IND vs WI 1st ODI Live Updates: जस्टिन ग्रीव्स शतक बनाकर आउट, यहां देखें लाइव स्कोर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में चार गेंदबाज और दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को शामिल किया है।
रोहित और कोहली पर रहेगी सभी की नजरें
टीम इंडिया ने अपनी पिछली वनडे सीरीज इंग्लैंड के दौरे पर खेली थी जहां 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस सीरीज में सबसे ज्यादा सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं जिनकी स्क्वाड में जगह को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से पहले ही यह साफ कर दिया गया था कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा हैं। वहीं इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में किसी खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलता है उसको लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं विकेटकीपर की भूमिका में एकबार फिर से केएल राहुल जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
वेस्टइंडीज के लिए क्वालीफायर से पहले खुद को परखने का मौका
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेस्टइंडीज की टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे अपनी जगह पक्की करने में कामयाब नहीं हो सका जिसके चलते अब उसे क्वालीफायर राउंड खेलना होगा। भारतीय टीम के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में विंडीज टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का शानदार मौका रहने वाला है, जिसमें उन्होंने स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। वहीं विंडीज टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उनके अनुभवी खिलाड़ी शे होप संभाल रहे हैं।
पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज - जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडन सील्स।
Live updates : IND vs WI 1st ODI Live Updates
-
September 27, 2026 4:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral
बैक टू बैक विकेट
विकेट की झड़ी लग गई है। वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कुलदीप यादव ने अपने एक ही ओवर में लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट झटक लिए हैं। जस्टिन ग्रीव्स के बाद ज्वेल एंड्रयू बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं।
-
September 27, 2026 4:47 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ग्रीव्स आउट
जस्टिन ग्रीव्स शतक बनाकर आउट हो गए हैं। कुलदीप यादव ने ग्रीव्स को बनाया अपना शिकार। ग्रीव्स 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह वेस्टइंडीज को चौथा बड़ा झटका लग गया है।
-
September 27, 2026 4:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जस्टिन ने ठोका शतक
जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा शतक। 104 गेंदों में पूरा किया अपना सैकड़ा। 12 चौके अब तक वह अपनी शतकीय पारी में लगा चुके हैं।
-
September 27, 2026 4:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका
कुलदीप यादव ने शे होप को किया चलता। होप सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इस तरह भारत को तीसरी सफलता मिल गई है। जस्टिन ग्रीव्स शतक के करीब है।
-
September 27, 2026 4:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिली दूसरी सफलता
कीसी कार्टी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को दिलाई ये सफलका। कीसी सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए।
-
September 27, 2026 4:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral
200 रन के करीब विंडीज
वेस्टइंडीज ने 29 ओवर में 1 विके खोकर 170 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। कार्टी और ग्रीव्स के बीच 35 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।
-
September 27, 2026 3:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
150 रन के पार वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज का स्कोर पहुंचा 150 रन के पार। कार्टी 6 और ग्रीव्स 75 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 27, 2026 3:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जॉन कैंपबेल आउट
जॉन कैंपबेल पवेलियन लौट गए है। इस तरह भारत को पहली सफलता मिल गई है। कुलदीप यादव ने किया कैंपबेल का शिकार। कैंपबेल ने 60 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली।
-
September 27, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने किया कमाल
जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। कैंपबेल और जस्टिन साल 2009 में किंग्स्टन में गेल और रुनाको मॉर्टन के बाद भारत के खिलाफ ODI में 50 से ज्यादा रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है।
-
September 27, 2026 3:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 15 ओवर्स में बनाए 107 रन
भारतीय टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए हैं, जिसमें जस्टिन ग्रीव्स 58 और जॉन कैम्पबेल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 27, 2026 3:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 12 ओवर्स में बनाए 92 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 92 रन बना लिए हैं, जिसमें जॉन कैम्पबेल 40 और जस्टिन ग्रीव्स 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 27, 2026 2:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
9 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 78 रन
भारतीय टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने पहले वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 78 रन बना लिए हैं। जॉन कैम्पबेल 32 और जस्टिन ग्रीव्स 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 27, 2026 2:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 4 ओवर्स में बनाए 35 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छी शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं, जिसमें जॉन कैम्पबेल 6 और जस्टिन ग्रीव्स 26 रन बनाकर खेल रहें हैं।
-
September 27, 2026 2:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 2 ओवर्स में बनाए 19 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं, जिसमें जॉन कैम्पबेल एक और जस्टिन ग्रीव्स 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 27, 2026 2:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें विंडीज टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है और उनकी तरफ से ओपनिंग में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स की जोड़ी उतरी है।
-
September 27, 2026 1:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मोहम्मद सिराज को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उसमें मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है, तो वहीं विंडीज टीम ने युवा बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर विटेल लॉज के बिना खेल रही है।
-
September 27, 2026 1:41 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
-
September 27, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर ली गेंदबाजी
भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की तरफ से नमन धीर को इंंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है।
-
September 27, 2026 1:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वनडे में ऐसा रहा है भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में 142 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम 72 मैचों को जीतने में कामयाब रही तो वहीं विंडीज टीम को 64 मैचों में जीत मिली है।
-
September 27, 2026 1:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का स्क्वाड
जॉन कैंपबेल, शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), केसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडन सील्स, शमार जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू, विटेल लॉज, कीमो पॉल।
-
September 27, 2026 1:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), गुरनूर बरार, नमन धीर।
-
September 27, 2026 1:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा पहला वनडे मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक दो वनडे मैच इससे पहले खेले गए हैं, जिसमें दोनों को भारतीय टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है।