A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: दिल्ली टेस्ट का पहला दिन रहा टीम इंडिया के नाम, जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद

IND vs WI: दिल्ली टेस्ट का पहला दिन रहा टीम इंडिया के नाम, जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद

IND vs WI: दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 318 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
Image Source : PTI यशस्वी जायसवाल

India vs West Indies 2nd Test Day 1: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 318 रनों का स्कोर बना लिया था। दिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी जायसवाल 173 रन बनाकर जहां नाबाद थे तो वहीं कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं इससे पहले केएल राहुल 38 रन बनाकर जहां पवेलियन लौटे तो साई सुदर्शन के बल्ले से 87 रनों की पारी देखने को मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स

Latest Cricket News