IND vs WI: श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, 42 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, भारत ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया और मुकाबले को टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने 172 रन के टारगेट को 14.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बात करें तो शाई होप ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने कामिल पूरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। पूरन 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर 3 पर बैटिंग करने आए शिमरन हेटमायर 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान शाई होप और शेरफन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन जोड़े। शाई होप 37 गेंदों में 52 रन (6 चौके, 2 छक्के) बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वेस्टइंडीज के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम का स्कोर 135 रन पर 8 विकेट हो गया। अंत में रदरफोर्ड ने अकील होसेन के साथ मिलकर केवल 18 गेंदों में 36 रन की अहम साझेदारी की और वेस्टइंडीज को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे नमन धीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।
वेस्टइंडीज के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी रही। अभिषेक शर्मा (21 रन) और संजू सैमसन (11 रन) ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े। उन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चे को संभाले रखा और कैरेबियन गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। श्रेयस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में शानदार शतक जड़ा और अकेले दम पर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। वहीं ईशान किशन 27 बॉल पर 37 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। वहीं अय्यर ने 42 गेंदों पर 102 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए।
IND vs WI पहले टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ
Live updates : IND vs WI Live Score 1st T20I
-
October 06, 2026 10:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस अय्यर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 43 गेंदों 10 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है।
-
October 06, 2026 10:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस अय्यर का शानदार शतक
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में शानदार शतक लगाया है। यह उनके T20I करियर का पहला शतक है। उनके शतक के साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया।
-
October 06, 2026 9:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वहीं ईशान किशन 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है।
-
October 06, 2026 9:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत के 100 रन हुए पूरे
टीम इंडिया ने इस मैच में 10वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। श्रेयस 45 और ईशान किशन 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 06, 2026 9:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
7 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 26 और ईशान किशन 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 06, 2026 9:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन भी 11 रन बनाकर हुए आउट
संजू सैमसन पहले टी20 मैच में 11 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अकील हुसैन ने लिया। टीम का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन है।
-
October 06, 2026 9:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
अभिषेक शर्मा पहले टी20 मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 21 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन है।
-
October 06, 2026 9:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
2 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई है।
-
October 06, 2026 8:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत के सामने 172 का टारगेट
वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के सामने जीत के लिए 172 रन का टारगेट है।
-
October 06, 2026 8:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मयंक यादव ने शेरफेन रदरफोर्ड को भेजा पवेलियन
मयंक यादव ने शेरफेन रदरफोर्ड को आउट किया है। वह 34 बॉल पर 56 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर इस वक्त 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन है।
-
October 06, 2026 8:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर
18 ओवर का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। अब यहां से उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर कितना टोटल लगा पाती है ये देखने वाली बात होगी।
-
October 06, 2026 8:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज के 8 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
वेस्टइंडीज की टीम को इस मैच में आठवां झटका लग चुका है। शमार स्प्रिंगर 9 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट नमन धीर ने लिया है।
-
October 06, 2026 8:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन ने पकड़ा मैथ्यू फोर्ड का बेहतरीन कैच
ईशान किशन ने मैथ्यू फोर्ड को आउट करने के लिए एक बेहतरीन कैच पकड़ा। वह 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर इस वक्त 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन है।
-
October 06, 2026 8:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रोस्टन चेज को कुलदीप यादव ने किया आउट
वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। टीम को पांचवां झटका रोस्टन चेज के रूप में लगा है। वह 5 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 13 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन है।
-
October 06, 2026 8:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नमन धीर ने शाई होप को किया आउट
अर्धशतक लगाने के बाद शाई होप आउट हो गए। उन्हें नमन धीर ने आउट किया और वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा है। वह 52 रन बनाकर आउट हुए।
-
October 06, 2026 7:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज की आधी पारी समाप्त
वेस्टइंडीज की पारी में 10 ओवर का खेल हो चुका है और टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शाई होप 41 और रदरफोर्ड 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 06, 2026 7:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर
8 ओवर का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। होप 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रदरफोर्ड 5 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
-
October 06, 2026 7:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को किया बोल्ड
वेस्टइंडीज को एक ही ओवर में डबल झटका लगा है। हेटमायर के रन आउट होने के बाद अब अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को बोल्ड किया है। 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन है।
-
October 06, 2026 7:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शिमरन हेटमायर रन आउट होकर लौटे पवेलियन
शिमरन हेटमायर पहले टी20 मैच में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। वह 2 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के हाथों रन आउट करवाया।
-
October 06, 2026 7:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कामिल पूरन लौटे पवेलियन
कामिल पूरन के रूप में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा है। वह 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया। टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 38 रन है।
-
October 06, 2026 7:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर
चार ओवर का खेल खत्म होने तक विंडीज की टीम ने बिना किसी नुकसान के रन बना लिए हैं। शाई होप 24 और कामिल पूरन 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
-
October 06, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शाई होप की शानदार बल्लेबाजी
शाई होप ने इस मैच में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पारी के दूसरे ओबेर में मयंक यादव के खिलाफ 4 चौके लगाए। मयंक का ये ओवर काफी महंगा साबित हुआ। दो ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन है।
-
October 06, 2026 7:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शाई होप और कामिल पूरन कर रहे हैं ओपनिंग
वेस्टइंडीज की तरफ से इस मैच में शाई होप और कामिल पूरन ओपनिंग कर रहे हैं। वहीं भारत की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।
-
October 06, 2026 6:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इकाना में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिली है ज्यादा जीत
इस मैदान पर खेले गए पिछले छह टी20 इंटरनेशनल मैचों में से पांच बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यहां लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल एक ही बार जीत मिली है, जब 2023 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 100 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था।
-
October 06, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ
-
October 06, 2026 6:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
-
October 06, 2026 6:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
October 06, 2026 6:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नमन धीर का डेब्यू
नमन धीर आज अपना टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उन्हें डेब्यू कैप दी है।
-
October 06, 2026 6:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
IND vs WI टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेले गए 31 टी20 मैचों में भारत का दबदबा रहा है, जिसमें भारत ने 20 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इसके अलावा लखनऊ के मैदान पर खेले गए अपने पिछले चार टी20 मुकाबलों में से वेस्टइंडीज को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
-
October 06, 2026 6:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
टीम इंडिया का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन