाद आखिरी बॉल पर एक रन लिया। ईशान किशन सात रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 07, 2026 6:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने दिया अपडेट
जसप्रीत बुमराह आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। इसको लेकर बीसीसीआई ने भी अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने बताया है कि जसप्रीत बुमराह बीमारी की वजह से USA के खिलाफ भारत के पहले T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी हालत पर करीब से नजर रख रही है।
-
February 07, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
यूएसए की प्लेइंग XI
सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।
-
February 07, 2026 6:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
-
February 07, 2026 6:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टॉस के वक्त क्या बोले कप्तान सूर्या
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हराने के बाद कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, जो उन्हें मिल गई है। उन्होंने कहा कि ये अच्छा विकेट दिख रहा है, हवा चल रही है, इसलिए हमें ओस की उम्मीद नहीं है। प्लेइंग इलेवन को लेकर सूर्या ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए सिराज खेल रहे हैं।
-
February 07, 2026 6:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
रोहित शर्मा भी मौजूद, आईसीसी ने बनाया है ब्रांड एंबेसडर
वानखेड़े में ओपनिंग सेरेमनी चल रही है। T20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा भी वहां मौजूद हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इस मैच के लिए बीमार होने की अफवाहें हैं। कुछ ही देर बाद टॉस होगा, इसके बाद भारत की प्लेइंग इलेवन का खुलासा हो जाएगा।
-
February 07, 2026 6:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बुमराह के खेलने पर सस्पेंस, सिराज टीम के साथ मैदान में
जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर अभी सस्पेंस है। वे इस वक्त प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि मोहम्मद सिराज टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्हें खेलने का मौका मिलेगा कि नहीं, इसका फैसला बुमराह की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। हालांकि उम्मीद है कि तेज गेंदबाजी के रूप में बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी मैदान पर नजर आएगी।
-
February 07, 2026 6:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर रहेगी सभी की नजरें
यूएसए के खिलाफ मैच में सभी की नजरें भारतीय टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिसमें उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है। पिछले 2 सालों में भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसकी सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन करना रहा है।
-
February 07, 2026 6:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मोहम्मद सिराज पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी थे स्क्वाड का हिस्सा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जब टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया था, तो उसमें मोहम्मद सिराज का नाम शामिल था। टूर्नामेंट का आगाज होने से ठीक एक दिन पहले हर्षित राणा के चोटिल होने की वजह से सिराज को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया। सिराज साल 2024 में जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया था तो उस स्क्वाड का भी हिस्सा थे, ऐसे में उनके पास खुद को साबित करने का एक शानदार मौका रहने वाला है।
-
February 07, 2026 6:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने पिछले वर्ल्ड कप में दी थी यूएसए को मात
भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार यूएसए के खिलाफ मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया आसानी से 7 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही थी।
-
February 07, 2026 5:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कैसा है मुंबई का मौसम, ओस पर रहेगी नजर
मुंबई में इस वक्त दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। हालांकि जब मैच खेला जाएगा यानी शाम को मौसम सुहाना हो जाएगा। अगर दिन और रात के तापमान में अंतर की वजह से ओस पड़ती है, तो इससे आमतौर पर ज्यादा रन बनने वाला वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए और भी ज्यादा मददगार हो जाएगा। टूर्नामेंट में बाद में होने वाले बड़े मैचों को देखते हुए सभी टीमें ओस पर नजर रखेंगी।
-
February 07, 2026 5:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कितने बजे होगा भारत बनाम यूएसए मैच का टॉस, ये है मुकाबला शुरू होने का वक्त
आज भारत और यूएसए के बीच जो मैच खेला जाएगा, उसका टॉस शाम को ठीक साढ़े छह बजे होगा। इसके आधे घंटे बाद यानी सात बजे मुकाबला शुरू हो जाएगा। अब टॉस में एक घंटे से भी कम का वक्त बचा है। इस बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे।
-
February 07, 2026 5:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ईशान किशन की अचानक पलटी किस्मत, आज कर सकते हैं अभिषेक के साथ ओपनिंग
छह महीने पहले ईशान किशन वर्ल्ड कप की रेस में भी नहीं थे। संजू सैमसन खेल रहे थे। इसके बाद शुभमन गिल को मौका दिया गया। वे अच्छा खेल नहीं दिखा पाए, इसलिए संजू सैमसन की वापसी हो गई। इस बीच ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए उन्हें बैक-अप विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया। संजू सैमसन रन नहीं बना पाए। अब, अगर भारत के वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच को देखें, तो किशन टॉप पर अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए पहली पसंद हैं। अगर वह अच्छी शुरुआत करते हैं, तो टूर्नामेंट के आखिरी मैचों तक अपनी जगह बनाए रख सकते हैं।
-
February 07, 2026 5:26 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सुंदर अभी तक फिट नहीं, आज का मैच नहीं खेल पाएंगे
वॉशिंगटन सुंदर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। वे साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं। सुंदर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान टीम के साथ नहीं थे। अक्षर पटेल टीम में हैं, जो आज का मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा फिटनेस में सफल वापसी कर चुके हैं।
-
February 07, 2026 5:24 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हर्षित राणा टीम से बाहर, मोहम्मद सिराज की एंट्री
भारतीय टीम को यूएसए के खिलाफ पहले मैच से ठीक एक दिन पहले उस वक्त झटका लगा, जब हर्षित राणा अचानक चोट के कारण बाहर हो गए। जल्दी जल्दी ऐलान किया गया कि मोहम्मद सिराज उनके रिप्लेसमेंट होंगे। क्या सिराज पहले दिन खेलेंगे, इसको लेकर सवाल है।