1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI 1st Test Day 1: पहले दिन टीम इंडिया ने अपनी पकड़ की मजबूत, विंडीज के पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 41 रन पीछे

IND vs WI 1st Test Day 1: पहले दिन टीम इंडिया ने अपनी पकड़ की मजबूत, विंडीज के पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 41 रन पीछे

IND vs WI, 1st Test Day 1: अहमदाबाद टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए थे, जिसमें वह वेस्टइंडीज टीम के पहली पारी के स्कोर से अभी सिर्फ 41 रन पीछे हैं।

KL Rahul And Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Image Source : PTI केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल

IND vs WI 1st Test, Day 1: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। अहमदाबाद में 2 अक्टूबर से पहला टेस्ट खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज की टीम जहां अपनी पहली पारी में 162 रन बनाकर सिमट चुकी थी, तो वहीं भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल 53 और कप्तान शुभमन गिल 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं यशस्वी जायसवाल 36 और साई सुदर्शन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।

 

Latest Cricket News