IND vs USA U19 World Cup: भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से चटाई धूल, अभिज्ञान कुंडू ने खेली दमदार पारी
IND vs USA U19 World Cup: अंडर 19 विश्व कप 2026 में बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने अमेरिका को डकवर्थ लुइस नियम से 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए हेनिल पटेल और अभिज्ञान कुंडू ने अच्छा प्रदर्शन किया।

IND vs USA U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 शुरू हो चुका है। पहले दिन भारत ने यूएसए की टीम को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। भारतीय कप्तान आयुष ने टॉस जीता और अमेरिका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। अमेरिका ने अपने कोटे के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए और 35.2 ओवर में 107 पर ही आउट हो गई।
भारत की ओर से हेनिल पटेल ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने सात ओवर में केवल 16 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। काफी देर तक बारिश और मौसम खराब होने के कारण मैच रुका रहा। इसके बाद जब मुकाबला फिर से शुरू हुआ तो भारतीय टीम को 37 ओवर में जीत के लिए 96 रनों का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद भारत ने अभिज्ञान कुंडू की बदौलत टारगेट हासिल कर लिया।
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया
संयुक्त राज्य अमेरिका U19 टीम: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश, उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी, ऋषभ शिम्पी।
Live updates : indy vs usay u19 world cup 2026 live cricket score india vs usa today match live score commentry
-
January 15, 2026 7:46 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारत ने दर्ज की जीत
भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में अमेरिका को डकवर्थ लुईस नियम से 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया को 96 रनों का स्कोर मिला था। इसके बाद टीम ने अभिज्ञान कुंडू की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया।
-
January 15, 2026 7:36 PM (IST) Posted by Govind Singh
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर
16 ओवर के बाद भारतीय अंडर-19 टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कनिष्क चौहान 8 रन और अभिज्ञान कुंडू 31 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
January 15, 2026 7:25 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारत ने गंवाया चौथा विकेट
विहान मल्होत्रा 17 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस तरह से भारत ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।
-
January 15, 2026 7:21 PM (IST) Posted by Govind Singh
11 ओवर के बाद भारतीय अंडर-19 की टीम का स्कोर
भारतीय अंडर-19 टीम ने अभी तक 11 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिज्ञान कूंडू 22 रन और विहान मल्होत्रा ने 13 रन बनाए। अब इन दोनों प्लेयर्स के ऊपर भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
-
January 15, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
8 ओवर बाद भारत का स्कोर
अब तक 8 ओवर का खेल हो चुका है। भारतीय टीम ने अब तक तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू और विहान इस वक्त क्रीज पर जमे हुए हैं।
-
January 15, 2026 6:56 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान आयुष भी आउट
भारत के दो और विकेट गिर गए हैं। दो ही ओवर में बैक टू बैक दो विकेट गिरने से टीम इंडिया पर संकट मंडरा रहा है। कप्तान आयुष 19 बॉल पर केवल 19 ही रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस वक्त 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर अब 29 रन हो गया है।
-
January 15, 2026 6:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वेदांत आउट
मैच शुरू होते ही भारतीय टीम को एक और झटका लग गया है। वेदांत केवल दो ही रन बनाकर चलते बने हैं। भारत का स्कोर अब पांच ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 21 रन हो गया है।
-
January 15, 2026 6:49 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की बल्लेबाजी
भारत की बल्लेबाजी फिर से शुरू हो चुकी है। कप्तान आयुष और वेदांत इस वक्त क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, जो केवल दो ही रन बना सके थे।
-
January 15, 2026 6:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के सामने नया टारगेट
मैच कुछ ही देर में फिर से शुरू होगा। अब भारत को 37 ओवर में 96 रनों का टारगेट दिया है। बारिश के कारण वक्त बर्बाद हुआ है, इसलिए भारत को संशोधित लक्ष्य दिया गया है। भारतीय टीम के लिए कोई दिक्कत की बात नहीं है। बस मैच शुरू हो जाए, ताकि जीत के बाद पूरे दो अंक मिल जाएं।
-
January 15, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फिर से मैच शुरू होने की उम्मीद
बारिश रुक चुकी है, ग्राउंड्समैन ने कवर हटा दिए हैं। अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों टीमें भी तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही फिर से मैच शुरू होगा।
-
January 15, 2026 6:08 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के लिए अच्छी खबर
पता चला है कि बारिश रुक गई है। बादल भी छंट गए हैं। कुछ ही देर में अंपायर मैदान मा मुआयना करेंगे और उसके बाद कुछ अच्छी खबर आ सकती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द मैच शुरू हो, ताकि टीम इंडिया मैच अपने नाम कर सके।
-
January 15, 2026 5:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हल्की बारिश अभी भी जारी
भारत बनाम यूएसए मैच अभी भी शुरू नहीं हो पाया है। पता चला है कि बारिश हल्की हो रही है। अभी कवर लगे हुए हैं और इंतजार किया जा रहा है कि बारिश रुके तो मैच फिर से शुरू हो।
-
January 15, 2026 5:24 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बारिश ने बढ़ाया भारत का इंतजार
बारिश के कारण अभी तक मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया है। इस वक्त पिच और मैदान को कवर करके रखा गया है। भारतीय टीम के सामने बहुत बड़ा लक्ष्य नहीं है, लेकिन मैच शुरू तो होना ही पड़ेगा। टीम को जीत के लिए केवल 108 रनों की जरूरत है। हालांकि वैभव सूर्यवंशी आउट हो चुके हैं।
-
January 15, 2026 4:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फिर शुरू हो गई बारिश
भारत बनाम अमेरिका मुकाबला शुरू नहीं हो पा रहा है। पता चला है कि फिर से बारिश ने आमद दर्ज कराई है। इसलिए पिच और मैदान को कवर कर दिया गया है। अब तक भारत ने चार ओवर की बल्लेबाजी कर ली है और एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं।
-
January 15, 2026 4:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बिजली कड़कने के कारण रोका गया मुकाबला
भारत की बल्लेबाजी चल रही थी, इसी बीच अचानक बिजली कड़की और सभी खिलाड़ियों को मैदान से वापस बुला लिया गया। हालांकि बारिश रुक चुकी है और मैच आसानी से हो सकता है, लेकिन सावधानी के तहत मैच रोका गया है। मौसम ठीक होते ही मुकाबला फिर से शुरू होगा।
-
January 15, 2026 4:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वैभव केवल दो रन बनाकर आउट
वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए हैं। उनका बल्ला नहीं चला। वे चार बॉल पर केवल दो ही रन बना सके। उम्मीद थी कि वैभव एक विस्फोटक पारी खेलेंगे, वे पूरी तरह से निराश कर चलते बने।
-
January 15, 2026 4:25 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पहले ओवर में बने तीन रन
पहले ओवर में भारत ने तीन रन बना लिए हैं। आयुष एक और वैभव दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 15, 2026 4:22 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर आ गए हैं। भारतीय टीम को जल्द से जल्द जीत की जरूरत है, मौसम कभी भी फिर बदल सकता है। देखना होगा कि दोनों खिलाड़ी कितनी देर में टीम को जीत दिलाते हैं।
-
January 15, 2026 4:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
थोड़ी देर में भारत की बल्लेबाजी
बारिश की एक बौछार आई थी, लेकिन अब पता चला है कि वो रुक गई है। मैदान पर से कवर हटाए जा रहे हैं, कुछ ही देर में मैच फिर शुरू होगा। भारतीय टीम अब बल्लेबाजी करेगी।
-
January 15, 2026 4:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की बल्लेबाजी में देरी
जैसे ही टीम इंडिया रन चेज के लिए मैदान पर आई, तुरंत बारिश शुरू हो गई। भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष मैदान तक पहुंच भी गए थे, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। इस वक्त पिच को कवर कर दिया गया है।
-
January 15, 2026 3:34 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अमेरिका आलआउट
अमेरिका की पूरी टीम 35.2 ओवर में ही आउट हो गई है। पूरी टीम केवल 107 ही रन बना सकी। भारत के हेनिल पटेल ने पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 7 ओवर में केवल 16 रन देकर पांच अमेरिकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
-
January 15, 2026 3:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
एक ही ओवर में गिरे दो विकेट
अमेरिका ने एक ही ओवर में दो बॉल पर दो विकेट गवां दिए हैं। हानिल पटेल कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। 35 ओवर में अमेरिका ने 105 रन बना लिए हैं।
-
January 15, 2026 3:22 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
100 के पार पहुंचा अमेरिका का स्कोर
अमेरिका ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक 34 ओवर का खेल हो चुका है और टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। अब देखना होगा कि टीम कहां तक पहुंच पाती है।
-
January 15, 2026 3:05 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अमेरिका को एक और झटका
अमेरिका के साथ विकेट गिर गए हैं। टीम अभी केवल 80 रन ही बना सकी है। अब आदित कप्पा भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 19 बॉल पर 5 रन बनाए। अब तक 30 ओवर का खेल हो चुका है।
-
January 15, 2026 2:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अमेरिका को एक और नुकसान
अमेरिका के अब छह विकेट गिर गए हैं। अदनिद 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 41 बॉल का सामना किया। उनके बल्ले से एक चौका आया। 25 ओवर में अमेरिका का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 70 रन हो गया है।
-
January 15, 2026 2:18 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अमेरिका के पांच विकेट गिरे
अमेरिका के पांच विकेट गिर गए हैं। एक एककर बल्लेबाज आउट होते चले जा रहे हैं। अब तक 16 ओवर का खेल हुआ है। इसमें अमेरिका ने 39 रन बना लिए हैं। लगता है कि बाकी बल्लेबाज भी जल्दी आउट हो जाएंगे।
-
January 15, 2026 2:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
15 ओवर का खेल पूरा
अब तक 15 ओवर का खेल हो चुका है। अमेरिका ने चारत विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। यूएसए को अगर बड़ा स्कोर बनाना है तो उसे अब यहां से तेजी से रन बनाने होंगे। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द अमेरिका के और विकेट निकाले जाएं।
-
January 15, 2026 1:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अर्जुन महेश आउट
अमेरिका के चार विकेट गिर गए हैं। अर्जुन महेश अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें हेनिल पटेल ने चलता कर दिया है। उन्होंने 29 बॉल पर 16 रनों की पारी खेली। इसमें दा चौके शामिल रहे।
-
January 15, 2026 1:54 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव आउट
अमेरिका अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव आउट हो गए हैं। वे पांच बॉल पर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 11.2 ओवर में यूएसए का स्कोर तीन विकेट पर 34 रन हो गया है।
-
January 15, 2026 1:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
यूएसए का दूसरा विकेट गिरा
भारतीय टीम ने दूसरा विकेट ले लिया है। साहिल गर्ग 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें दीपेश ने चलता किया। गर्ग ने 28 बॉल का सामना किया और इस दौरान एक चौका लगाया। 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 29 रन है।
-
January 15, 2026 1:26 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पहले विकेट का वीडियो
-
January 15, 2026 1:24 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
5 ओवर में स्कोर
अमेरिका की पारी के 5 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। साहिल गर्ग और अर्जुन इस वक्त मैदान पर हैं।
-
January 15, 2026 1:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हेनिल को मिला पहला विकेट
अमेरिका का पहला विकेट गिर गया है। अमरिंदर गिल आउट हो गए हैं। उन्हें केवल एक रन पर हानिल पटेल ने वापस भेजा। टीम ने चार रन बना लिए हैं।
-
January 15, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संयुक्त राज्य अमेरिका U19 टीम
अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश, उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी, ऋषभ शिम्पी।
-
January 15, 2026 12:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत U19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया