IND vs WI 4th T20I HIGHLIGHTS: भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया, सीरीज में बनाई 3-1 अजेय की बढ़त
IND vs WI 4th T20I HIGHLIGHTS: भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया, सीरीज में बनाई 3-1 अजेय की बढ़त
Written By : Ranjeet Mishra
Published : Aug 06, 2022 07:43 pm IST,
Updated : Aug 07, 2022 12:31 am IST
IND vs WI 4th T20I HIGHLIGHTS: भारत ने चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत इस सीरीज में 3-1 से आगे हो चुका है।
Image Source : INDIA TVIndia vs West Indies 4th T20I Highlights
IND vs WI 4th T20I HIGHLIGHTS:
भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में विंडीज की पूरी टीम 132 रन पर आउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने पांच टी20 की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।