IND vs WI, 2nd Test Day 5: टीम इंडिया ने जीता दिल्ली टेस्ट, वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा हुआ साफ
IND vs WI, 2nd Test Day 5: भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराते हुए 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है।

IND vs WI, 2nd Test Day 5: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट का नतीजा 5वें दिन जाकर निकला। इस मैच में भी भारतीय टीम ने बाजी मारी और इस तरह वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ हो गया। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे।
Live updates : IND vs WI, 2nd Test Day 5 Live Score
-
October 14, 2025 10:32 AM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत ने जीती टेस्ट सीरीज
भारत ने 7 विकेट से दिल्ली टेस्ट जीतकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी से हार का सामना करना पड़ा था।
-
October 14, 2025 10:24 AM (IST) Posted by Vanson Soral
केएल ने जड़ा अर्धशतक
केएल राहुल ने 102 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी खेली है केएल ने। यहां से टीम इंडिया जीत से सिर्फ 11 रन दूर रह गई है।
-
October 14, 2025 10:20 AM (IST) Posted by Vanson Soral
गिल लौटे पवेलियन
भारतीय कप्तान शुभमन गिल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। खराब शॉट खेलते हुए गिल ने ग्रीव्स को कैच थमा दिया है। इस तरह भारत को तीसरा बड़ा झटका लग गया है।
-
October 14, 2025 10:09 AM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को लगा दूसरा झटका
केएल राहुल और साई सुदर्शन लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरे। दिन के खेल के आगाज के कुछ देर बाद ही साई सुदर्शन पवेलियन लौट गए। सुदर्शन बने कप्तान रोस्टन चेज का शिकार। इस तरह भारत को लगा दूसरा झटका। सुदर्शन ने 39 रनों की पारी खेली।
-
October 14, 2025 10:07 AM (IST) Posted by Vanson Soral
5वें दिन के खेल का आगाज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज 5वां दिन है। टीम इंडिया को जीत के लिए 58 रनों की दरकार है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 390 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 63 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे।